..................... Bollywood Live Updates zara hatke zara bachke box office collection bhojpuri singer arrested for rape - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: मिस वर्ल्ड 2023 की मेजबानी करेगा भारत, भोजपुरी सिंगर पर लगा बच्ची संग रेप का आरोप

Bollywood Live Updates 9th June

Bollywood Live Updates, 09 June: मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर जानने के लिए फैंस बहुत ही बेताब रहते हैं। अगर आपके मन में मनोरंजन जगता का कीड़ा है तो आप बिलकुल सही जगह आए हैं। हमारे इस खास लाइव के साथ जुड़िए जानिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर छोटी-मोटी खबर के बारे में।

विक्की-सारा की फिल्म 'जरा हटके, जरा बचके' बॉक्स ऑफिस

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके, जरा बचके' ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। गुरुवार को यानि की 7वें दिन 3.24 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म ने कुल 37.35 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म का दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और यही वजह से यह ट्रेड की उम्मीदों से भी बढ़कर प्रदर्शन कर रही है।

LIVE Feed
  • Jun 9, 2023 7:21 PM

    सोनाली सहगल और आशीष सजनानी ने शादी के बाद रखा रिसेप्शन, सितारों ने की शिरकत

    न्यूली मैरिड कपल सोनाली सहगल और आशीष सजनानी ने गुरुवार को वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया। रिसेप्शन में सिनेमा, टीवी और ओटीटी की दुनिया की कई हस्तियां, खास तौर से फिल्म निर्देशक लव रंजन और कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती से लेकर राजकुमार राव, पत्रलेखा, नुसरत भरुचा, सनी सिंह, ओमकार कपूर, वरुण शरण, आदित्य सील, अनुष्का रंजन, वर्धन पुरी और राय लक्ष्मी ने शिरकत की। सिल्वर कलर के लहंगे में सोनाली बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं आशीष ने ब्लैक एंड व्हाइट पहनावा चुना। तस्वीरों में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं।

  • Jun 9, 2023 5:59 PM

    'गदर 2' के प्रचार के लिए दिल्ली पहुंचे सनी देओल, फैंस से की मुलाकात

    बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। सनी अपनी आगामी फिल्म के प्रचार के लिए देश की राजधानी दिल्ली पहुंचे और अपने फैंस से मिले। फिल्म 'गदर 2' सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिकाओं में हैं, यह नई फिल्म 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' का सीक्वल है। नई दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान सनी को ग्रे ब्लेजर और डेनिम के साथ पगड़ी और सफेद शर्ट पहने देखा गया था। सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करके अपनी यात्रा के बारे में बताया। एक्टर ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, नई दिल्ली में अपने फैंस से मिला और जयपुर जा रहा हूं।

  • Jun 9, 2023 4:49 PM

    मौत को मात देने वाले स्टंट पर बोले विद्युत: 'मैं डर से काफी आगे निकल गया हूं'

    एक्शन स्टार विद्युत जामवाल, जो वर्तमान में अपनी अगली फिल्म 'क्रैक- जीतेगा तो जियेगा' की शूटिंग कर रहे हैं, एक एड्रेनालाईन रशिंग एक्सट्रीम स्पोर्ट्स फिल्म है, इस बात से सहमत हैं कि शुरूआत में मौत को मात देने वाले स्टंट से डरते थे, लेकिन वह अब उस डर से आगे निकल गए हैं। सुपर ह्यूमन कहे जा सकने वाले विद्युत ने कई बार बोल्ड स्टंट्स किए हैं। चाहे वह कांच की बोतलों पर पुशअप्स करना हो या पूरी तरह से भरे हुए गैस सिलेंडर के साथ वर्कआउट करना हो, उन्होंने यह सब किया है।

  • Jun 9, 2023 1:28 PM

    गदर 2 की रिलीज डेट का ऐलान, सनी देओल ने अपना बेस्ट डायलॉग

    गदर का प्रमोशन करने निकले सनी देओल ने हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, उन्होंने घोषणा की है कि 11 अगस्त को ये फिल्म रिलीज होगी। प्रमोशन के दौरान सनी देओल ने अपनी फिल्म 'गदर' का आइकोनिक डायलॉग बोला।

