GHKKPM: इस दिन होगा सई, विराट और सत्या के शूटिंग का आखिरी दिन, पर्दे पर फिर नहीं दिखेगी ये प्रेम कहानी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Last Shoot: नील भट्ट, आयशा सिंह और हर्षद अरोड़ा का शो 'गुम है किसी के प्यार में', सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो में से एक है। इस शो में काफी ड्रामा दिखाया जाता है लेकिन अब इसी शो में कुछ ऐसे बदलाव आने वाले हैं, जिसे जानकर फैंस के होश उड़ जाएंगे।
इस दिन होगी लास्ट शूटिंग
हाल ही में कई रिपोर्ट्स आई थीं जिनमें दावा किया गया था कि आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा का शो जल्द ही जेनरेशन लीप लेगा। अब शो को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा अपना आखिरी एपिसोड 15 जून को शूट कर सकते हैं। हालांकि, इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि तारीख प्रीपोन या पोस्टपोन हो सकती है।
Recommended Video
वीनू और सवि पर होगी कहानी
सोशल मीडिया पर घूम रही खबरों की मानें तो 'गुम है किसी के प्यार में' में 20 साल का जनरेशन लीप होगा और यह बड़े हो चुके वीनू और सवि के इर्द-गिर्द घूमेगा। अभी तक, शो के मौजूदा कलाकार शूटिंग और अंतिम कुछ एपिसोड की तैयारी में व्यस्त हैं।
क्या चल रहा है कहानी में
'गुम है किसी के प्यार में' सबसे लोकप्रिय डेली सोप में से एक है जिसमें नील भट्ट, आयशा सिंह और हर्षद अरोड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी सई (जो आएशा सिंह निभाती हैं), विराट (जिसे नील भट्ट निभाते हैं) और सत्या (हर्षद अरोड़ा निभाते हैं) के लव ट्राएंगल के इर्द-गिर्द घूमती है। शो की हालिया कहानी के बारे में बात करें तो, इस वक्त सई की शादी सत्या से हो रखी है और जाने-अनजाने में विराट सई की शादीशुदा जिंदगी में दखलंदाजी दे रहा है।
ऐश्वर्या शर्मा भी हुई थीं शो से बाहर
इस शो से अभी कुछ दिन पहले ही पाखी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा बाहर निकलीं। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में जाने का मौका मिल रहा था और उन्होंने ये मौका हाथ से जाने नहीं दिया। इन दिनों वो केपटाउन में शो की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर अपने अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











