..................... Bollywood Live Updates Sunny Deol celebrated Rakshabandhan, pre-release event Shahrukh film Jawan - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: सनी देओल ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, आज शाहरुख खान की फिल्म जवान का प्री-रिलीज इवेंट

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 30 Aug: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इस वक्त अपनी फिल्म गदर 2 (Gadar 2) की सफलता का मजा ले रहे हैं। फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़कर एक नई मिशान बना दी है। इस बीच मंगलवार को सनी देओल (Sunny Deol)थिएटर में अपने फैंस से मिलने पहुंचे और सनी देओल ने थिएटर्स में जाकर अपने फैंस के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया है।

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और उनकी बहुचर्चित फिल्म जवान को लेकर ही हर तरफ चर्चा है। फिल्म जवान (Jawan)को लेकर हर तरफ काफी शोर है, फैंस के बीच फिल्म जवान के लिए हर तरफ उत्साह है। खबरों के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म जवान का आज चेन्नई में धमाकेदार प्री-रिलीज इवेंट होगा। इवेंट के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं अब बस फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प, महत्वपूर्ण और चटपटी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Aug 30, 2023 7:27 PM

    Urfi Javed Video: उर्फी जावेद के टॉपलैस हुस्न पर लगा ट्रैफिक जैम, चढ़ गई गाड़ियां की गाड़ियां

    फैशन आइकॉन उर्फी जावेद के नया लुक सोशल मीडिया पर सामने आ गया है जो कि मिनटों में वायरल हो गया है। उर्फी जावेद ने एक बार फिर से बच्चों के टॉय कार से अपना ये लुक तैयार किया है। उर्फी जावेद के इस लुक की बात करें तो ये हसीना इस दौरान अपने घर में ये वीडियो शूट करती दिखाई दे रही हैं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी इस दौरान टॉय कार को जोड़कर बेल्ट बनाकर उसे अपने टॉपलैस हुस्न पर पहने दिखाई दे रही हैं। ब्रालौस उर्फी जावेद के इस अंदाज को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "उर्फी के बदन पर ट्रैफिक जैम लग गया है।" तो वहीं एक और यूजर ने लिखा, "ये लड़की क्या सोचकर अपने लुक तैयार करती है।"

  • Aug 30, 2023 7:04 PM

    रक्षा बंधन पर भाई AP Singh ने सीमा हैदर को दिया वचन- बहना को भारत की नागरिकता दिला कर रहूंगा

    देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज बहनें भाइयों को रक्षासूत्र बांध रही हैं। भाई बदले में बहन को उपहार और रक्षा का वचन दे रहे हैं। पाकिस्तान से प्रेमी के लिए भारत आई सीमा हैदर ने भी वकील एपी सिंह को राखी बांधकर आशीर्वाद लिया। वकील एपी सिंह ने सचिन की पत्नी बनी सीमा को मिठाई खिलाने के साथ उपहार दिया। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। सीमा हैदर ने पवित्र पर्व मनाकर काफी खुशी जताई। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह सीमा को भारत की नागरिकता दिलाने की कोशिश में जुटे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति के पास याचिका दायर की है। राखी बंधवाने पहुंचे वकील एपी सिंह ने एक बार फिर नागरिकता दिलाने की कानूनी लड़ाई में साथ देने का वादा किया।

  • Aug 30, 2023 7:01 PM

    रक्षा बंधन पर भाई AP Singh ने सीमा हैदर को दिया वचन- बहना को भारत की नागरिकता दिला कर रहूंगा

    देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज बहनें भाइयों को रक्षासूत्र बांध रही हैं। भाई बदले में बहन को उपहार और रक्षा का वचन दे रहे हैं। पाकिस्तान से प्रेमी के लिए भारत आई सीमा हैदर ने भी वकील एपी सिंह को राखी बांधकर आशीर्वाद लिया। वकील एपी सिंह ने सचिन की पत्नी बनी सीमा को मिठाई खिलाने के साथ उपहार दिया। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। सीमा हैदर ने पवित्र पर्व मनाकर काफी खुशी जताई। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह सीमा को भारत की नागरिकता दिलाने की कोशिश में जुटे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति के पास याचिका दायर की है। राखी बंधवाने पहुंचे वकील एपी सिंह ने एक बार फिर नागरिकता दिलाने की कानूनी लड़ाई में साथ देने का वादा किया।

