बचपन में इस गंभीर बीमारी के शिकार थे सनी देओल, टीचर मारते थे थप्पड़ और लोग कहते थे डफर

Sunny Deol Disease: सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। उनकी फिल्म ने पिछले कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। वहीं सनी भी अपनी फिल्म को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं।
सनी देओल जगह-जगह जाकर इंटरव्यू दे रहे हैं और इस बीच उनका एक अनोखा इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वो अपनी बचपन की बीमारी के बारे में बता रहे हैं। सनी ने खुलासा किया कि वह अपने बचपन के दिनों में डिस्लेक्सिक थे। अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्हें इसलिए पीटा जाता था क्योंकि लोग उनकी समस्या को नहीं समझते थे, बल्कि उन्हें लगता था कि वह पढ़ाई में अच्छे नहीं हैं। कई लोग तो उन्हें डफर कहकर भी बुलाते थे।
इसी बातचीत में सनी ने बताया कि उन्हें अब भी पढ़ने-लिखने में दिक्कत महसूस होती है। अभिनेता ने कहा कि डिस्लेक्सिया की समस्या के कारण वह अक्सर सेट पर टेलीप्रॉम्प्टर से पढ़ने से इनकार कर देते थे और अपने डायलॉग खुद ही बोलना पसंद करते थे। एक्टर ने आगे बताया कि डिस्लेक्सिक होने के बावजूद बचपन में उनका आईक्यू लेवल अच्छा था। यह उल्लेख करते हुए कि वह अपने करियर के शुरुआती वर्षों में सार्वजनिक रूप से बात करने से कैसे दूर रहते थे।
हाल ही में सनी देओल ने थिएटर्स में जाकर अपने फैंस के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया है। इस मौके पर एक्टर ने 'मैं निकला गड्डी ले के' गाने पर डांस किया और फीमेल फैंस से राखी बंधवाई। एक्टर ने राखी बंधवाकर अपनी बहनों पर खूब प्यार भी लुटाया। इतना ही नहीं सनी देओल ने राखी बंधवाकर अपनी फैन को एक गिफ्ट भी दिया।
सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसमें अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने 18 दिन में 500 करोड़ कमा लिए है, लेकिन अब भी लोगों का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।


Click it and Unblock the Notifications