Bollywood Live Updates: 'पुष्पा: द रूल' में होगी रणवीर सिंह की एंट्री, होटल से मिली फिल्म डायरेक्टर की लाश

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates 25 May: मनोरंजन जगत की दुनिया में हर रोज कोई ना कोई हलचल मची ही रहती है। पिछले काफी दिनों से कई एक्टर्स का निधन हो गया है और अब एक और खबर ने भारतीय सिनेमा को हिला कर रख दिया है। अगर आप भी मनोरंजन की दुनिया से रूबरू रहना चाहते हैं, तो इस लाइव के जरिए फिल्मीबीट के साथ जुड़े रहिए।

'पुष्पा: द रूल' में होगी रणवीर सिंह की एंट्री
'पुष्पा: द राइज' के रिलीज के बाद से ही फैंस में इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म के सीक्वल का ऐलान हो चुका है और अब अल्लू अर्जुन 'पुष्पा: द राइज' में अपना दमदार अंदाज दिखाने वाले हैं लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक और अपडेट सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह की भी एंट्री होगी, जो पुलिसवाले का रोल निभाएंगे।

LIVE Feed
  • May 25, 2023 5:40 PM

    अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी बार की शादी, सामने आई दुल्हा- दुल्हन की तस्वीरें

    Ashish Vidyarti Marriage: हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता आशीष विद्यार्थी, जो कि अपने विलेन के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी रुपाली बरुला से रचा कर फैंस को चौंका दिया है, सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं।

    अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी बार की शादी, सामने आई दुल्हा- दुल्हन की तस्वीरें
  • May 25, 2023 4:58 PM

    Pathaan VS Tiger: आमने सामने होगी रणवीर कपूर की दोनों एक्स गर्लफ्रेंड, होगा बवाल या बनेगा इतिहास!

    Pathaan VS Tiger: हिंदी सिनेमा जगत की सबसे बड़ी फिल्म पठान वर्सेज टाइगर को लेकर हर तरफ कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, साथ ही फिल्म की टीम भी इसको लेकर अपडेट साझा करती है। अब इस फिल्म 'पठान वर्सेज टाइगर' में रणबीर कपूर की दो एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका और कटरीना आमने सामने आएंगी।

    Pathaan VS Tiger: आमने सामने होगी रणवीर कपूर की दोनों एक्स गर्लफ्रेंड, होगा बवाल या बनेगा इतिहास!
  • May 25, 2023 2:59 PM

    The Kerala Story: विवादों के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिली 'द केरल स्टोरी' की टीम, सामने आई तस्वीरें

    The Kerala Story: बॉक्सऑफिस पर इस वक्त अपने जादू चलाने वाली अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी इस वक्त लगातार विवादों में बनी हुई हैं। फिल्म की टीम नए नए लोगों से मुलाकात कर रही हैं इस बीच द केरल स्टोरी की टीम ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है।

  • May 25, 2023 1:58 PM

    Cannes 2023: कान्स में अपना जलवा दिखाने के लिए अदिति राव हैदरी ने पहना अनोखा गाउन, लोगों ने की परी से तुलना...

    Aditi Rao Hydari cannes 2023: इस वक्त तो हर किसी की नजरें कान्स पर टिकी हुई हैं, चाहें पर कोई आम इंसान हो या फिर कोई सेलेब्स, कान्स को लेकर हर कोई हर तरह की अपडेट पर नजरें टिकाए हुए है। ऐसे में कई हसीनाओं के कान्स लुक के बाद अब अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का शानदार लुक सामने आया है, जिसमें वह किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।

  • May 25, 2023 12:49 PM

    किसी की बुरी नजर या फिर कोई और बात?? 5 दिनों में 8 सेलेब्स की मौत, जानिए पूरा सच

    Tina Turner Died: मनोरंजन जगत में इन दिनों शोक की लहर छाई हुई है, पता नहीं किसी की बुरी नजर का असर है या भी किसी की बदुआओं को, क्योंकि ऐसा पहली बार है कि जब 6 दिनों में 8 सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया हो। टीना टर्नर, सुभाष चंद्र तिवारी, टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय, अभिनेता नितेश पांडे, बंगाली एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता, एक्टर आदित्य राजपूत, तेलुगु म्यूजिक डायरेक्टर शोटकुरा और साउथ अभिनेता सरथ बाबू ने दुनिया को कहा अलविदा है।

