Miss World 2023: 27 साल बाद भारत में होगी प्रतियोगिता, सिनी शेट्टी करेंगी देश को रिप्रेजेंट, जानें खास बातें

india-set-to-host-miss-world-2023-after-27-years

Miss World 2023: भारत लगभग तीन दशकों के बाद बहुप्रतीक्षित 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 पेजेंट की मेजबानी करेगा। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने 8 जून को इस बारे में घोषणा की है। यह दूसरा मौका है, जब भारत को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। पहली बार 1996 में भारत ने इसे होस्ट किया था।

मिस वर्ल्ड 2023 की घोषणा करने के लिए, मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले के साथ मौजूदा मिस वर्ल्ड करोलिना बेलवास्का गुरुवार को नई दिल्ली पहुंची थी।

दुनिया देखेगी भारत की सभ्यता और संस्कृति

जूलिया मॉर्ले ने कहा, "मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मिस वर्ल्ड का 71वां एडिशन भारत में होगा। मैं 30 साल की थी तब भारत आई थी और तब से मुझे भारत और यहां के लोगों से काफी लगाव है। यह एक आकर्षक देश है। यहां की सभ्यता और संस्कृति में काफी विविधता है। यहां के लोकेशन भी अपने आप में आकर्षित करने के लिए काफी हैं। यहां की सभ्यता और संस्कृति को हम पूरी दुनिया से परिचय कराएंगे।"

नंदिनी गुप्ता भारत को करेंगी रिप्रेजेंट

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 130 देशों की सुंदरियां शामिल होंगी। सभी प्रतियोगी एक महीने तक यहां रहेंगी।मिस वर्ल्ड-2023 प्रतियोगिता में सिनी शेट्टी भारत की तरफ से भाग लेंगी। उनका जन्म साल 2000 में मुंबई में हुआ था, हालांकि वह मूल रूप से कर्नाटक की हैं। प्रतियोगिता की फाइनल डेट अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पेजेंट के फिनाले का आयोजन नवंबर/दिसंबर में होगा।

भारत 6 बार जीत चुका है खिताब

बता दें, भारत की छह सुंदरियां अब तक मिस वर्ल्ड का ताज जीत चुकी हैं। पहली बार 1966 में रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। उसके बाद ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000), और मानुषी छिल्लर (2017) ने इसे अपने नाम कर देश का गौरव बढ़ाया।

More from Filmibeat

Read more about: miss world miss world 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X