भोजपुरी सिंगर पर लगा 13 साल की बच्ची का रेप करने का आरोप, सोशल मीडिया पर डाली थी गंदी-गंदी तस्वीरें

Bhojpuri Singer Arrested: मशहूर भोजपुरी सिंगर बाबुल बिहारी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। सिंगर पर नाबालिग संग रेप करने का आरोप लगा है। बिहार के रहने वाले अभिषेक उर्फ बाबुल बिहारी का अपना एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें उनके तकरीबन 27000 फॉलोअर्स हैं।
भोजपुरी सिंगर पर रेप का आरोप
पुलिस ने कहा कि 21 साल एक भोजपुरी गायक को गुरुवार को एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दो साल पहले राजीव नगर इलाके में रहने के दौरान 13 साल के बच्चे को बहला-फुसलाकर ले गया था। उससे दोस्ती करने के बाद वह उसे एक होटल के कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी तस्वीरें खींच लीं।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना के बाद नाबालिग ने आरोपी से दूरी बना ली और उसके बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन जब सिंगर ने उस पीड़िता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी तो परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने बुधवार को सिंगर को धर-दबोचा। साथ ही, बाल यौन अपराध सरंक्षण एक्ट और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की। एक अधिकारी ने बताया कि वह जल्द ही आरोपी सिंगर को अदालत में पेश करेंगे और न्यायिक हिरासत की मांग करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