  • May 25, 2023 11:31 AM

    Sunny Leone: 'एडल्ट स्टार' रह चुकी सनी लियोनी की फिल्म 'कैनडी' पहुंची कान्स, तो लोगों ने उठाए सवाल

    Sunny Leone: एडल्ट स्टार से बॉलीवुड स्टार बनने तक का सफर तय करने वाली सबकी पसंदीदा अभिनेत्री सनी लियोनी इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर सुर्खियों में हैं। सनी लियोनी की फिल्म 'कैनडी' कान्स के लिए चुनी गई हैं, तो ऐसे में लोगों ने एडल्ट स्टार रह चुकी सनी पर कई सारे सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं। ऐसे मे सनी ने भी साफ कर दिया है कि फिल्म उनके अतीत की वजह से बल्कि उनके एक्टिंग के हुनर की वजह से मिली है।

    Sunny Leone: 'एडल्ट स्टार' रह चुकी सनी लियोनी की फिल्म 'कैनडी' पहुंची कान्स, तो लोगों ने उठाए सवाल
  • May 25, 2023 11:03 AM

    'द केरल स्टोरी' एक्ट्रेस अदा शर्मा का पूरा कॉन्टैक्ट डिटेल ऑनलाइन हुआ लीक

    'द केरल स्टोरी' की बेजोड़ सफलता को एन्जॉय कर रहीं एक्ट्रेस अदा शर्मा एक मुश्किल से गुजर रही हैं। उनका पर्सनल कॉन्टैक्ट डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गया है और अदा को उसी के कारण उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, jhamunda_bolte नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने अदा शर्मा की कॉन्टैक्ट डीटेल्स लीक कर दी हैं और साथ ही अदा का नया कॉन्टैक्ट नंबर भी लीक करने की धमकी दी है।

  • May 25, 2023 11:01 AM

    खून, पसीना और आंसू वाली थी सिटाडेल की शूटिंग

    प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज सिटाडेल हर जगह धूम मचा रही है लेकिन किसी को ये अंदाजा भी नहीं है कि अभिनेत्री ने इसके लिए क्या क्या किया है। जी हां, इसको शूट करने में उनका खून, पसीना और आंसू किस हद तक निकले हैं वो अब सामने आ चुका है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने सिटाडेल का बीटीएस वीडियो साझा किया है और इसमें उनकी मेहनत देखकर आप चौकाने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा को शूटिंग के दौरान काफी चोटें आई हैं और उनका रियल ब्लड आपको वीडियो में देख जाएगा। इसके अलावा उन्होने काफी पसीना भी बहाया है जोकि इसमें नजर आ जाएगा।

  • May 25, 2023 10:21 AM

    रॉकी और रानी का फर्स्ट लुक आया सामने

    रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इस वक्त अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और अब इस फिल्म से दोनों का फर्स्ट लुक सामने आया है। आलिया और रणवीर का ये अंदाज आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा। दोनों सितारे काफी स्टाइलिश लग रहे हैं।

    रॉकी और रानी का फर्स्ट लुक आया सामने
  • May 25, 2023 10:07 AM

    शेफाली जरीवाला ने फिर ढाया कहर

    शेफाली जरीवाला जब से सलमान खान के शो बिग बॉस का हिस्सा बनी हैं वो फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं और उनकी तस्वीरें सामने आकर धमाका करती रहती हैँ। कांटा लगा गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली शेफाली ने अपने करियर में ज्यादा कुछ तो नहीं किया है लेकिन उस गाने से ही उनको काफी बड़ी पहचान मिल गई थी। लेकिन इस वक्त वो सोशल मीडिया हिलाने से बाज नहीं आती हैं और कुछ ऐसा कर डालती हैं जो कि आपको काफी पसंद आने वाला होता है। इस वक्त उन्होनो स्वीमिंग पूल से कुछ बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं। ब्लैक ब्रालेट में सेक्सी शेफाली ने अपना फिगर सबके सामने फ्लॉन्ट किया है।

