शाहरुख, नयनतारा, एटली या विजय नहीं, इस शख्स की हो रही है 'जवान' से ताबड़तोड़ कमाई, बढ़ता जा रहा है बैंक बैलेंस

Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर एक्शन-थ्रिलर जवान बॉक्स-ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है और फिल्म को न केवल हिंदी बेल्ट में बल्कि पूरे भारत और विदेशों में भी दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। जवान का निर्देशन एटली ने किया है और बतौर निर्देशक यह उनकी पांचवीं फिल्म है।
1000 करोड़ के आंकड़े के करीब 'जवान'
शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर जवान को 75 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग मिली और फिल्म हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है। अब तो जवान वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है। फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी मंगलवार को दुनियाभर में 883.68 का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के प्रॉफिट से न तो शाहरुख, नयनतारा और न ही एटली पैसा कमा रहे हैं।
सबसे ज्यादा मुनाफा हो रहा है इनका
जवान के लिए शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति और एटली ने कड़ी मेहनत की है और इस फिल्म की सफलता इस बात का सबूत है। न्यूज 18 में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, हर कोई अभिनेताओं और एटली की कड़ी मेहनत की प्रशंसा कर रहा है, लेकिन यह शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान हैं, जिनके बैंक बैलेंस पर नोटों की बारिश हो रही है। क्योंकि फिल्म का सारा मुनाफा उन्हें ही जा रहा है। गौरी खान इस फिल्म की निर्माता हैं और इसीलिए उन्हें इस फिल्म की सफलता का सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है।
जवान के बारे में
'जवान' कथित तौर पर 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी है और यह केवल 4 दिनों में अपनी लागत वसूलने में सफल रही। जवान में शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति के अलावा दीपिका पादुकोण, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, प्रिया मणि, रिद्धि डोगरा, संचिता बनर्जी, संजय दत्त समेत कई बड़े और प्रतिभाशाली कलाकार हैं।


Click it and Unblock the Notifications














