मंडी में जाकर लहसुन बेचते नजर आए सुनील ग्रोवर, तो क्या अब एक्टर को बंद हुआ काम मिलना?

Sunil Grover Video: मशहूर एक्टर सुनली ग्रोवर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब सुनील ग्रोवर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोग उनसे तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं और जानना चाह रहे हैं कि क्या उनके पास कोई काम नहीं बचा है।
सुनील ग्रोवर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर सब्जी मंडी में किसी सब्जी बेचने वाले के गेटअप में ही नजर आ रहे हैं। वो इस वीडियो में लहसुन को तोलते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी हालत काफी खस्ता दिख रही है। सुनील ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, " हमारी अटरिया"।
सुनील ग्रोवर के इस वीडियो पर लोग अपने-अपने मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'कपिल शर्मा जॉइन कर लो, सब ठीक हो जाएगा'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'भाई लहसुन बेच-बेचकर करोड़पति बनने का इरादा है'। एक यूजर ने कमेंट किया- 'देखो ठीक से तोलना बैंगनी लहसुन है या सफेद लहसुन'। एक ने लिखा- 'क्या से क्या हो गए'।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि सुनील ग्रोवर ने ऐसी वीडियो शेयर की है। इससे पहले कॉमेडियन कभी प्याज तो कभी भुट्टा बेचते नजर आए थे। वहीं सुनील ग्रोवर की दूध बेचते हुए और रिक्शा चलाते हुए भी वीडियो काफी वायरल हुई थी।
सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे। इससे पहले एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ 'गुडबाय' में दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह 'भारत', 'छुरियां' और 'गब्बर' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। यही नहीं, सुनील ग्रोवर ने OTT की दुनिया में भी कदम रख लिया है। उनकी सनफ्लावर की पहला सीजन 11 जून 2021 को रिलीज हुआ था, इसका दूसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने को है। इसके अलावा, कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी अपकमिंग बेव सीरीज 'यूनाइटेड कच्चे' को लेकर सुर्खियों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications