Bollywood Highlights: प्रियंका चोपड़ा की बेटी के साथ गणेश चतुर्थी, अंबानी परिवार के जश्न में पहुंचे सितारे

Bollywood Live Updates,20 sept

Bollywood Highlights: इस वक्त हर तरफ गणेश उत्सव का जश्न ही दिखाई दे रहा है। हर कोई गणेश चतुर्थी पूरे रिति-रिवाज के साथ मना रहा है। हर कोई बप्पा का स्वागत धूम-धाम से कर रहा है।

बीती रात अंबानी परिवार में गणेश चतुर्थी की शानदार पार्टी रखी गई, जिसमें कई सारे बॉलीवुड सितारें और बड़े बड़े राजनेताओं से लेकर बिजनेसमैन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

वहीं विदेश में प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ गणेश चतुर्थी का जश्न मनाया और रिति-रिवाज के साथ पूजा की। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प, महत्सवपूर्ण और चटपटी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Sep 20, 2023 7:38 PM

    गणेश चतुर्थी का जश्न मनाने में लगी थी पूरी टीवी इंडस्ट्री, इस फेमस कपल ने तभी सुना दी खुशखबरी!

    टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिशा परमार और मशहूर सिंगर राहुल वैद्य के घर पर खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है। बहुत वक्त से दोनों के फैंस कपल के नन्हे मेहमान का इंतजार कर रहे थे और वह पल आ गया है। फैंस का इंतजार खत्म हुआ और दिशा परमार के घर नन्ही किलकारियां गूंज उठी है। दरअसल आपको बता दें की दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए गुड न्यूज़ दे दी है।

    गणेश चतुर्थी का जश्न मनाने में लगी थी पूरी टीवी इंडस्ट्री, इस फेमस कपल ने तभी सुना दी खुशखबरी!
  • Sep 20, 2023 7:37 PM

    दो साल बाद Raj Kundra ने की सोशल मीडिया पर वापसी, नफरत करने वालों को दिया ये खास मैसेज

    Raj Kundra Back On Social Media: दो साल के बाद, राज कुंद्रा ने 20 सितंबर, 2023 को इंस्टाग्राम पर वापसी की। राज कुंद्रा 2021 में अपने अश्लील कंटेंट घोटाले के बाद से खबरों और सोशल मीडिया से दूर रहकर सुर्खियों से दूर रहे हैं। वह अक्सर सार्वजनिक रूप से मुखौटों के नीचे अपनी पहचान छिपाते थे। अब उन्होंने गणेश चतुर्थी के उत्सव का एक वीडियो पोस्ट किया और साथ ही अपने समर्थकों और नफरत करने वालों दोनों के लिए एक संदेश भी पोस्ट किया।

    दो साल बाद Raj Kundra ने की सोशल मीडिया पर वापसी, नफरत करने वालों को दिया ये खास मैसेज
  • Sep 20, 2023 6:43 PM

    Delhi Metro में एक अधेड़ उम्र के शख्स ने किया भद्दा कमेंट, जवान लड़की को देखते ही बोले- 'कर रहे होंगे चुम्मा चाटी'

    Delhi Metro: देश की राजधानी में रहने वालों के लिए मेट्रो सबसे सुविधाजनक साधनों में से एक है। हालांकि, मेट्रो का इस्तेमाल करने का मतलब कुछ ऐसे लोगों से भी मिलना हो सकता है, जो अपनी हरकतों से आपको हैरान कर सकते हैं। हाल ही में एक Reddit यूजर ने ऐसा किस्सा शेयर किया।

    Delhi Metro में एक अधेड़ उम्र के शख्स ने किया भद्दा कमेंट, जवान लड़की को देखते ही बोले- 'कर रहे होंगे चुम्मा चाटी'
  • Sep 20, 2023 6:19 PM

    इस एक्ट्रेस पर लगा 3 साल का बैन, 150 फिल्मों में काम करने के बावजूद इस वजह काम ना देने की मिली धमकी

    Soma Laishram Ban: मणिपुर की फेमस एक्ट्रेस सोमा लैशराम, जिन्होंने 150 से अधिक मणिपुरी फिल्मों में काम किया है, उन्होंने हाल ही में नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स फेस्टिवल में भाग लिया। सोमा को मणिपुर के एक नागरिक समाज समूह कांगलेइपाक कनबा लूप (केकेएल) से विरोध का सामना करना पड़ा।

    इस एक्ट्रेस पर लगा 3 साल का बैन, 150 फिल्मों में काम करने के बावजूद इस वजह काम ना देने की मिली धमकी
  • Sep 20, 2023 5:21 PM

    शाहरुख, नयनतारा, एटली या विजय नहीं, इस शख्स की हो रही है 'जवान' से ताबड़तोड़ कमाई, बढ़ता जा रहा है बैंक बैलेंस

    शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर जवान को 75 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग मिली और फिल्म हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है। अब तो जवान वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है। फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी मंगलवार को दुनियाभर में 883.68 का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के प्रॉफिट से न तो शाहरुख, नयनतारा और न ही एटली पैसा कमा रहे हैं।

