..................... Bollywood Live Updates Shahrukh Khan, Prabhas and Thalapathy Vijay competition each other box office - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान, प्रभास और थलापति विजय देगें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: सिनेमा जगत में फिल्मों की धूम मची हुई है, वर्तमान समय में एक बड़े वजट की शानदार फिल्में रिलीज हो रही हैं। फैंस के बीच इन धमाकेदार फिल्मों को लेकर अलग ही क्रेज भी देखने को मिल रहा है। परंतु इन शानदार फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर भी देखने को मिलेंगी।

अब इसी बीच खबर है कि साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म सालार और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बहुचर्चित फिल्म जवान को टक्कर देने के लिए थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की लियो तैयार है। मेकर्स ने फिल्म के लिए जबरदस्त प्लान बना लिए हैं।

फैंस के बीच भी इन फिल्मों को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है, सोशल मीडिया पर अभी से इन फिल्मों के लेकर ट्रेंड चल रहा है। फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो गई हैं और मेकर्स अपनी अपनी फिल्म को लेकर धमाकेदार प्लान बना रहे हैं। देखना होगा आखिर कौन सी फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करती है।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण, दिलचस्प और धमाकेदार खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Aug 28, 2023 9:44 PM

    पुनीत सुपरस्टार ने 'बिग बॉस OTT 2' मेकर्स के खिलाफ लगाया बड़ा इल्जाम, कह दी इतनी बड़ी बात

    Puneet Superstar On Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के ग्रैंड फिनाले को अभी एक हफ्ते से थोड़ा ज्यादा समय ही बीता है और अब पुनीत ने शो के मेकर्स पर बहुत बड़ा इल्जाम लगा दिया है, जिसे जानने के बाद फैंस सकते में हैं।

    पुनीत सुपरस्टार ने 'बिग बॉस OTT 2' मेकर्स के खिलाफ लगाया बड़ा इल्जाम, कह दी इतनी बड़ी बात
  • Aug 28, 2023 8:56 PM

    अपने सिर्फ 10 साल के बेटे से जिम में मेहनत करवा रहीं दलजीत कौर, ट्रोलिंग से बचने के लिए एक्ट्रेस ने दी ये सफाई

    दलजीत कौर ने अपने बेटे जेडन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का बेटा जिम में काफी पसीना बहाता नजर आ रहा है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि दलजीत कौर का बेटा जिम में मौजूद बहुत से इक्वीपमेंट को ट्राई कर रहा है और जमकर मेहनत भी कर रहा है। साइकलिंग, रोप पुलिंग के साथ-साथ वो किक-बॉक्सिंग करता हुआ भी नजर आ रहा है।

    अपने सिर्फ 10 साल के बेटे से जिम में मेहनत करवा रहीं दलजीत कौर, ट्रोलिंग से बचने के लिए एक्ट्रेस ने दी ये सफाई
  • Aug 28, 2023 7:48 PM

    जापान में पठान रिलीज की तारीख

    शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म जल्द ही जापान में रिलीज होने वाली है। देश भर में अपना जादू दिखाने के बाद अब ये फिल्म जापान के लोगों को भी लुभाएगी।

  • Aug 28, 2023 6:23 PM

    मंडी में जाकर लहसुन बेचते नजर आए सुनील ग्रोवर, तो क्या अब एक्टर को बंद हुआ काम मिलना?

    सुनील ग्रोवर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर सब्जी मंडी में किसी सब्जी बेचने वाले के गेटअप में ही नजर आ रहे हैं। वो इस वीडियो में लहसुन को तोलते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी हालत काफी खस्ता दिख रही है। सुनील ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “ हमारी अटरिया”।

    मंडी में जाकर लहसुन बेचते नजर आए सुनील ग्रोवर, तो क्या अब एक्टर को बंद हुआ काम मिलना?
  • Aug 28, 2023 5:31 PM

    शाहरुख खान ने अपने अगले गाने की झलक पेश की

    'जवान' की रिलीज से पहले, शाहरुख खान ने अब फिल्म के नए ग्रूवी ट्रैक की एक झलक साझा की है। नॉट रमैया वस्तावैया टाइटल वाला यह गाना एक जोशीला ट्रैक है और कल रिलीज होगा। टीज़र में शाहरुख की हाई एनर्जी दिखाई दे रही है, जिसने निश्चित रूप से दर्शकों की अपेक्षाओं को बढ़ा दिया है। 'नॉट रमैया वस्तावैया' के टीजर में शाहरुख द्वारा चंचल माहौल सेट करने के साथ, निर्माता अब ट्रैक से एक विस्तारित वीडियो डाल रहे हैं।

