अपने सिर्फ 10 साल के बेटे से जिम में मेहनत करवा रहीं दलजीत कौर, ट्रोलिंग से बचने के लिए एक्ट्रेस ने दी ये सफाई

Dalljiet Kaur Son: मशहूर टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी खुशियों से भरी जिंदगी की झलक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में दलजीत कौर ने अपने बेटे जेडन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का बेटा जिम में काफी पसीना बहाता नजर आ रहा है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि दलजीत कौर का बेटा जिम में मौजूद बहुत से इक्वीपमेंट को ट्राई कर रहा है और जमकर मेहनत भी कर रहा है। साइकलिंग, रोप पुलिंग के साथ-साथ वो किक-बॉक्सिंग करता हुआ भी नजर आ रहा है।
एक्ट्रेस ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा- 'नहीं, मैं 10 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जिम और वज़न उठाने को प्रोत्साहित नहीं करती हूं। लेकिन हां, मैं बच्चों को सही पोश्चर में लाने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को प्रोत्साहित करती हूं, क्योंकि तकनीकी समय के कारण कोविड लॉकडाउन के बाद हमारे बच्चों के पोश्चर खराब हो गए हैं। जेडन किकबॉक्सिंग सीखने के लिए बहुत उत्सुक था, इसलिए उसे अपने जिम से परिचित कराने का यह एक शानदार अवसर था, जहां ट्रेनर उसे उसकी उम्र के बच्चों के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए मार्गदर्शन दे रहे थे। वजन से कोई लेना देना नहीं, अपने शरीर के वजन के साथ। जेडन तुने मुझे गौरवान्वित महसूस कराया। आपकी जर्नी बहुत प्रेरणादायक रही है और आपने बहुत अच्छा किया है।'
बता दें कि दलजीत कौर ने निखिल पटेल के साथ शादी करने के बाद में अपनी फैमिली को नैरोबी में शिफ्ट कर लिया है। इतना ही नहीं जेडन भी निखिल को निक पापा कहकर पुकारता है। साथ ही साथ दोनों का बोर्ड भी काफी खूबसूरत है। अगर हम दलजीत कौर के बारे में बात करें तो उन्होंने पहली शादी शालीन भनोट के साथ में की थी। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए और दोनों अलग हो गए थे। लेकिन अब दलजीत कौर ने ब्रिटेन के मशहूर बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ में दूसरी शादी रचाई।
निखिल पटेल के बारे में बात करें तो वह एक फाइनेंस कंपनी में ब्रांड बनाने का काम करते हैं और एक इंवेस्टर के रूप में भी वह काम करते हैं। वह ब्रिटेन के एक बिजनेसमैन हैं और इन दिनों केन्या के नैरोबी में स्थित हैं। निखिल की पिछली शादी से दो बेटियां 13 साल की एरियाना और 8 साल की अनिका हैं।


Click it and Unblock the Notifications