    शेफाली जरीवाला ने फिर ढाया कहर
  • May 25, 2023 9:37 AM

    ऑटो रिक्शा से घर पहुंची सारा अली खान

    सारा अली खान इस वक्त अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की प्रमोशन कर रही हैं और इस फिल्म में उनके साथ विकी कौशल नजर आने वाले हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो कुछ ऐसा करती हैं जो कि सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। इस दौरान सारा अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी ऑटो रिक्शा में बैठी हैं और कुछ ऐसा कह डाला है कि आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल सारा अली खान ने लपककर एक रिक्शा पकड़ा और उसमें बैठ गईं।

    ऑटो रिक्शा से घर पहुंची सारा अली खान
  • May 25, 2023 9:15 AM

    GHKKPM: इस दिन होगा सई, विराट और सत्या के शूटिंग का आखिरी दिन, पर्दे पर फिर नहीं दिखेगी ये प्रेम कहानी

    हाल ही में कई रिपोर्ट्स आई थीं जिनमें दावा किया गया था कि आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा का शो जल्द ही जेनरेशन लीप लेगा। अब शो को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा अपना आखिरी एपिसोड 15 जून को शूट कर सकते हैं। हालांकि, इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि तारीख प्रीपोन या पोस्टपोन हो सकती है।

    GHKKPM: इस दिन होगा सई, विराट और सत्या के शूटिंग का आखिरी दिन, पर्दे पर फिर नहीं दिखेगी ये प्रेम कहानी
  • May 25, 2023 9:13 AM

    इस हालत में शॉपिंग करने पहुंच गईं नोरा फतेही

    इस वक्त ऐसा ही कुछ नोरा फतेही ने कर दिया है और इस दौरान वो शॉपिंग करने के लिए पहुंची थीं। शानदार डांसर होने के साथ साथ वो एक दमदार एक्ट्रेस भी हैं और इस वक्त उनको लेकर तेजी से चर्चा है क्योंकि उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जी हां, इस वीडियो की बात करें तो इसमें नोरा फतेही शॉपिंग करने के लिए मार्केट पहुंची थीं, शानदार डांसर होने के साथ साथ वो एक दमदार एक्ट्रेस भी हैं और इस वक्त उनको लेकर तेजी से चर्चा है क्योंकि उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जी हां, इस वीडियो की बात करें तो इसमें नोरा फतेही शॉपिंग करने के लिए मार्केट पहुंची थीं, लेकिन इस दौरान उन्होने सिर्फ छोटी सी निक्कर पहनी थी और ऊपर मुट्ठी भर टॉप पहना हुआ था। उनकी इस हरकत पर लोग काफी हैरान हैं और उनका कहना है कि ये शॉपिंग करने गई थीं या किसी फैशन शो पर। लगातार नोरा फतेही को लेकर कई तरह के कमेंट्स सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।

    इस हालत में शॉपिंग करने पहुंच गईं नोरा फतेही
  • May 25, 2023 8:56 AM

    मनोरंजन जगत को लगी ये किसकी नजर, अब भोजपुरी फिल्म डायरेक्टर की होटल के कमरे से मिली लाश

    अब मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आ रही है और इस खबर के बारे में जानकर हर कोई सकते में है। भोजपुरी फिल्म निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बुधवार को एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक (एसपी) यशवीर सिंह के मुताबिक, महाराष्ट्र के रहने वाले सुभाष अपनी टीम के साथ सोनभद्र के होटल तिरुपति में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में रुके हुए थे। हालांकि बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

    मनोरंजन जगत को लगी ये किसकी नजर, अब भोजपुरी फिल्म डायरेक्टर की होटल के कमरे से मिली लाश

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X