  • Aug 28, 2023 4:41 PM

    सुष्मिता सेन मना रही बेटी अलीसा का जन्मदिन, शेयर किया वीडियो

    एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोमवार को अपनी छोटी बेटी अलीसा का जन्मदिन सेलिब्रेट पर रही हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान ने उसे कितना खास बनाया है और उन्हें उस पर बेहद गर्व है। फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सुष्मिता ने एक वीडियो असेंबल शेयर किया, जिसमें वह अलीसा की पुरानी तस्वीरें दिख रही है। इसमें उनके बचपन की तस्वीरें, उनकी बड़ी बहन रेनी के साथ स्कूल की तस्वीरें, मां सुष्मिता के साथ जर्नी की तस्वीरें, उनके नाना-नानी की कुछ झलकियां, उनके पिछले बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और अन्य कैंडिड तस्वीरें हैं।

  • Aug 28, 2023 3:53 PM

    Handpump Video: अब इस एक्ट्रेस ने एक हाथ से उखाड़ दिया हैंडपंप, देखकर सनी देओल की फटी आंखे

    सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म फिल्म 'गदर 2' ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है। फिल्म के पहले सीजन में ऐसे कई सीन और डायलॉग्स थे जिनके कारण इस फिल्म के दूसरे सीजन का सालों से फैंस इंतजार कर रहे थे। इन सबमे सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ था सनी देओल का हैंडपंप उखाड़ देने वाला सीन। अब ये कारमाना बॉलीवुड ही एक बला सी खूबसूरत हसीना ने कर दिखाया है।

  • Aug 28, 2023 3:16 PM

    जुड़वा बच्चों के साथ खुश थीं प्रीति जिंटा.. अचानक घर में हुई मौत से छा गया मातम, सदमे में एक्ट्रेस

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के ससुर जॉन स्विंडल का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके यह जानकारी दी। प्रीति ने ससुर के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस ने इंस्‍टाग्राम पर ससुर के साथ एक पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की है। उन्‍होंने इसे कैप्शन दिया, ''डियर जॉन, मैं आपको बहुत मिस करूंगी। मैं आपकी दरियादिली और सेंस ऑफ ह्यूमर को मिस करूंगी।

  • Aug 28, 2023 1:56 PM

    सिंगर अरमान मलिक ने फैशन इन्फ्लुएंसर आशना श्रॉफ के साथ की सगाई

    सिंगर अरमान मलिक और फैशन इन्फ्लुएंसर आशना श्रॉफ के डेटिंग की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में थी। हाल ही में आशना के जन्मदिन पर अरमान ने इंस्टाग्राम पर दोनों की काफी खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थीं और अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। वहीं, अब अरमान मलिक और आशना ने सगाई कर ली है। दोनों ने इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

  • Aug 28, 2023 1:25 PM

    यूट्यूबर Armaan Malik को मिला डायमंड बटन पर दोनों पत्नियों ने नहीं किया सेलिब्रेट

    पायल बताती हैं कि इसका सारा श्रेय अरमान मलिक को जाता है, क्योंकि इस चैनल को खड़ा करने में अरमान ने ही मेहनत की है। पायल बताती हैं कि इसका सेलिब्रेशन हम अभी नहीं करेंगे, चीकू के पापा के आने के बाद ही हम डायमंड प्ले बटन आने का सेलिब्रेशन होगा।

  • Aug 28, 2023 12:49 PM

    पठान को पीछे करते हुए सनी देओल की फिल्म ने रचा इतिहास

    गदर 2 ने धमाकेदार कमाई करते हुए अपने तीसरे रविवार को यानी की 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 16.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 456.05 करोड़ पहुंच चुकी है। बता दें, इसी के साथ फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड स्थापित किया है।

  • Aug 28, 2023 12:06 PM

    Sangeeta Bijlani ने 63 की उम्र में काटा बवाल

    कई बार लोगों की उम्र बढ़ती है लेकिन उनके चेहरे की रंगत वैसी ही रहती है। इसका एक उदाहरण पूर्व अभिनेत्री संगीता बिजलानी भी हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक इवेंट पर पहुंची थीँ। संगीता बिजलानी ने इस दौरान लोगों को उनका वीडियो बार बार देखने के लिए मजबूर कर दिया।

    Sangeeta Bijlani ने 63 की उम्र में काटा बवाल
  • Aug 28, 2023 11:25 AM

    हद से ज्यादा छोटी ड्रेस में डिनर डेट पर पहुंची पलक तिवारी?

