तो क्या चोरी छिपे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने कर ली है शादी? इस फोटो ने खोल दी इस कपल की पोल

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Wedding: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश सबसे हॉट कपल में से एक हैं और इसके बारे में कोई दो राय नहीं है। इस पावर कपल को 'बिग बॉस 15' में अपने जर्नी के दौरान एक-दूसरे में प्यार मिला और तब से उन्होंने शहर को अपने रोमांस से रंगने का कोई मौका नहीं छोड़ा है।
डेट नाइट का आनंद लेने से लेकर एक साथ जर्नी करने तक, सोशल मीडिया पर ये दोनों एक-दूसरे के बारे में इमोशनल पोस्ट साझा करते ही रहते हैं और करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश कपल गोल देने में भी कभी पीछे नहीं हटते। इस बीच उनकी शादी के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। फैंस चाहते हैं कि करण और तेजस्वी जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएं। इस बीच, पावर कपल के बारे में नई चर्चा में कहा गया है कि तेजरन पहले से ही शादीशुदा हैं।
ऐसा तब हुआ जब तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की मुंबई के इजरायली कोन्सल जर्नल कोबी शोशानी के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीर को मुंबई के इज़राइली कोन्सल जर्नल द्वारा शेयर की गई फोटो के कैप्शन में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा कि फैंस भी हैरान रह गए। कैप्शन में, उन्होंने तेजरन की गुपचुप शादी के बारे में संकेत देते हुए तेजस्वी को करण की पत्नी बताया था।
तस्वीर में करण सफेद शर्ट में बेहद आकर्षक लग रहे थे, जिसे उन्होंने ब्लैक पैंट और हल्के भूरे रंग के ब्लेजर के साथ पेयर किया था। वहीं तेजस्वी ने सफेद आउटफिट पहना हुआ था। तस्वीर के कैप्शन में कोबी शोशानी ने लिखा, "करण कुंद्रा प्रिय अभिनेता होने के साथ-साथ एक सज्जन व्यक्ति भी हैं। उनकी पत्नी तेजस्वी प्रकाश से मिलकर बहुत खुशी हुई।"
इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस सोच रहे हैं कि क्या करण और तेजस्वी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है या जल्द ही शादी की योजना है। इससे पहले, जब तेजस्वी से करण से शादी करने की उनकी योजना के बारे में पूछा गया था, तो अभिनेत्री ने हॉटरफ्लाई से कहा था कि उन पर शादी के बंधन में बंधने का कोई दबाव नहीं है। "मुझे और करण को बहुत बार आता है ये सवाल। करण समझता है कि मैं अपने पेशेवर जीवन के एक निश्चित चरण में हूं। वह ऐसा तभी करेगा जब मुझे लगेगा कि मैं तैयार हूं। वह जानता है कि वह जीवन में क्या चाहता है। हम दोनों हैं हमारा रिश्ता बहुत सुरक्षित है। कोई दबाव नहीं है।"


Click it and Unblock the Notifications