..................... Bollywood Live Updates Salman Khan bald for new film, new records Sunny Deol Gadar 2 at box office - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: नई फिल्म के लिए गंजे हुए सलमान खान, बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 के नए रिकॉर्ड

Bollywood Live Updates

Bollywood HIghlights: सलमान खान (Salman Khan) तो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो कभी कभी अपने नए नए लुक को लेकर। हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान गंजे (Bald Salman Khan) नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि सलमान का नया लुक करण जौहर ( Karan Johar) की फिल्म के लिए हैं।

सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' ने अपनी रिलीज के दूसरे इतवार को वह कर दिखाया है जो देश के सिनेमा इतिहास में हिंदी में रिलीज हुई कोई फिल्म अब तक न कर सकी। फिल्म का कलेक्शन देख हर किसी के होश उड़ गए।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण, दिलचस्प और चटपटी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Aug 21, 2023 8:46 PM

    आदिल खान के इल्जामों के बाद अब राखी सावंत का रिएक्शन आया सामने, 'आदमी ही आदमी को...'

    Rakhi Sawant Reaction: राखी सावंत एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। उनके पति आदिल खान ने जेल से बाहर से आते ही एक के बाद एक कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं और राखी सावंत के बारे में कई ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें जानने के बाद कई लोग हैरान रह गए हैं कि क्या वाकई में राखी ऐसा कुछ कर सकती हैं?

    आदिल खान के इल्जामों के बाद अब राखी सावंत का रिएक्शन आया सामने, 'आदमी ही आदमी को...'
  • Aug 21, 2023 7:51 PM

    'पूजा' के लटके-झटके देख घायल हुए 'दीवाने'

    फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का नया गाना रिलीज कर दिया है। फिल्म के नए गाने 'जमनापार' में आयुष्मान खुराना को पूजा के लुक लोग पंसद कर रहा है। ये फिल्म आने वाले शुक्रवार यानी 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

  • Aug 21, 2023 6:48 PM

    सीमा हैदर और सचिन को अब 'बिग बॉस' से आया बुलावा, सरहद पार की प्रेम कहानी का सच अब आएगा सामने

    फिल्मीबीट को अब 'बिग बॉस 17' से जुड़ी एक और एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। कंवर और ऐलिस के बाद शो की टीम सीमा हैदर और सचिन मीणा तक भी पहुंच गई है। इस बात का खुलासा करते हुए, सूत्र ने फिल्मीबीट को बताया, "चूंकि इस बार थीम कपल्स बनाम सिंगल्स होने जा रही है, इसलिए निर्माता बिग बॉस 17 के लिए सीमा हैदर और सचिन मीणा को लाने की कोशिश कर रहे हैं। यह जोड़ी वर्तमान में सुर्खियां बटोर रही है, ऐसा लगता है यह शो का ध्यान खींचने के लिए एक आदर्श विकल्प है। ऐलिस और कंवर के साथ-साथ, सीमा और सचिन के साथ भी बातचीत चल रही है।" हालांकि, बिग बॉस 17 के प्रतियोगियों के बारे में निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा का अभी भी इंतजार है।

    सीमा हैदर और सचिन को अब 'बिग बॉस' से आया बुलावा, सरहद पार की प्रेम कहानी का सच अब आएगा सामने
  • Aug 21, 2023 6:11 PM

    सनी देओल और अमीषा पटेल ने मनाया जश्न

    फिल्म गदर 2 भारत में 400 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ चुकी है, अमीषा पटेल और सनी देओल ने दुबई में इस उपलब्धि का जश्न मनाया। एक वायरल वीडियो में उन्हें एक्शन ड्रामा की सफलता का जश्न मनाते देखा जा सकता है। उन्होंने जश्न का आनंद लेते हुए एक-दूसरे को केक खिलाया।

  • Aug 21, 2023 5:59 PM

    तो क्या चोरी छिपे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने कर ली है शादी? इस फोटो ने खोल दी इस कपल की पोल

    डेट नाइट का आनंद लेने से लेकर एक साथ जर्नी करने तक, सोशल मीडिया पर ये दोनों एक-दूसरे के बारे में इमोशनल पोस्ट साझा करते ही रहते हैं और करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश कपल गोल देने में भी कभी पीछे नहीं हटते। इस बीच उनकी शादी के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। फैंस चाहते हैं कि करण और तेजस्वी जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएं। इस बीच, पावर कपल के बारे में नई चर्चा में कहा गया है कि तेजरन पहले से ही शादीशुदा हैं।

    तो क्या चोरी छिपे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने कर ली है शादी? इस फोटो ने खोल दी इस कपल की पोल
  • Aug 21, 2023 5:26 PM

    उर्फी जावेद हुईं थी कास्टिंग काउच का शिकार, नहीं कर पाई मना और डायरेक्टर संग किया ये काम

    उर्फी जावेद हमेशा से ही अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन से वह काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गई थी.इस शो में सिर्फ वह एक हफ्ते ही टिक पाई और जब वह बाहर आई तो रातों-रात स्टार बन चुकी थी. जिसके बाद में वह अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में बनी रही. लेकिन अब उन्होंने कास्टिंग काउच के बारे में काफी कुछ कह दिया है. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि किस तरह से एक डायरेक्टर ने ऑडिशन लेने के नाम पर उनसे यह कहा कि वह ऐसे व्यवहार करके दिखाएं कि वह उनकी गर्लफ्रेंड है. उसे समय उर्फी जावेद ने उनका मन नहीं किया.

  • Aug 21, 2023 4:02 PM

    मुंबई मेट्रो पर दिखा शाहरुख खान की जवान का क्रेज, वीडियो

    शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जहां ओवरसीज में फिल्म एडवांस बुकिंग में धमाका कर रही है। वहीं, भारत में फिल्म का प्रमोशन भी जमकर किया जा रहा है। मुंबई मेट्रो में इसकी झलक देखी गई, जिसे जवान के पोस्टर्स से पूरी तरह से ढ़क दिया गया है।

  • Aug 21, 2023 2:46 PM

    एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन, 98 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

    फिल्म ओएमजी 2 की सफलता एन्जॉय कर रहे अभिनेता पंकज त्रिपाठी को एक दुखद समाचार से रूबरू होना पड़ा है। अभिनेता के पिता पंडित बनारस तिवारी का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्‍होंने अपने पैतृक गांव बेलसंड में अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी के पिता 98 वर्ष के थे।

  • Aug 21, 2023 1:38 PM

    Seema Haider और सचिन की लव स्टोरी पर बन रही फिल्म 'कराची टू नोएडा' का गाना रिलीज!

    सीमा हैदर की प्रेम कहानी पर फिल्म भी बनाई जा रही है, जिसका नाम है 'कराची टू नोएडा'। फिल्म की शूटिंग भी हो चुकी है। वहीं, निर्माताओं ने अब फिल्म का थीम सॉन्ग 'चल पड़े हैं हम' रिलीज कर दिया है। निर्माता अमित जानी धमकियों के बावजूद सीमा हैदर के बारे में फिल्म बनाने के अपने फैसले पर कायम हैं।

  • Aug 21, 2023 11:53 AM

    सामने आई परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा के शादी की तारीख

    परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की इस साल की शुरुआत में दिल्ली में सगाई हुई थी। वहीं, अब कथित तौर पर इनकी शादी की तारीख और लोकेशन तय कर लिया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति और राघव 25 सितंबर को राजस्थान में एक भव्य शादी करने वाले हैं।

  • Aug 21, 2023 10:36 AM

    सनी देओल के जुहू बंगले की नीलामी, बैंक ने वापस लिया नोटिस

    सुपस्टार धर्मेंद्र के बेटे और एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इस वक्त अपनी फिल्म गदर 2 की सफलता का मजा ले रहे हैं। हर तरफ सनी देओल और उनकी सुपरहिट फिल्म गदर 2 को लेकर ही चर्चा है। इसी बीच खबर आई है कि सनी देओल के मुंबई वाले बंगले की नीलामी होने जा रही है इसके लिए बैंक ने एक्टर को नोटिस भेज दिया है। अब खबर आई है कि बैंक ने अपने भेजे हुए नोटिस को वापस ले लिया है और अब सनी देओल की बंगले की नीलामी नहीं होगी।

    सनी देओल के जुहू बंगले की नीलामी, बैंक ने वापस लिया नोटिस
  • Aug 21, 2023 10:06 AM

    OMG 2 Box Office Day 10: अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 ने धीरे धीरे दिखाया कमाल

    अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की ओह माय गॉड 2 अब 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके है इसके साथ ही ओएमजी 2 ने 150 करोड़ की ओर कदम बढ़ाए है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले कछुए की चाल चल रही हो, लेकिन अपना लक्ष्य भटक नहीं रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को ओएमजी 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 12.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े है, जो बाद में कम- ज्यादा हो सकते हैं। रिलीज के 10 दिनों में ओएमजी 2 ने देशभर में 114.31 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।

    OMG 2 Box Office Day 10: अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 ने धीरे धीरे दिखाया कमाल
  • Aug 21, 2023 9:15 AM

    स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान Nick Jonas के साथ फैन ने की बदसलूकी, सिंगर ने गुस्से में खोया अपना आपा

    निक जोनस के सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आ चुके हैं। एक वीडियो में दिखाया गया है कि जोनास ब्रदर्स के कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन ने निक पर अपना रिस्टबैंड फेंक दिया जो उनके सीने पर लगा। इससे निक काफी गुस्से में दिखे। इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Aug 21, 2023 9:02 AM

    Jailer Box Office Collection Day 11: रविवार को 'जेलर' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल

    ‘गदर 2’ की आंधी के आगे रजनीकांत की 'जेलर' भी पूरी शान से डटी हुई है और नेशनल और इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन भी कर रही है। रजनीकांत की ये फिल्म अब 300 करोड़ रुपये के क्लब को छूने से कुछ ही दूर है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर' ने रिलीज के 11वें दिन 18 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ 'जेलर' का कुल कलेक्शन अब 280.15 करोड़ रुपये हो गया है।

    Jailer Box Office Collection Day 11: रविवार को 'जेलर' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल
  • Aug 21, 2023 8:48 AM

    जितेंद्र भी कर रहे हैं पूजा का बेसब्री से इंतजार, सोशल मीडिया पर सामने आया एक्टर का फनी वीडियो

    आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) एक बार फिर पर्दे पर पूजा बनकर लौट रहे हैं यानी एक्टर 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग की घोषणा की है और वो भी बेहद खास अंदाज में। आयुष्मान उर्फ पूजा का जलवा अब बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जितेंद्र पर भी चलता दिखाई दे रहा है, एक्टर भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

  • Aug 21, 2023 8:45 AM

    एल्विश यादव के मीटअप में शामिल हुई लाखों की भीड़, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किया सम्मानित

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 विनर एल्विश यादव ( Elvish Yadav) ने रविवार को गुरुग्राम सेक्टर 38 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में अपना मीटअप रखा था जिसका नाम था अभिनंदन समारोह । सोशल मीडिया पर अब इस मीटअप की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमे लाखों लोग नजर आ रहे हैं । इस खास मौके पर सीएम मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X