  • Aug 30, 2023 5:13 PM

    रक्षा बंधन पर भाई की याद में तड़पीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन

    दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए हुए 3 साल हो गए हैं, लेकिन अभी भी फैंस उनके जाने का गम भुला नहीं पाए हैं। सुशांत के परिवार का भी यही हाल है, जो अक्सर एक्टर के साथ भूली-बिसरी तस्वीरें और यादें शेयर करते रहते हैं। आज यानी 30 अगस्त 2023 को जब रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है, तो इस मौके पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने प्यारी यादों को समेटे हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है, साथ ही एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। वीडियो के साथ श्वेता ने अपने दिवंगत भाई के लिए एक प्यार भरा इमोशनल नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ''कभी लगता है तुम कहीं नहीं गए, तुम तो यहीं हो। कभी लगता है अब क्या मैं तुम्हें कभी नई देख पाऊंगी, तुमसे कभी बात नई कर पाऊंगी। तुम्हारी हंसी, तुम्हारी आवाज कभी नई सुन पाऊंगी। तुझे खोने का दर्द मैं किसी से बांटना भी चाहूं, तो ये नहीं कर सकती। यह मेरे दिल के बहुत करीब है और यह कुछ ऐसा है, जो बहुत करीब है कि आपको इसे बयां करने के लिए शायद ही शब्द मिलें।''

  • Aug 30, 2023 4:39 PM

    सिर्फ 32 दिनों में ही पूरी हो गई थी सलमान की इस फिल्म की शूटिंग, मूवी ने कमाई के तोड़ थे रिकॉर्ड

    Salman Khan Movie: पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में हमारे देश यानी भारत में बनती हैं। किसी फिल्म को बनाने में सालों लग जाते हैं तो कुछ काफी कम दिनों में ही बन जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी सुपरहिट फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसकी शूटिंग सिर्फ 32 दिनों में ही पूरी हो गई थी।

    सिर्फ 32 दिनों में ही पूरी हो गई थी सलमान की इस फिल्म की शूटिंग, मूवी ने कमाई के तोड़ थे रिकॉर्ड
  • Aug 30, 2023 4:19 PM

    बचपन में इस गंभीर बीमारी के शिकार थे सनी देओल, टीचर मारते थे थप्पड़ और लोग कहते थे डफर

    सनी देओल जगह-जगह जाकर इंटरव्यू दे रहे हैं और इस बीच उनका एक अनोखा इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वो अपनी बचपन की बीमारी के बारे में बता रहे हैं। सनी ने खुलासा किया कि वह अपने बचपन के दिनों में डिस्लेक्सिक थे। अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्हें इसलिए पीटा जाता था क्योंकि लोग उनकी समस्या को नहीं समझते थे, बल्कि उन्हें लगता था कि वह पढ़ाई में अच्छे नहीं हैं। कई लोग तो उन्हें डफर कहकर भी बुलाते थे।

    बचपन में इस गंभीर बीमारी के शिकार थे सनी देओल, टीचर मारते थे थप्पड़ और लोग कहते थे डफर
  • Aug 30, 2023 3:06 PM

    अक्षय कुमार ने बहन अलका के साथ रक्षाबंधन पर शेयर की खास तस्वीर

    रक्षाबंधन के खास मौके पर बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार ने बहन के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- जे तू मेरे नाल है ते ज़िंदगी विच सब चंगा ♥️ My sister, my pillar of strength since day one. Happy #RakshaBandhan

