Bollywood Live: कुणाल कामरा के सपोर्ट में शिवसेना पर भड़की जया बच्चन, सिकंदर की एडवांस बुकिंग शुरू

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

कॉमेडियन कुणाल कामरा एक वीडियो ने राजनैतिक सरगर्मी पैदा कर दी है। अब इसके बाद जया बच्चन ने इस मामले पर रिएक्ट किया है। राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने उनके खिलाफ शिवसेना के विरोध प्रदर्शन को अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया है.

जया बच्चन ने कुणाल कामरा विवाद पर कहा, "... बोलने की आजादी कहां है? कार्रवाई की आज़ादी तभी है जब हंगामा हो..." उन्होंने आगे कहा, "आप (एकनाथ शिंदे) अपनी असली पार्टी छोड़कर, सत्ता के लिए दूसरी पार्टी में आ गए। क्या यह बालासाहेब ठाकरे का अपमान नहीं है?"

फैंस के बीच सिकंदर को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अब मेकर्स की तरफ से सलमान की इस एक्शन थ्रिलर की एडवांस बुकिंग (Sikandar Advance Booking In India) ओपन करने का एलान किया गया है। विदेशों में काफी दिन पहले से सिकंदर की एडवांस बुकिंग विंडो को ओपन किया जा चुका है। जिसके बाद से हर कोई भारत में इसकी शुरुआत का इंतजार कर रहा था। सलमान के पोस्ट के अनुसार 25 मार्च मंगलवार से इसकी शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में जो भी फैंस पहले दिन सिकंदर का देखने को प्लान बना रहे हैं, वो कल से अपनी टिकट को बुक कर सकते हैं।

LIVE Feed
  • Mar 25, 2025 5:46 PM

    Shilpa Shinde ने लगाए सनसनीखेज आरोप, कहा-'मरे हुए इंसान का डायलिसिस कर रहे थे

    Shilpa Shinde On Manoj Santoshi Demise: कुछ दिनों पहले मशहूर टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' के लेखक मनोज संतोषी सुर्खियों में आए थे, क्योंकि वे लीवर कैंसर से पीड़ित थे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। शो में पहले लीड रोल निभाने वाली शिल्पा शिंदे उनके इलाज का खर्च उठा रही थीं।

    Shilpa Shinde ने लगाए सनसनीखेज आरोप, कहा-'मरे हुए इंसान का डायलिसिस कर रहे थे
  • Mar 25, 2025 5:25 PM

    Sonu Nigam के कॉन्सर्ट में फेंके गए पत्थर और प्लास्टिक की बोतलें

    Sonu Nigam Concert Video: सोनू निगम अपनी शानदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में उनके कॉन्सर्ट में एक विवाद हो गया।दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) के इंजीफेस्ट 2025 में बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के लाइव कॉन्सर्ट में स्टूडेंट्स की पत्थरबाजी के बाद अफरा-तफरी मच गई।

    Sonu Nigam के कॉन्सर्ट में फेंके गए पत्थर और प्लास्टिक की बोतलें
  • Mar 25, 2025 3:55 PM

    सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का हाईवे पर हुआ एक्सीडेंट, जानें कैसी है हालत

    बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के घर से बुरी खबर सामने आई है। सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का कार एक्सीडेंट हो गया है। सोनू सूद की बीवी के साथ ये हादसा मुंबई-नागपुर समृद्धि हाईवे पर हुआ है जिसमें वो घायल हो गई हैं। हालांकि, करीबी सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटना गंभीर नहीं थी और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, जिसके लिए चिंता की कोई विशेष बात नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में सोनू की साली को भी चोटें आई हैं और फिलहाल दोनों का इलाज नागपुर के एलेक्सिस हॉस्पिटल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सोनू सूद नागपुर पहुंच गए हैं।

  • Mar 25, 2025 2:54 PM

    श्रद्धा कपूर का वायरल हुआ स्कूल फेयरवेल फोटो, यूनिफॉर्म पर दोस्तों ने लिखा ये मैसेज

    जहां इन दिनों श्रद्धा कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं वहीं हाल ही में श्रद्धा कपूर का एक अनसीन फोटो वायरल हुआ है। दरअसल यह फोटो श्रद्धा कपूर के स्कूल के फेयरवेल का है। स्कूल के आखिरी दिन जहां सभी दोस्त यूनिफॉर्म पर दोस्तों के नाम लिखते हैं यूनिफॉर्म को रंगीन करते हैं और यादें छोड़ते हैं। वहीं इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर के यूनिफॉर्म पर अलग-अलग मैसेज लिखे हैं किसी ने लिखा- तुमसे बहुत प्यार करते हैं वहीं किसी ने लिखा- लव यू साहू।