    शाहरुख, नयनतारा, एटली या विजय नहीं, इस शख्स की हो रही है 'जवान' से ताबड़तोड़ कमाई, बढ़ता जा रहा है बैंक बैलेंस
  • Sep 20, 2023 3:43 PM

    लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं ईशा देओल

    गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान, ईशा देओल को प्रतिष्ठित लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए आशीर्वाद लेते देखा गया।ईशा का एक वीडियो में बिना जूतों के परिसर में प्रवेश कर रही थीं। वह हरे रंग की साड़ी में सुंदर ढंग से सजी हुई थीं, साथ ही उनकी पारंपरिक महाराष्ट्रीयन नथ (नोज़पिन) उनके पहनावे को और खूबसूरत बना रही थी।

  • Sep 20, 2023 2:44 PM

    नवाजुद्दीन की पत्नी की बढ़ती जा रही हैं मुश्किलें, इस मामले में आलिया सिद्दीकी को कोर्ट ने भेजा नोटिस

    Nawazuddin Siddique Wife Aaliyah Siddique Case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में यौन अपराधों से बच्चों की विशेष सुरक्षा (POCSO) अदालत ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी के लिए एक नोटिस जारी किया है, इस नोटिस में उन्हें छेड़छाड़ के मामले में 7 अक्टूबर को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है।

    नवाजुद्दीन की पत्नी की बढ़ती जा रही हैं मुश्किलें, इस मामले में आलिया सिद्दीकी को कोर्ट ने भेजा नोटिस
  • Sep 20, 2023 2:20 PM

    अंबानी हाउस गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंची ऐश्वर्या राय और आराध्या

    अंबानी परिवार के गणपति उत्सव के दौरान कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज वहां पर शामिल हुए। शाहरुख खान से लेकर कियारा आडवाणी और श्रद्धा कपूर तक इस फंक्शन में सितारे नजर आए थे। ट्रेडीशनल आउटफिट पहने हुए सभी सितारे काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आए। ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ में इस फंक्शन में शामिल हुई। दोनों मां बेटी ने एक जैसा सूट पहन रखा था और हर बार की तरह ही आराध्या इस बार भी अपने हेयर स्टाइल को लेकर ट्रोल हो गई। उनकी फंक्शन वाली वीडियो जमकर वायरल हो रही है और वह गणपति उत्सव के दौरान पैपराजी को जमकर पोज देती हुई भी नजर आई।

    अंबानी हाउस गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंची ऐश्वर्या राय और आराध्या
  • Sep 20, 2023 2:19 PM

    पठान के ऑल टाइम रिकॉर्ड को तोड़कर नंबर 1 फिल्म बनेगी सनी देओल की 'गदर 2'

    अब तक शाहरुख खान की पठान 524.50 करोड़ की कमाई के साथ हिंदी की सबसे बड़ी फिल्म बनी हुई है। ऑल टाइम मेगा ब्लॉकबस्टर ने यह रिकॉर्ड इस साल की शुरुआत में बनाया था। लेकिन अब गदर 2 ये रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। गदर 2 की कलेक्शन फिलहाल 521 करोड़ तक पहुंच चुकी है और कमाई अभी भी जारी है।

  • Sep 20, 2023 1:27 PM

    श्रद्धा कपूर ने भरी महफिल में रश्मिका मंदाना को किया इग्नोर

    इस वीडियो को देखकर निश्चित ही रश्मिका फैंस श्रद्धा कपूर पर भड़कने वाले हैं। इस वीडियो में एक नजारा कैद हुआ जिसमें साफ नजर आ रहा है कि श्रद्धा कपूर किस तरह से रश्मिका मंदाना को इग्नोर करते हुए निकल गई हैँ। वीडियो में आप देखेंगे कि रश्मिका मंदाना पैपराजी के लिए पोज दे रहीं थीं कि इतने में श्रद्धा कपूर पीछे से आती हैं।

  • Sep 20, 2023 12:37 PM

    "शीशे के सामने खड़े होकर खुद को थप्पड़ मारता हूं"- गोविंदा

    गणेश चतुर्थी मनाने के बाद गोविंदा ने मीडिया से बातचीत की। जब उनसे पूछा गया कि वो बड़े पर्दे पर कब दिखाई देंगे.. तो उन्होंने कहा, "मैं काम को आसानी से एक्सेप्ट नहीं करता। मगर जो लोग सोचते हैं कि मुझे काम नहीं मिल रहा मैं उन्हें ये बताना चाहता हूं कि मुझपर बप्पा की कृपा बरस रही है। मैंने पिछले साल ही 100 करोड़ के प्रोजेक्ट को छोड़ा है।"

  • Sep 20, 2023 12:25 PM

    पांड्या ब्रदर्स ने मीडिया के सामने उड़ाया शाहिद कपूर का मजाक?

