Adipurush के मेकर्स का बड़ा ऐलान, सिनेमाघरों में भगवान हनुमान के लिए खाली रखी जाएगी एक सीट

Adipurush Update: फिल्म 'आदिपुरुष' का इंतजार फैंस को बेसब्री से था। भगवान राम पर दिखाई जाने वाली इस फिल्म का प्रमोशन मेकर्स खूब जोर-शोर से कर रहे हैं। इस फिल्म का हाल ही में एक नया ट्रेलर सामने आया है और इसके ट्रेलर के आने के बाद यह फिल्म हर ओर चर्चा का विषय बन गई है।
आदिपुरुष का नया ट्रेलर
बेहतरीन वीएफएक्स और ग्राफिक्स से भरपूर, इस फिल्म के कई सीन आने वाले समय में वायरल हो सकते हैं। 16 जून को आदिपुरुष की रिलीज से पहले, निर्माता और एक्टर्स फिल्म का प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में, आदिपुरुष की टीम ने ऐसी घोषणा कर दी है, जिसे जानने के बाद हर कोई फिल्म देखने के लिए और भी उत्सुक हो गया है।
एक सीट खाली छोड़ी जाएगी
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर ट्वीट किए गए बयान में कहा गया है कि जहां भी रामायण का पाठ किया जाता है, वहां भगवान हनुमान प्रकट होते हैं। यह हमारा विश्वास है। इस विश्वास का सम्मान करते हुए, प्रभास स्टारर आदिपुरुष की स्क्रीनिंग करने वाले हर थिएटर भगवान हनुमान के लिए एक सीट को खाली रखा जाएगा।
रिलीज से पहले कमाए 432 करोड़
बता दें, टी सीरीज निर्मित ये फिल्म 500 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हुई है। लेकिन आदिपुरुष ने थियेट्रिकल रिलीज से पहले ही बजट का भारी भरकम हिस्सा रिकवर कर लिया है। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबित, 500 करोड़ के बजट पर बनी 'आदिपुरुष' ने रिलीज से पहले ही 432 करोड़ रुपये कमा लिये हैं। फिल्म ने नॉन-थिएट्रिकल रेवेन्यू सोर्स से 247 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें इसके सैटेलाइट राइट्स, म्यूजिक राइट्स, डिजिटल राइट्स और अन्य सहायक अधिकार शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म ने साउथ में अपने थिएट्रिकल रेवेन्यू से मिनिमम गारंटी के तौर पर 185 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म?
आदिपुरुष' को लेकर कुछ महीने पहले यह खबर आई थी कि नेटफ्लिक्स ने इसके राइट्स 250 करोड़ रुपये में खरीदे हैं, जिसमें सभी भाषाओं के अधिकार शामिल हैं। हालांकि, अबतक इस रिपोर्ट पर भी आधिकारिक मुहर नहीं लग पाई है।


Click it and Unblock the Notifications











