मनोरंजन जगत को लगी ये किसकी नजर, अब भोजपुरी फिल्म डायरेक्टर की होटल के कमरे से मिली लाश

Subhash Chandra Tiwari Dies

Subhash Chandra Tiwari Dies: पिछले काफी दिनों से लोगों का मन अपने पसंदीदा कलाकारों को खोने से गम में है। आदित्य सिंह की मौत ने लोगों को काफी हैरान किया और फिर 32 साल की वैभवी की भी कार एक्सीडेंट में मौत हो गई और फिर अनुपमा फेम एक्टर नितेश पांडे की सांसों ने भी उनका साथ छोड़ दिया।

सुभाष चंद्र तिवारी की मौत

अब मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आ रही है और इस खबर के बारे में जानकर हर कोई सकते में है। भोजपुरी फिल्म निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बुधवार को एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक (एसपी) यशवीर सिंह के मुताबिक, महाराष्ट्र के रहने वाले सुभाष अपनी टीम के साथ सोनभद्र के होटल तिरुपति में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में रुके हुए थे। हालांकि बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

शरीर पर नहीं कोई घाव

यशवीर सिंह ने कहा, "उनके शरीर पर कोई घाव नहीं दिख रहा है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।" आपको बता दें, सुभाष चंद्र के निधन की खबर अभिनेता नितेश पांडेय के महाराष्ट्र के इगतपुरी स्थित एक होटल में मृत पाए जाने के कुछ घंटों बाद ही आ गई थी

11 मई से होटल में रुके थे

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वो वाराणसी के रहने वाले थे और वो अपनी फिल्म 'दो दिल बंधे एक डोरी से' की शूटिंग की वजह से सोनभद्र पहुंचे थे वो अपनी टीम के साथ 11 मई से इस होटल में रह रहे थे। मनोज सिंह ने बताया मंगलवार को जब शूटिंग खत्म हुई तो उन्होंने सीने में दर्द होने की शिकायत की, जिस वजह से उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया। अस्पताल से लौटने के बाद अगले दिन यानी बुधवार को सुबह करीब 10 बजे उनका दरवाजा खोलने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला तो उनका दरवाजा जबरदस्ती खुलवाना पड़ा और फिर सामने बिस्तर पर सुभाष की लाश दिखती है।

कमरे के मिले सिगरेट के पैकेट

पुलिस ने तिरुपति होटल के उस कमरे को सील कर दिया है, जहां सुभाष चंद्र तिवारी की लाश मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस को सुभाष के कमरे से दवा के रैपर और सिगरे के पैकेट भी बरामद हुए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: subhash chandra tiwari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X