  • Mar 25, 2025 1:36 PM

    पूल वीडियो शेयर करने पर बुरी ट्रोल हुईं हसीन जहां

    हसीन जहां ने कभी होली के डांस वीडियो शेयर करती नजर आतीं तो कभी वह बेटी का डांस वीडियो शेयर कर देतीं। वहीं हाल ही में हसीन जहां ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हसीन जहां अपनी बेटी के साथ स्वीमिंग पूल में नहाती नजर आ रही हैं। दोनों ने ही स्विमसूट कैरी किया है। पूल में नहाते हुए बच्ची बहुत खुश हो रही है। वहीं वीडियो में मोहम्मद शमी की बेटी की प्यारी आवाज भी सुनाई दे रही है।

  • Mar 25, 2025 12:55 PM

    मन्नारा चोपड़ा को डेट कर रहे हैं एल्विश यादव, वीडियो में किया खुलासा

    हाल ही में एल्विश यादव ने एक वीडियो में बताया कि वह किसी और को नहीं बल्कि वह प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा को डेट कर रहे हैं। एल्विश खुद से ही सवाल जवाब करते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं। एल्विश खुद ही होस्ट बनकर खुद से ही पूछते हैं कि 'ये अफवाह है कि आपका मन्नारा के साथ चक्कर चल रहा है और उसी ने आपकी लाफ्टर शेफ में एंट्री करवाई थी ?' इसपर एल्विश यादव गेस्ट बनकर कहते हैं कि 'हां, ये सच है कि मन्नारा के साथ मेरा चक्कर चल रहा है और उसी ने मेरी एंट्री करवाई है और उसने तो क्लबों में भी मेरी एंट्री करवाई है।'

  • Mar 25, 2025 12:07 PM

    हार्दिक पांडया से तलाक के बाद दोबारा प्यार ढूंढ रहीं नताशा स्टेनकोविक

    ई-टाइम्स को दिए एक हालिया इंटरव्यू में नताशा स्टेनकोविक ने कहा- 'जैसा कि मैं आने वाले साल को देखती हूं, मैं बिल्कुल नए एक्सपीरियंस, मौकों और शायद प्यार के लिए तैयार हूं. मैं प्यार में पड़ने के खिलाफ नहीं हूं। मैं जो भी जिंदगी मेरे सामने लाती है, उसे कबूल करना चाहती हूं।' नताशा ने आगे बताया कि ने अच्छे रिश्ते की कद्र करती हैं। उनका मानना कि रिश्ते यकीन की बुनियाद पर टिके होते हैं। ऐसे में नताशा ने कहा- 'मेरा मानना ​​है कि सही समय आने पर सही रिश्ते नैचुरली बनते हैं। मैं मीनिंगफुल रिश्तों को अहमियत देती हूं, जो यकीन और समझ पर टिके होते हैं। मुझे लगता है कि प्यार को मेरी जर्नी की तारीफ करनी चाहिए न कि उसे डिफाइन करना चाहिए।'

  • Mar 25, 2025 11:15 AM

    सिंगर ने लगाई सलमान खान की क्लास, सिकंदर में हीरोइन से ऐज गैप पर किया था कमेंट

    सोना मोहापात्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'हीरोइन और हीरोइन के बाप को कोई प्रॉब्लम नहीं है... तो जब इनकी शादी हो जाएगी... 31 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ काम करने पर ये कैसा कचरा जवाब है। भाई की टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी और पितृसत्ता को ये एहसास नहीं है कि भारता बदल चुका है।' सोना मोहापात्रा का ये पोस्ट बहुत वायरल हो रहा है।

  • Mar 25, 2025 10:46 AM

    आसिफ शेख ने दिया हेल्थ अपडेट, बोले- 'मुझे व्हीलचेयर पर लाया गया...'

    टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक 60 साल के आसिफ शेख ने बताया कि अपने शो की शूटिंग के दौरान उनके पैर सुन्न हो गए थे जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। एक्टर ने बताया, "मैं देहरादून में 'भाबीजी घर पर हैं' की शूटिंग कर रहा थी और वहां मेरे पैर में ऐंठन महसूस होने लगी और साइटिका के दर्द ने सिचुएशन को और खराब कर दिया। मुझे व्हीलचेयर पर मुंबई लाया गया और मुझे पूरी तरह से रेस्ट करने की सलाह दी गई है।

  • Mar 25, 2025 10:09 AM

    पीएम मोदी देखेंगे विक्की कौशल की 'छावा', संसद में इस दिन होगी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग

    संसद छावा की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट करने जा रही है। पीएम मोदी इस मंगलवार को संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग के बालयोगी ऒडिटोरियम में विक्की कौशल की फिल्म देखेंगे। प्रधा‌नमंत्री मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के कई मंत्री और सांसद भी इस स्क्रि‌निंग में मौजूद होंगे। संसद की तरफ से रखी जा रही छावा की स्पेशल स्क्रीनिंग में संभाजी का किरदार निभाकर वाहवाही लूट रहे विक्की कौशल, निर्देशक लक्ष्मण उत्तेकर और निर्माता दिनेश विजन भी मौजूद रहेंगे।

  • Mar 25, 2025 9:16 AM

    India's Got Latent मामले पर पहली बार समय रैना ने तोड़ी चुप्पी, मानी अपनी गलती

    समय रैना ने साइबर सेल को दी गई अपनी ऑफिशियल स्टेटमेंट में इंडियाज गॉट लेटेंट के दौरान किए गए अपने कमेंट पर गहरा खेद जताया है। और स्वीकार किया कि वे हीट ऑफ द मोमेंट में कही गई थीं और जानबूझकर नहीं कही गई थीं। रैना ने अपने बयान में कहा, "मैंने जो कहा उसके लिए मुझे गहरा खेद है। यह शो के फ्लो-फ्लो में हुआ और मेरा ऐसा कहने का कोई इरादा नहीं था।" अपनी गलती को स्वीकार करते हुए उन्होंने आगे कहा, "मुझे एहसास है कि मैंने जो कहा वह गलत था।"

  • Mar 25, 2025 8:23 AM

    मां बनीं एमी जैक्सन, शादी के 7 महीने बाद दिया बेटे को जन्म

    बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन पिछले कुछ महीनों से लगातार अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर छाई हुई थीं। अब एक्ट्रेस मां बन चुकी हैं और उन्होंने ये गुड न्यूज़ इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है। एमी जैक्सन ने बेटे को जन्म दिया है। एमी जैक्सन ने पति और न्यू बॉर्न के साथ अपनी सबसे पहली फैमिली फोटो फैंस के साथ शेयर की है। ब्रिटिश एक्टर एड वेस्टविक और एमी जैक्सन का ये पहला बच्चा है। पहली ही तस्वीर में एमी मे बच्चे का चेहरा दिखा दिया है। इसके साथ ही एमी ने अपने बेटे का नाम भी बता दिया है। तस्वीरें शेयर करते हुए एमी ने लिखा, "दुनिया में स्वागत है ऑस्कर एलेक्सजेंडर वेस्टविक" एमी के ये गुड न्यूज़ शेयर करते ही फैंस उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही उनके बच्चे की और भी तस्वीरों की डिमांड कर रहे हैं।

  • Mar 25, 2025 7:14 AM

    अथिया शेट्टी केएल राहुल बने पेरेंट्स, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने हाल ही में एक खुशखरी फैन्स को सुनाई है। जी हां, बता दें कि अथिया मां बन गई हैं। अथिया के मां बनने की खबर से घरवाले खुशी से झूम उठे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। हाल ही में अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए फैन्स को बताया है कि उनके घर नन्ही मेहमान आ चुकी है। बता दें कि एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर सितारों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

  • Mar 25, 2025 7:03 AM

    स्टूडियो में तोड़-फोड़ से भड़के कुणाल कामरा, बोले- माफी नहीं मांगूंगा

    शिवसेना वाले वीडियो पर विवाद बढ़ने के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने इंस्टा हैंडल से एक लंबा पोस्ट कर इस पूरे विवाद पर माफी न मांगने की बात की है। इस पूरे बयान में उन्होंने सबसे पहले उस भीड़ को आड़े हाथों लिया जिसने उस जगह पर तोड़फोड़ की जहां कुणाल का प्रोग्राम हुआ था। उन्होंने सबसे पहले तोड़-फोड़ करने वाली भीड़ को संबोधित करते हुए लिखा, ''एंटरटेनमेंट वेन्यू सिर्फ एक प्लेटफॉर्म है। सभी तरह के शो के लिए एक जगह। हैबिटेट (या कोई भी अन्य स्थल) मेरी कॉमेडी के लिए जिम्मेदार नहीं है, न ही इस पर उसका कोई कंट्रोल है जो भी मैं कहता या करता हूं और न ही मेरे कुछ कहने या करने पर किसी राजनीतिक दल का कंट्रोल है।''

More from Filmibeat

Read more about: sikander bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X