गदर 2 की एडवांस बुकिंग देखकर डायरेक्टर के छूटे पसीने, जल्द करेंगे फैंस को खुश कर देने वाला ये ऐलान

Gadar 2 Advance Booking: तीन दिन बाद यानी 11 अगस्त को गदर 2 रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले से ही शुरु हो गई है और इस आइडिए को फैंस द्वारा इतना समर्थन मिल रहा है कि फिल्ममेकर अब एक चौंकाना वाला फैसला लेने पर मजबूर हो रहे हैं।
फिल्ममेकर हुए हैरान
'गदर 2' का फैंस को लंबे समय से इंतजार था साल 2001 में इस फिल्म का पहला पार्ट आया था और अब यानी 22 साल बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट आया है और इस दूसरे पार्ट के लिए भी लोग काफी ज्यादा एक्साइटेडस दिख रहे हैं। फिल्म रिलीज से दस दिन पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई थी और एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट्स को देखकर फिल्म निर्माता के साथ-साथ सनी देओल खुद भी काफी हैरान हैं।
फिल्म का आएगा तीसरा पार्ट
खबर आ रही है कि लोगों के बीच इस बढ़ते क्रेज को देखकर मेकर्स ने तय किया है कि वो जल्द ही फिल्म का तीसरा पार्ट भी लेकर आएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोगों के बीच इस फिल्म की दीवानगी को देखकर स्क्रीन्स को भी बढ़ा दिया गया है। पहले जहां ये फिल्म 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज होनी थी, अब ये फिल्म 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। ताकि फैंस आसानी से इस फिल्म का आनंद उठा सकें।
100 करोड़ के बजट में तैयार फिल्म
गदर 2 का बजट 100 करोड़ तक का बताया जा रहा है। वहीं, सितारों की फीस की बात करें तो.. जहां सनी देओल अपनी बाकी फिल्मों के लिए मौजूदा समय में 5 से 6 करोड़ लेते हैं, गदर 2 में तारा सिंह के किरदार में अपनी वापसी के लिए उन्होंने 20 करोड़ रुपए फीस ली है।
अमीषा को मिली सिर्फ इतनी फीस
वहीं, सकीना के किरदार को फिर से निभाने के लिए अमीषा पटेल को 2 करोड़ की फीस मिली है। सिमरत कौर ने इस फिल्म के लिए 80 लाख रुपए चार्ज किए हैं, जो गदर 2 में उत्कर्ष शर्मा यानी की जीते की गर्लफ्रेंड का रोल निभा रही हैं। वहीं, तारा सिंह और सकीना के बेटे, 'जीते' यानी एक्टर उत्कर्ष शर्मा की फीस है 80 लाख रूपए।


Click it and Unblock the Notifications