    पलक तिवारी ने बेहद छोटी बोल्ड ड्रेस पहनी थी जिसमें वो काफी हॉट लग रहीं थीँ। हालांकि मीडिया के सामने आते ही वो कैसे असहज हो गईं थीं ये भी आपको वीडियो में साफ साफ नजर आ जाएगा। इब्राहीम अली खान ने कार के अंदर से बैठकर ही मीडिया के सामने हाथ हिलाया था।

    हद से ज्यादा छोटी ड्रेस में डिनर डेट पर पहुंची पलक तिवारी?
  • Aug 28, 2023 11:06 AM

    आयरा खान की रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    आमिर खान की बेटी आयरा की मंगनी जबसे उनके बॉयफ्रेंड नूपुर शिखर के साथ हुई है तब वो और भी बेधड़क अंदाज में तस्वीरें साझा करती हैँ। आमिर और पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी आयरा खान की कुछ तस्वीरें फिर से सामने आई हैं जो कि बेहद रोमांटिक हैं।

    आयरा खान की रोमांटिक तस्वीरें वायरल
  • Aug 28, 2023 10:01 AM

    Akelli Box Office Collection Day 3: नुसरत भरुचा की 'अकेली' तीन दिन में ही हुई ढेर

    नुसरत भरुचा स्टारर फिल्म अकेली 25 अगस्त को रिलीज हुई। ये एक भारतीय लड़की की कहानी है जो आतंकवादियों के चंगुल में फंस जाती है। वीकेंड पर भी कमाई के मामले में मूवी पीछे रही। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन यानी रविवार को 37 लाख रुपये का कारोबार किया है। सही आंकड़े इससे ज्यादा या कम भी हो सकते हैं। मूवी ने शुक्रवार को सिर्फ 20 लाख रुपये के साथ ओपनिंग की थी। शनिवार को मूवी ने सिर्फ 29 लाख रुपये का कलेक्शन किया। नुशरत की ये फिल्म अभी तक 1 करोड़ भी नहीं कर पाई है। मूवी का कुल कलेक्शन 86 लाख रुपये है।

    Akelli Box Office Collection Day 3: नुसरत भरुचा की 'अकेली' तीन दिन में ही हुई ढेर
  • Aug 28, 2023 9:51 AM

    मेनस्ट्रीम सिनेमा को लेकर दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का बड़ा बयान

    बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह अक्सर अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल में दिए गए साक्षात्कार में अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "हमारे मेनस्ट्रीम सिनेमा ने दर्शकों के टेस्ट को बर्बाद कर दिया है। फिल्म निर्माता सत्यजीत रे ने इस बात का जिक्र अपनी किताब 'हमारी फिल्में, उनकी फिल्में' में किया है, जो उन्होंने 50 साल पहले लिखी थी, जब उनकी फिल्में चल नहीं रही थी, उन्होंने भारतीय फिल्मों की आलोचना की, लेकिन वह केवल भारतीय फिल्म निर्माताओं की तुलना अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं से कर रहे थे।''

    मेनस्ट्रीम सिनेमा को लेकर दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का बड़ा बयान
  • Aug 28, 2023 9:37 AM

    Dream Girl 2 Collection Day 3: आयुष्मान खुराना-अनन्या की फिल्म ने रविवार को कर ली शानदार कमाई

    आयुष्मान की शानदार कॉमेडी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' ने पहले दिन यानी कि शुक्रवार को लगभग 10.69 करोड़ की टोटल कमाई कर ली थी। शनिवार को इस फिल्म की कमाई में काफी उछाल आया और मूवी ने लगभग 14.02 कमाई। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट की मानें तो एकता कपूर के बैनर तले बनी 'ड्रीम गर्ल 2' ने रविवार को सबसे ज्यादा कमाई की है। इस फिल्म ने रविवार को यानी की तीसरे दिन पर सिंगल डे लगभग 16 करोड़ का बिजनेस किया। तो इस हिसाब से देखा जाए तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'ड्रीम गर्ल 2' का वीकेंड पर ही टोटल कलेक्शन 40 करोड़ तक पहुंच चुका है।

    Dream Girl 2 Collection Day 3: आयुष्मान खुराना-अनन्या की फिल्म ने रविवार को कर ली शानदार कमाई
  • Aug 28, 2023 8:48 AM

    फिल्म Chandramukhi 2 के ऑडियो लॉन्च पर छात्रों के साथ हुई मारपीट के बाद राघव लॉरेंस ने मांगी माफी

    कंगना रनौत और राघव लॉरेंस की आने वाली फिल्म 'चंद्रमुखी 2' का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म का ऑडियों लॉन्च किया गया था। इस दौरान फैंस की भारी भीड़ इवेंट में दिखाई थी। फिल्म के ऑडियो लॉन्च के दौरान एक छात्र के साथ बाउंसर ने मारपीट की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब इस घटना पर फिल्म के अभिनेता राघव लॉरेंस ने माफी मांगी है।

  • Aug 28, 2023 8:46 AM

    बॉलीवुड एक्ट्रेस Janhvi Kapoor ने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर बताया सच

    बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी और अभिनेत्री जान्हवी कपूर हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। फैंस खुशी कपूर की बहन जान्हवी कपूर को खास पसंद करते हैं और उनकी जुड़ी बातों को जानना चाहते हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर खुलासा करते हुए बड़ा सच बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X