ड्रग्स केस के मामले में आया बड़ा अपडेट, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को लेकर आया ये फैसला

Bharti Singh Drugs Case: कॉमेडियन-होस्ट भारती सिंह और उनके लेखक पति हर्ष लिंबाचिया को एक विशेष अदालत द्वारा ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा उनकी जमानत रद्द करने की याचिका खारिज करने के बाद राहत मिली है। इस खबर से भारती सिंह के फैंस काफी खुश हो गए हैं।
आपको बता दें, साल 2020 में, कपल को NCB ने 86.5 ग्राम गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, अगले दिन, उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत ने 15000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। इस फैसले को एनसीबी ने चुनौती दी थी। पीटीआई के अनुसार, अदालत ने अपने पिछले हफ्ते के आदेश में, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के न्याय प्रशासन में हस्तक्षेप करने या जमानत शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप को खारिज कर दिया। इसके अलावा, मजिस्ट्रेट अदालत ने एनसीबी की प्रतिक्रिया का इंतजार करते हुए मामले को बरकरार रखा लेकिन न तो अभियोजक और न ही जांचकर्ता उपस्थित रहे।
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के केस पर विशेष अदालत ने कहा " ऐसा नहीं है कि अभियोजन पक्ष को आवेदन का विरोध करने का अवसर नहीं दिया गया था, लेकिन यह अभियोजन पक्ष की गलती है कि उन्होंने जवाब दाखिल करने के अवसर का लाभ नहीं उठाया ..."
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद, NCB ने इंडस्ट्री के अंदर एक जांच शुरू की, और कई बॉलीवुड और टीवी एक्टर्स के नाम कथित रूप से ड्रग्स लेने के लिए सामने आए। एक ड्रग पेडलर से पूछताछ के दौरान भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का नाम सवालों के घेरे में आया था।
भारती और हर्ष के निजी जीवन के बारे में बात करते हुए, उन्होंने 3 दिसंबर, 2017 को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए और 3 अप्रैल, 2022 को एक बच्चे, लक्ष्य के माता-पिता बने। पेशेवर मोर्चे पर, दोनों व्लॉग बनाते हैं। हर्ष किसी ना किसी शो में तो नजर आ जाते हैं। लेकिन भारती ने अभी अपने बच्चे की वजह से काम पर से ब्रेक ले रखा है।


Click it and Unblock the Notifications











