..................... Bollywood Live Updates: Sunny Deol furious over trollers, Swara Bhaskar in preparation for little guest - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: नन्हे मेहमान की तैयारी में स्वरा भास्कर, ट्रोलर्स पर जमकर भड़के सनी देओल

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कुछ वक्त पहले ही खुलासा किया था कि वह प्रेग्रेंट हैं। अब फिर से सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर ने बेबी बंप के साथ खास तस्वीर साझा करते हुए घर में नन्हे मेहमान के आने से पहले होने वाली तैयारियां के बारें में खुलासा किया है। स्वरा भास्कर ने हाल ही में जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो अपने बेडरूम में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। उनके पीछे एक पालना भी नजर आ रहा है, जो एक्ट्रेस आने वाले अपने बच्चे के लिए लेकर आई हैं। एक्ट्रेस ने एक ऐसी भी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी बिल्ली नजर आ रही है।

सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा, 'ट्रोलिंग से नहीं डरता हूं मैं। वो चेहरे नहीं हैं वो बुझदिल लोग हैं जो लिख रहे हैं। वेल्ले लोग हैं उनके पास कुछ काम नहीं है तो लिखते हैं। ये बेवकूफों की दुनिया में लोग एक दूसरे को बेवकूफ बनाते हैं... टेक्नॉलजी के फायदे और नुकसान दोनों हैं। कुछ लोग हमेशा मिस यूज करते हैं। मेरे बारे में ट्रोलिंग हो रही थी तो मैंने कमेंट बंद कर दिया। किसी की हिम्मत है तो सामने आकर बोले।'

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी चटपटी, महत्वपूर्ण और मसालेदार खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट से...

LIVE Feed
  • Aug 8, 2023 8:40 PM

    जवानों का सम्मान करने गईं कियारा, कर आईं तिरंगे का अपमान; लोगों ने कहा-'अपना परचम भी नहीं लहरा पाईं'

    Kiara Advani At Wagah Border: हाल ही में देश के जवानों का सम्मान करने के लिए एक्ट्रेस कियारा आडवाणी वाघा बॉर्डर पहुंचीं। उनकी अमृतसर यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। देश के असली नायकों के साथ कियारा ने समय भी बिताया और एक्ट्रेस ने सीमा पर तिरंगा झंडा भी थामा लेकिन इसी वजह से वो ट्रोल भी हो रही हैं।

    जवानों का सम्मान करने गईं कियारा, कर आईं तिरंगे का अपमान; लोगों ने कहा-'अपना परचम भी नहीं लहरा पाईं'
  • Aug 8, 2023 7:50 PM

    गदर 2 की एडवांस बुकिंग देखकर डायरेक्टर के छूटे पसीने, जल्द करेंगे फैंस को खुश कर देने वाला ये ऐलान

    खबर आ रही है कि लोगों के बीच इस बढ़ते क्रेज को देखकर मेकर्स ने तय किया है कि वो जल्द ही फिल्म का तीसरा पार्ट भी लेकर आएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोगों के बीच इस फिल्म की दीवानगी को देखकर स्क्रीन्स को भी बढ़ा दिया गया है। पहले जहां ये फिल्म 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज होनी थी, अब ये फिल्म 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। ताकि फैंस आसानी से इस फिल्म का आनंद उठा सकें।

    गदर 2 की एडवांस बुकिंग देखकर डायरेक्टर के छूटे पसीने, जल्द करेंगे फैंस को खुश कर देने वाला ये ऐलान
  • Aug 8, 2023 7:11 PM

    फरहान अख्तर ने किया डॉन 3 का ऐलान

    फरहान अख्तर ने डॉन 3 पर एक क्लिप साझा करने के बाद, सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया जिसमें डॉन के एक नए युग की शुरुआत का संकेत दिया गया। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि दर्शक फिल्म से संबंधित अधिक रोमांचक अपडेट के लिए इस स्थान को देखें। उन्होंने ओजी, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की भी प्रशंसा की, जिन्होंने पहले डॉन की भूमिका निभाई थी। 2006 और 2011 में शाहरुख खान के साथ अपनी दो प्रतिष्ठित-एक्शन फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, फरहान अब डॉन 3 में एक बार फिर कहानी कहने को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार हैं।

  • Aug 8, 2023 6:25 PM

    जिया शंकर हो सकती हैं बिग बॉस के घर से बाहर

    शुरुआती वोटिंग रुझानों के मुताबिक, मनीषा रानी सबसे ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं, जबकि एल्विश यादव दूसरे नंबर पर हैं। जिया शंकर वोटों की रेस में पिछड़ रही हैं। सप्ताह के मध्य में अचानक होने वाले निष्कासन में कौन बाहर होगा? केवल समय बताएगा

  • Aug 8, 2023 5:50 PM

    अंकिता लोखंडे ने दूसरी बार रचा ली शादी, दुल्हन बन किया ऐसा रोमांस कि..

