..................... kiara advani trolled for not holding tiranga properly at wagah border - Hindi Filmibeat

जवानों का सम्मान करने गईं कियारा, कर आईं तिरंगे का अपमान; लोगों ने कहा- 'अपना परचम भी नहीं लहरा पाईं'

kiara advani

Kiara Advani At Wagah Border: हाल ही में देश के जवानों का सम्मान करने के लिए एक्ट्रेस कियारा आडवाणी वाघा बॉर्डर पहुंचीं। उनकी अमृतसर यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। देश के असली नायकों के साथ कियारा ने समय भी बिताया और एक्ट्रेस ने सीमा पर तिरंगा झंडा भी थामा लेकिन इसी वजह से वो ट्रोल भी हो रही हैं।

कियारा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारतीय झंडा लहराती नजर आ रही हैं। उन्होंने हरे रंग का प्लाजो सूट पहना है। कुछ और वीडियो और तस्वीरों में वह हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन करती नजर आ रही हैं। लेकिन जिन वीडियो में वो तिरंगा लहरा रही हैं, उन वीडियो को देखकर लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि एक्ट्रेस तिरंगे को ढंग से लहरा ही नहीं पा रही हैं।

कियारा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो BSF के जवानों द्वारा पकड़े जाने वाले अंदाज से ही झंडे को पकड़े नजर आ रही हैं। लेकिन वो इस अंदाज की वजह से झंडा लहरा नहीं पा रही हैं। फिर दूसरे शॉट में भी वो झंडे के साथ उलझी हुई नजर आईं क्योंकि वो पारंपरिक अंदाज में झंडे को पकड़ती हुई तो दिखीं लेकिन उसे लहरा पाने में बार-बार नाकामयाब ही हुईं। उन्हें एक BSF का जवान समझाने भी आता है लेकिन फिर भी वो झंडे के ढंग से पकड़ने और उसे लहरा पाने में नाकामयाब ही होती हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद लोग कियारा को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'यह राष्ट्रीय ध्वज भारत का गौरव है, कृपया इसे अपने फोटोशूट का सहारा बनाकर इसका अपमान न करें!!' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'ये कैसे देशभक्त हैं जो ढंग से झंडा भी लहरा नहीं सकते। बस यहां भी पोज मारना है मैडम को।' इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कियारा को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ 'सत्यप्रेम की कथा' में देखा गया था। फैंस कियारा को राम चरण के साथ आने वाली फिल्म 'गेम चेंजर' में देखेंगे। यह फिल्म लगभग चार सालों के बाद तेलुगु सिनेमा में उनकी वापसी है। उन्हें आखिरी बार 'विनय विद्या राम' में देखा गया था, जिसमें राम चरण भी थे।

इसके अलावा कियारा के पास ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' भी है। एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को पहले बताया था, "जहां तक YRF स्पाई यूनिवर्स और वॉर 2 की बात है तो कियारा आडवाणी इसमें फिट बैठती हैं। YRF स्पाई यूनिवर्स 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की एक लीग है और इस फ्रेंचाइजी से आने वाली प्रत्येक फिल्म से उम्मीदें बहुत अधिक हैं।"

Read more about: kiara advani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X