सिर्फ 32 दिनों में ही पूरी हो गई थी सलमान की इस फिल्म की शूटिंग, सुपरहिट मूवी ने कमाई के तोड़ डाले थे रिकॉर्ड

Salman Khan

Salman Khan Movie: पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में हमारे देश यानी भारत में बनती हैं। किसी फिल्म को बनाने में सालों लग जाते हैं तो कुछ काफी कम दिनों में ही बन जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी सुपरहिट फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसकी शूटिंग सिर्फ 32 दिनों में ही पूरी हो गई थी।

'मुझसे शादी करोगी', जो साल 2004 में रिलीज हुई थी, आज भी अपनी सदाबहार कॉमेडी से लोगों को लुभाती ही है। हाल ही में एक दिलचस्प बात सामने आई है, जिसमें खुलासा हुआ है कि निर्देशक डेविड धवन ने सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस फिल्म को 32 दिनों के अंदर ही शूट कर लिया था। जो हर किसी के लिए हैरान कर देने वाली बात थी।

फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स की ईर्द-गिर्द घूमती है जिसे बहुत गुस्सा आता है और वो खुद पर काबू नहीं रख पा रहा है। वो सबकुछ छोड़छाड़ कर गोवा आ जाता है और वहां उसे पड़ोस की लड़की जिसका रोल प्रियंका चोपड़ा निभा रही होती हैं, उससे आकर्षण हो जाता है। अब सलमान उनका दिल जीतने में लग जाता है लेकिन तभी इनकी कहानी में अक्षय की एंट्री होती है और फिल्म की कहानी का रुख लव ट्राएंगल में बदल जाता है।

इस फिल्म के मशहूर गाने 'जीने के हैं चार दिन', 'लाल दुपट्टा उड़ गया रे मेरा' और 'मुझसे शादी करोगी' को लोग आज भी गुनगुनाते हैं। यही नहीं इसी फिल्म से ही सलमान खान का फेसम टॉवल स्टाइल वायरल हुआ था, जिसे देखने के बाद फैंस तो उनके दीवाने हो गए थे।

15 करोड़ के बजट के साथ, इसने दोगुनी से अधिक कमाई करके उम्मीदों पर विजय प्राप्त की, और एक ब्लॉकबस्टर हिट के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की। 'मुझसे शादी करोगी' निर्देशक डेविड धवन द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित थी। फिल्म का संगीत साजिद-वाजिद, अनु मलिक और सलीम-सुलेमान ने लिखा और गाया। अपनी रिलीज के साल में, फिल्म ने चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म होने का सम्मान हासिल किया। इसे फिल्मफेयर पुरस्कारों में तीन नॉमिनेशन और छठे आईफा अवॉर्ड्स में उल्लेखनीय तेरह नॉमिनेशन प्राप्त हुए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X