  • Aug 30, 2023 2:20 PM

    जवान की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान

    शाहरुख खान की फिल्म जवान का ट्रेलर 31 अगस्त को दुबई में किया जाना है। इस बड़े मौके से पहले किंग खान माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे हैं, जहां से उनका वीडियो वायरल हो रहा है। काफी कड़ी सिक्योरिटी के बीच शाहरुख खान को देखा जा सकता है।

  • Aug 30, 2023 2:15 PM

    यूपी में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं अक्षय कुमार, बाइक दौड़ाते हुए वीडियो वायरल

    ओएमजी 2 की सफलता के बाद, अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। अभिनेता इस वक्त उत्तर प्रदेश के सीतापुर में अपनी आगामी फिल्म 'स्काई फोर्स' की शूटिंग कर रहे हैं, जहां से एक वीडियो वायरल हो रहा है।

  • Aug 30, 2023 1:48 PM

    Rhea Chakraborty को फिर हुआ प्यार?

    बॉली एन ब्लाइंड्स गॉसिप के एक रेडिट थ्रेड ने निखिल कामथ के साथ उनकी कथित डेटिंग अफवाहों पर एक पोस्ट साझा किया, जिसे अब हटा दिया गया है। जी हां, इस पोस्ट को कुछ ही समय में हटा भी दिया गया था लेकिन तब तक रिया और निखिल को लेकर बातें शुरु हो चुकी थीं और अब सुशांत के फैंस रिया चक्रवर्ती को काफी खरी खोटी भी सुना रहे हैं।

    Rhea Chakraborty को फिर हुआ प्यार?
  • Aug 30, 2023 1:20 PM

    सुहाना खान ने बॉयफ्रेंड को लेकर कह डाली इतनी बड़ी बात!

    सुहाना खान ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड को लेकर मीडिया से बात की है और बताया है कि अगर उनका बॉयफ्रेंड उनको धोखा देगा तो वो क्या करेंगी। दरअसल सुहाना खान इस बारे में बता रही थीं कि वो रियल लाइफ में काफी अलग हैं। वोग इंडिया से बात करते हुए सुहाना खान से ये सवाल किया गया था कि अगर उनका बॉयफ्रेंड उनको चीट करेगा तो वो क्या करेंगी। इसपर सुहाना खान ने कहा, ''मैं उसे छोड़ दूंगी क्योंकि मैं उस प्रकार की लड़की हूं जो सख्ती से पेश आती है।'' इसके बाद सुहाना खान का ये स्टेटमेंट चर्चा में हैं।

  • Aug 30, 2023 12:24 PM

    अमीषा पटेल ने 'गदर 3' को लेकर दिया बड़ा हिंट

    अमीषा बोलीं,"लेकिन गदर 3 के दौरान मैं नैरेशन के समय ही बात साफ कर दूंगी कि किसी वजह से अगर फिल्म में तारा-सकीना के सीन्स कम हुए, तो मैं वो फिल्म रिजेक्ट कर दूंगी। मैं करूंगी ही नहीं। मैं अपने फैन्स को निराश नहीं कर सकती। बतौर कलाकार हमारा फर्ज़ बनता है कि हमें उन्हें वो दें, जो वो देखना चाहते हैं। वो लोग तारा और सकीना के लिए ही तो सिनेमाघरों में आते हैं। आप केट विंसलेट और लियोनार्डो डी केप्रिया के बग़ैर 'टाइटैनिक' नहीं बना सकते। इसी वजह से NRI ऑडियंस ने पार्ट 2 को पहले पार्ट की तरह नहीं देखा।"

  • Aug 30, 2023 11:12 AM

    मिस वर्ल्ड भी निकलीं शाहरुख खान की दीवानी

    शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग ऐसे ही नहीं कहा जाता है। उनकी फैन फॉलोविंग पूरी दुनिया में है और पठान के बाद ये संख्या और भी ज्यादा बढ़ गई है। इस वक्त खबर आ रही है कि मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का भी शाहरुख खान की दीवानी हैं और उनके साथ काम करने को लेकर उन्होने इच्छा जाहिर की है।

