आदिल खान के इल्जामों के बाद अब राखी सावंत का रिएक्शन आया सामने, 'आदमी ही आदमी को...'

Rakhi Sawant Reaction

Rakhi Sawant Reaction: राखी सावंत एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। उनके पति आदिल खान ने जेल से बाहर से आते ही एक के बाद एक कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं और राखी सावंत के बारे में कई ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें जानने के बाद कई लोग हैरान रह गए हैं कि क्या वाकई में राखी ऐसा कुछ कर सकती हैं?

आदिल खान के खुलासों के बीच राखी सावंत का हाल ही में रिएक्शन आया है। उन्होंने दो स्टोरीज पोस्ट की है। पहली स्टोरी में उन्होंने एक वीडियो डाला है, जिसमें एक शख्स कह रहा है- 'जब बंदा टूटा हो ना तो अल्लाह ज्यादा याद आता है, जब आप परेशान हो तो आप अल्ला की तरफ ज्यादा जाते हैं। इसलिए आप अपनी हर जरूरत के लिए अल्ला-ताला को याद करें, लेकिन इस बात को जहन में रखें कि अगर फिर भी आपकी ख्वाहिश पूरी नहीं हो रही है तो आपको और खुश होना चाहिए क्योंकि अब अल्ला ने मामले को अपने हाथ में ले लिया है।'

राखी सावंत ने इंस्टा स्टोरी पर एक और वीडियो पोस्ट किया है और वीडियो में एजाज खान नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एजाज कह रहे हैं कि सांप का जहर उगलेगा, जो आदमी उगल रहा है। सांप कोने में बैठकर हंस रहा है... आदमी ही आदमी को डस रहा है। राखी सावंत की ये इंस्टा स्टोरी देखकर साफ पता लग रहा है कि वो आदिल के खुलासों से खुश नहीं हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, आदिल का साफ कहना है कि राखी ने उन्होंने फंसाया है। उन्होंने कहा, "ये राखी जैसे औरतों से बात करना भी बेहद डेंजरस होता है।" आदिल ने ये भी बताया कि राखी ने उन्होंने एक टेबलेट दी थी जिससे उन्हें नशा हो गया था। इतना ही नहीं आदिल ने बताया कि जब राखी मुंबई में थीं वो मैसूर में थे तो राखी ने वीडियो कॉल पर उनका एक न्यूड वीडियो शूट भी किया था।

इसके साथ ही आदिल ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि राखी ने रितेश को तलाक नहीं दिया था और उन्होंने आदिल के साथ शादी कर ली थी। उम्र के फासले पर बात करते हुए आदिल ने बताया कि राखी असलियत में उनसे 19 साल बड़ी हैं। इसके साथ ही सलमान भाई के कॉल और आदिल को धमकाने की बात पर आदिल ने इसे राखी की स्क्रिप्ट बताया। आदिल ने बताया कि न्यूड फोटोशूट के बाद उनका मानना था कि अगर ये नहीं हो पाता तो मैं आती हूं और रेप का मामला बनाती हूं। इसके साथ ही आलिया ने राखी की प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज के बारे में भी बात की और बताया कि राखी प्रेग्नेंट ही नहीं हो सकती क्योंकि कुछ समय पहले उनका ऑप्रेशन हुआ था और यूटरस निकाल दिया गया था।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

More from Filmibeat

Read more about: adil durrani rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X