    टेलीविजन एक्ट्रेस और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे एक बार फिर से अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में आ गई हैं। दरअसल, अंकिता ने एक बार फिर से शादी रचा ली है और इस दूसरी शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दे दिया है। अंकिता लोखंडे की दूसरी शादी की तस्वीरें और वीडियो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

  • Aug 8, 2023 4:41 PM

    कपड़ो के बाहर मोटी-मोटी चीजें निकालकर चलीं उर्फी जावेद, सहम गए देखने वाले

    फैशनेस्टा उर्फी जावेद के लुक्स का हर रोज फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में जहां उर्फी ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर अपना नया एक्सपेरिमेंट फैंस के साथ शेयर किया था तो वहीं अब उर्फी नए लुक में मुंबई में घूमती भी स्पॉट हो गई हैं। उर्फी के इस लुक को देखकर कुछ देर के लिए लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा है और वो सोच में पड़ रहे हैं। उर्फी जावेद के इस लेटेस्ट लुक की बात करें तो वो इस दौरान पिंक कलर के आइटफिट्स में दिखाई दे रही हैं। उर्फी ने अपने इस लुक को और अलग बनाने के लिए ड्रेस के अंदर के कुछ मोटा सिंग जैसा आकार बाहर निकाला हुआ है। उर्फी के इस लुक को लेकर फैंस अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि सबसे ज्यादा लोग इसे ड्रैगन फ्रूट थीम बता रहे हैं।

  • Aug 8, 2023 4:03 PM

    राहुल गांधी से शादी करने को तैयार शर्लिन चोपड़ा, बोलीं- लेकिन नहीं लूंगी उनकी ये एक चीज...

    शर्लिन को बांद्रा बैंडस्टैंड पर देखा गया। वह हल्के गुलाबी रंग का फेदर स्लीवलेस क्रॉप टॉप पहने हुए, काले रंग की मिनी स्कर्ट के साथ और लटकते हुए झुमके पहने हुए देखी गईं। जब वह राहगीरों के साथ सेल्फी लेने में व्यस्त थीं, तभी एक पत्रकार ने उनसे राहुल गांधी से शादी के बारे में पूछा। इस पर शर्लिन ने जवाब दिया, "हां, क्यों नहीं। लेकिन मैं शादी के बाद भी अपना सरनेम रखना चाहूंगी।"

  • Aug 8, 2023 2:41 PM

    'कोई... मिल गया' के 'रोहित' ने मेरे भीतर छिपे बच्चे से दोबारा जुड़ने में की मददः ऋतिक रोशन

    साइंस-फिक्शन फिल्म 'कोई...मिल गया' के दो दशक हो गए हैं। फिल्म को लेकर एक्टर ऋतिक रोशन का कहना है कि फिल्म में उनके किरदार 'रोहित' ने उन्हें अपने भीतर के बच्चे और अपनी मासूमियत से दोबारा जुड़ने में मदद की। फिल्म रोहित (ऋतिक रोशन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका मानसिक विकास कम हुआ है, जो अपने दिवंगत पिता संजय (राकेश रोशन) के कंप्यूटर के जरिए एक अलौकिक प्राणी (जादू) से संपर्क करता है। फिल्म रोहित की दोस्त निशा (प्रीति जी जिंटा) के साथ उसके रिश्ते पर आधारित है, जिसे उससे प्यार हो जाता है। फिल्म की शूटिंग की यादों को ताजा करते हुए ऋतिक ने आईएएनएस को बताया, "'कोई...मिल गया' ने मुझे अपना बचपन फिर से जीने में मदद की। रोहित का किरदार निभाते समय मैं अपने भीतर के बच्चे से जुड़ गया, अपनी मासूमियत और कमजोरियों से दोबारा जुड़ पाया, यही बात मुझे पुरानी यादों में खो देती है।"

  • Aug 8, 2023 2:09 PM

    Don 3 का ऐलान होते ही भड़क गए किंग खान के फैंस

    डॉन 3 का ऐलान होते ही शाहरुख खान के फैंस बुरी तरह से भड़क गए और उन्होने फरहान अख्तर के साथ साथ डॉन 3 को भी ट्रोल करना शुरु कर दिया है। उनका कहना है कि अगर शाहरुख नहीं तो डॉन भी नहीं। जी हां, फरहान ने एक अनाउंसमेंट पोस्टर रिलीज किया जिसके बाद लोगों के कमेंट्स खबरों का हिस्सा हैं।

    Don 3 का ऐलान होते ही भड़क गए किंग खान के फैंस
  • Aug 8, 2023 1:39 PM

    शाहरुख खान के मग की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

    शाहरुख खान के इस महंगे मग की वीडियो साल 2017 में वायरल हुई थी। जिसमें वह कॉफी मग में कॉफी पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ये मग ब्लैक कलर का नजर आ रहा है जिससे वह सिप लेते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान के इस मग की कीमत करीब 35,862 रुपए है। ऑनलाइन इस मग को खरीदा जा सकता है। शाहरुख खान का ये मग आप भी खरीद सकते हैं।

  • Aug 8, 2023 12:56 PM

    Urfi Javed ने घर से निकलते ही Pooja Bhatt के लिए कही ये बात

    उर्फी जावेद का एक स्टेटमेंट है जो कि उन्होने पूजा भट्ट को लेकर दिया है। बता दें कि उर्फी जावेद ने एक ट्वीट किया था। उन्होने लिखा, ''आज सबसे मिलके अच्छा लगा लेकिन पूजा जी से मिलने मुझे काफी पॉजिटिव महसूस हुआ। एक बहुत ही स्ट्रॉंग महिला हैं और उनका एटिट्यूड शानदार है।

  • Aug 8, 2023 12:20 PM

    अल्लू अर्जुन ने फिर ठुकराई ये बॉलीवुड फिल्म?