    गदर 2 की रिलीज डेट का ऐलान, सनी देओल ने अपना बेस्ट डायलॉग
  • Jun 9, 2023 1:03 PM

    Miss World 2023: 27 साल बाद भारत में होगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता

    भारत लगभग तीन दशकों के बाद बहुप्रतीक्षित 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 पेजेंट की मेजबानी करेगा। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने 8 जून को इस बारे में घोषणा की है। यह दूसरा मौका है, जब भारत को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। पहली बार 1996 में भारत ने इसे होस्ट किया था। मिस वर्ल्ड 2023 की घोषणा करने के लिए, मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले के साथ मौजूदा मिस वर्ल्ड करोलिना बेलवास्का गुरुवार को नई दिल्ली पहुंची थी।

    Miss World 2023: 27 साल बाद भारत में होगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता
  • Jun 9, 2023 11:36 AM

    OMG 2: अक्षय कुमार की नई फिल्म का रिलीज डेट आउट

    अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म OMG 2 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। लंबे समय से अफवाह थी कि फिल्म ओटीटी रिलीज की तरफ बढ़ रही है। लेकिन मेकर्स अब इसकी थियेट्रिकल रिलीज की घोषणा कर चुके हैं। अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर ओह माय गॉड 2 (OMG 2) 11 अगस्त यानि की इंडिपेंडेस डे वीकेंड पर रिलीज होने वाली है। खास बात है कि 11 अगस्त को ही सनी देओल की 'गदर 2' और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' भी रिलीज होने वाली है।

  • Jun 9, 2023 11:07 AM

    नुसरत भरुचा का दिलकश अंदाज

    अभिनेत्री नुसरत भरुचा का एक लुक इस वक्त वायरल हो रहा है और इसको लोग पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों के सामने आते ही धमाकेदार तरीके से वायरल हो रही है। इवेंट पर नुसरत भरुचा का ये अंदाज आपको नजर नहीं हटाने पर मजबूर कर देगा आपको।

  • Jun 9, 2023 10:41 AM

    मंदिर में Kiss को लेकर अब रामायण की सीता ने लगाई लताड़?

    दीपिका चिखलिया का रिएक्शन इस मामले में सामने आया है। उन्होने जो कुछ भी कहा है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। दीपिका ने कहा था कि आजकल के एक्टर्स ना ही किरदार में घुसते हैं और ना ही उसकी अहमियत को समझते हैँ। उनके लिए बस वो किरदार मात्र है। किसिंग घटना के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा कि ''कृति नए जमाने की अदाकारा है और ऐसे में किसी को किस करना एक अच्छा जेस्चर माना जाता है।''

  • Jun 9, 2023 9:48 AM

    साक्षी मलिक का दिलकश अंदाज

    साक्षी मलिक इस वक्त मालदीव में छुट्टियां बिता रहीं हैं और ये वक्त उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैँ। साक्षी मलिक हर दिन कुछ ना कुछ कर रही हैं और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बोल्ड तस्वीरों से भर गया है। आज भी उन्होने कुछ ऐसा ही किया है।

  • Jun 9, 2023 9:13 AM

    राशा थडानी का कातिलाना अंदाज

    राशा ने जिस अंदाज में शूट करवा रही हैं उसको देखकर आप कह सकते हैं कि आने वाले समय में बॉलवुड को एक और रवीना टंडन मिलने वाली है। व्हाइट ड्रेस में राशा का ये ब्रालेस लुक कहर है। उन्होने तस्वीरों के साथ लिखा, ''सूर्यास्त का पीछा।''

    राशा थडानी का कातिलाना अंदाज
  • Jun 9, 2023 8:42 AM

    13 साल की बच्ची संग भोजपुरी सिंगर ने पहले किया रेप, फिर सोशल मीडिया पर डाल दी गंदी-गंदी तस्वीरें

    Bhojpuri Singer Arrested: मशहूर भोजपुरी सिंगर बाबुल बिहारी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। सिंगर पर नाबालिग संग रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस ने कहा कि 21 साल एक भोजपुरी गायक को गुरुवार को एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

    13 साल की बच्ची संग भोजपुरी सिंगर ने पहले किया रेप, फिर सोशल मीडिया पर डाल दी गंदी-गंदी तस्वीरें

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X