  • Aug 30, 2023 10:17 AM

    फिल्म Gadar 2 देखने से पहले शाहरुख खान ने किया सनी देओल को कॉल

    जूम के साथ बातचीत में सनी देओल ने बताया कि गदर 2 देखने से पहले शाहरुख खान ने उन्हें फोन किया था। अभिनेता ने कहा, "उन्होंने इस फिल्म को देखने से पहले पहले फोन किया था और मुझे शुभकामनाएं दी थीं। वह बहुत खुश थे। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं बहुत खुश हूं। आप सचमुच इसके हकदार हो और मैंने इस पर उन्हें धन्यवाद दिया था।" अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान से भी बात की थी। इतना ही नहीं, सनी देओल ने शाहरुख खान के साथ अपने पुराने मुद्दों पर भी खुलकर बात की।

  • Aug 30, 2023 9:50 AM

    प्रभास-दीपिका की साई-फाई फिल्म Kalki 2898 AD में हुई इस मशहूर फिल्म निर्देशक की एंट्री

    प्रोजेक्ट के उर्फ कल्कि 2898 एडी प्रभास की बहुप्रतीक्षित साई-फाई फैंटेसी फिल्म है। यह फिल्म अपने प्रोडक्शन के अंतिम चरण के करीब है। इस फिल्म में पैन स्टार अभिनेता प्रभास मुख्य भूमिका में दिखाई देते हैं। इस फिल्म को लेकर अब नया अपडेट सामने आ रहा है। खबर है कि अब इस फिल्म में एस एस राजामौली भी कैमियो करते नजर आने वाले हैं। अपडेट के अनुसार, एसएस राजामौली नाग अश्विन निर्देशित फिल्म में एक कैमियो भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

    प्रभास-दीपिका की साई-फाई फिल्म Kalki 2898 AD में हुई इस मशहूर फिल्म निर्देशक की एंट्री
  • Aug 30, 2023 9:41 AM

    अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

    आज लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है, सूत्रों की मानें तो सिनेमाघरों में जल्द ही अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2(Pushpa 2) रिलीज होने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर की फिल्म की रिलीज डेट तय हो गई है। रिपोर्ट्स में यह दावा किया कि अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' 22 मार्च, 2024 को रिलीज होगी। हालांकि, निर्माताओं की ओर से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक
  • Aug 30, 2023 9:36 AM

    'गदर 2' फ्री में देखने का मौका

    गदर 2 की भारी सफलता के बीच, फिल्म के निर्माताओं ने अब रक्षा बंधन के अवसर पर दर्शकों के लिए एक नए मुफ्त टिकट ऑफर की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर ज़ी स्टूडियो ने अपने नए ऑफर 2 खरीदो, 2 टिकट मुफ्त पाओ की घोषणा की।

  • Aug 30, 2023 9:15 AM

    Dream Girl 2 Box Office Day 5: आयुष्मान का जलवा, 50 करोड़ क्लब में शामिल 'ड्रीम गर्ल 2'

    आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के सामने गदर 2 और ओएमजी 2 जैसी बड़ी फिल्में मुकाबले में खड़ी हैं। फिर भी ड्रीम गर्ल 2 अपना जादू चलाने में कामयाब रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआती की। अब रिलीज के महज 5 दिनों में ड्रीम गर्ल 2 ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

    Dream Girl 2 Box Office Day 5: आयुष्मान का जलवा, 50 करोड़ क्लब में शामिल 'ड्रीम गर्ल 2'
  • Aug 30, 2023 8:38 AM

    डीपो के बाद बेंगलुरु के राघवेंद्र मंदिर पहुंचे साउथ सुपरस्टार रजनीकांत

    साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जेलर' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। जहां एक तरफ टिकट खिड़की पर फिल्म की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है, वहीं दूसरी तरफ रजनीकांत भी लगातार अलग-अलग मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। रजनीकांत के मंदिर जाने और मुलाकातों का यह दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन कॉर्पोरेशन के बस डिपो के बाद अभिनेता ने राघवेंद्र मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X