    इस वक्त अल्लू अर्जुन को लेकर भी भी एक खबर आ रही है और पता चला है कि उन्होने भी इस साइंस फिक्शन फिल्म द इमोर्टल अश्वत्थामा को ठोकर मार दी है। जी हां, अल्लू अर्जुन ने फिल्म को करने से इंकार कर दिया है और कहा जा रहा है कि वो किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

    अल्लू अर्जुन ने फिर ठुकराई ये बॉलीवुड फिल्म?
  • Aug 8, 2023 11:45 AM

    Don 3 का ऐलान, फरहान अख्तर ने किया धमाका

    फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 को लेकर काफी समय से चर्चा है और कहा जा रहा है कि इस फिल्म को काफी पसंद किया जाएगा। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद अब रणवीर सिंह डॉन बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फरहान अख्तर ने बिना नाम लिए इस फिल्म का ऐलान कर दिया है और एक मोशन पोस्टर जारी किया है।

  • Aug 8, 2023 11:13 AM

    गंगा में डुबकी लगाने पर ट्रोल हुईं तनुश्री दत्ता

    अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो में गंगा में डुबकी लगाती हुईं दिख रहीं हैं। गौरतलब है कि इस दौरान तनुश्री दत्ता वाराणसी में थीं और गंगा स्नान करने के लिए पहुंची थी। उन्होने इस वीडियो के साथ लिखा, "वाराणसी में काशी विश्वनाथ के मणिकर्णिका घाट पर पवित्र गंगा में स्नान का जादुई अनुभव।" इसके बाद लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं और चेतावनी देते हुए उनका कहना कि अब कई बीमारियां घेरेंगी इस दूषित पानी की वजह से।

    गंगा में डुबकी लगाने पर ट्रोल हुईं तनुश्री दत्ता
  • Aug 8, 2023 9:52 AM

    'गदर 2' में विलेन का किरदार निभाने पर मनीष वाधवा की हुई अमरीश पुरी से तुलना, फैंस ने लुटाया प्यार

    सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारार फिल्म गदर 2 में विलेन का किरदार निभाने वाले मनीष वाधवा लगातार सुर्खियों में बनें हुए हैं, पहली बार ऐसा है कि विलेन का किरदार को फैंस का इतना प्यार मिल रहा है। हर कोई मनीष वाधवा की अमरीश पुरी से तुलना कर रहा है। गदर 2 में विलेन का किरदार निभाने पर मनीष वाधवा को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही ट्रेंड चल रहा है। मनीष की तुलना दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी से कर रहे हैं। ऐसा पहली बार होगा जब विलेन के किरदार को देश और विदेश में इतना प्यार मिल रहा है।

    'गदर 2' में विलेन का किरदार निभाने पर मनीष वाधवा की हुई अमरीश पुरी से तुलना, फैंस ने लुटाया प्यार
  • Aug 8, 2023 9:19 AM

    'द एक्सोरसिस्ट' के निर्देशक विलियम फ्रीडकिन ने 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    'द एक्सोरसिस्ट' और 'द फ्रेंच कनेक्शन' के अमेरिकी निर्देशक विलियम फ्रीडकिन का सोमवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। हॉलीवुड रिपोर्टर के पूर्व कार्यकारी संपादक स्टीफन गैलोवे ने उनके मौत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित होने के बाद फ्रीडकिन का लॉस एंजिल्स में निधन हो गया।

    'द एक्सोरसिस्ट' के निर्देशक विलियम फ्रीडकिन ने 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  • Aug 8, 2023 9:03 AM

    सिक्योरिटी बैरिकेड तोड़कर तमन्ना भाटिया से मिलने पहुंचा फैन, एक्ट्रेस की हालत हुई खराब

    सोशल मीडिया पर तमन्ना के एक के बाद एक वीडियो और फोटोज वायरल हो रहते हैं, जिनको फैंस काफी पसंद हैं। तमन्ना की फैन फ्लॉइंग काफी अच्छी है। इसी बीच तमन्ना की एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है इसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री से मिलने के लिए उनके फैन ने सारी हदे पार कर दी हैं।

  • Aug 8, 2023 8:50 AM

    ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'स्पाइडर-मैन', कई देशों के लोग देख सकेंगे फिल्म

    दुनियाभर में तहलका मचाने के बाद अब 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' ओटीटी पर भी धमाल मचाने को पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में जी 5 ने इसके डिजिटल प्रीमियर की तारीख की घोषणा की। आठ अगस्त 2023 से यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी।

    ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'स्पाइडर-मैन', कई देशों के लोग देख सकेंगे फिल्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X