    पैपराजी के इशारों को शाहिद कपूर समझ नहीं पाते हैं लेकिन जब पीछे मुड़कर देखते हैं तो वो चौंक जाते हैं। शाहिद कपूर अपने गुड मैनर्स दिखाते हुए साइड में हट जाते हैं। वो हंसते और बाद में पांड्या ब्रदर्स और ईशान किशन उनसे हाथ मिलाने आते हैं। कुछ लोगों के ये मजाक लगा है तो कुछ ने इसको बिल्कुल भी पसंद नहीं किया है।

    पांड्या ब्रदर्स ने मीडिया के सामने उड़ाया शाहिद कपूर का मजाक?
  • Sep 20, 2023 11:30 AM

    नहीं रही देव आनंद की आखिरी निशानी

    इस वक्त देव आनंद को लेकर एक खबर सामने आ रही है जो कि हैरान करने वाली है। पता चला है कि उनका जुहू वाला बंगला बिक चुका है और इसकी कीमत 400 करोड़ है। 1965 और 70 के दशक के इस सुपरस्टार की आखिरी निशानी भी मुंबई से खत्म हो चुकी है।

  • Sep 20, 2023 10:52 AM

    Disha Patani Troll- गणेश चतुर्थी पर भी नहीं मानीं दिशा पाटनी

    दिशा पाटनी का लुक देखकर सभी हैरान थे क्योंकि वो काफी सेक्सी लुक के साथ पहुंची थीं। हालांकि उन्होने साड़ी पहनी थी लेकिन ब्लाउज वाला एरिया इतनी रिवीलिंग था कि लोग उनपर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने लाइट कलर की प्लेन साड़ी के साथ ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज पहना था।

    Disha Patani Troll- गणेश चतुर्थी पर भी नहीं मानीं दिशा पाटनी
  • Sep 20, 2023 10:08 AM

    कंगना रनौत ने फिर बांधे सनी देओल की तारीफों के पुल, 'गदर 2' और 'जवान' की सफलता पर दी यह प्रतिक्रिया

    कंगना रणौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने 'गदर 2' और 'जवान' की भारी सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने 'जवान' के साथ एक बड़े पैमाने पर सुपरहीरो में बदलने के लिए शाहरुख खान की प्रशंसा की थी, और उन्हें न केवल गले लगाने और डिंपल के लिए बल्कि दुनिया को बचाने के लिए सिनेमा का भगवान कहा था। उन्होंने यह भी कहा था कि शाहरुख अपने बुरे दौर से निकलकर मजबूत होकर उभरे हैं। कंगना ने आगे कहा, 'सनी देओल जैसे लोग बहुत लंबे समय से दौड़ में नहीं थे, हमें उनकी जरूरत है।'

    कंगना रनौत ने फिर बांधे सनी देओल की तारीफों के पुल, 'गदर 2' और 'जवान' की सफलता पर दी यह प्रतिक्रिया
  • Sep 20, 2023 10:01 AM

    18 साल बाद जब मिले शो 'शरारत' के सभी स्टार्स, कुछ ऐसे जमा रंग, देखें वीडियो

    टीवी के सुपरहिट कल्ट कॉमेडी शो 'शरारत: थोड़ा जादू, थोड़ी नजाकत' के सितारों ने रियूनियन किया है। छोटे पर्दे का फेवरेट शो शरारत आज भी दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है। ऐसे में स्टार्स को एक-साथ देखकर फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं। वहीं, अब इसकी स्टार कास्ट सिंपल कौल और श्रुति सेठ का रीयूनियन हुआ है। दोनों गणपति उत्सव के मौके पर साथ नजर आए हैं।

    18 साल बाद जब मिले शो 'शरारत' के सभी स्टार्स, कुछ ऐसे जमा रंग, देखें वीडियो
  • Sep 20, 2023 9:03 AM

    अनुष्का शर्मा-विराट कोहली के घर विराजे बप्पा, गणेश चतुर्थी की तस्वीरें आईं सामने

    मंगलवार को पूरे देश में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर में गणेश चतुर्थी की रौनक देखने को मिल रही है। कई सितारों ने अपने घर में बप्पा का स्वागत किया है। इनमें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं।

    अनुष्का शर्मा-विराट कोहली के घर विराजे बप्पा, गणेश चतुर्थी की तस्वीरें आईं सामने
  • Sep 20, 2023 8:55 AM

    अंबानी परिवार के जश्न में पूरे परिवार साहित पहुंचे 'जवान' अभिनेता शाहरुख खान, फैंस हुए खुश

    अंबानी परिवार में भी गणेश उत्सव (Ganesh Chaturthi 2023) का खास जश्न रखा गया है। इस जश्न में कई सारे बड़े सितारें और राजनेता शामिल हुए हैं। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अंबानी परिवार के इस खास और शानदार गणेश उत्सव जश्न में जवान एक्टर शाहरुख खान भी अपने पूरे परिवार साहित शामिल हुए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X