नवाजुद्दीन की पत्नी की बढ़ती जा रही हैं मुश्किलें, इस मामले में आलिया सिद्दीकी को कोर्ट ने भेजा नोटिस

Nawazuddin Siddique Wife Aaliyah Siddique Case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में यौन अपराधों से बच्चों की विशेष सुरक्षा (POCSO) अदालत ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी के लिए एक नोटिस जारी किया है, इस नोटिस में उन्हें छेड़छाड़ के मामले में 7 अक्टूबर को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है।
आपको बता दें, आलिया ने ही अपने पति और उनके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद POCSO अदालत के जज, रितेश सचदेवा ने मंगलवार को शिकायतकर्ता आलिया सिद्दीकी को जवाब देने के लिए अदालत में पेश होने के लिए कहा। सरकारी वकील प्रदीप बालियान ने बताया कि पुलिस ने छेड़छाड़ मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत सभी पांच आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है।
आलिया द्वारा मुंबई में एक FIR दर्ज की गई थी और बाद में 2020 में इसे यहां बुढ़ाना पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया था। इस मामले को लेकर आगे जांच ली और जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में नवाजुद्दीन, उनकी मां मेहरुनिसा, उनके भाई फेजुद्दीन, अयाजुद्दीन और मिनाजुद्दीन को क्लीन चिट दे दी है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया सिद्दीकी का मामला पिछले साल काफी ज्यादा चर्चा में आया था। कुछ समय के झगड़े के बाद दोनों की ऑडियो और वीडियो क्लिप्स भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। इसके बाद आलिया ने नवाज और उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसी मामले को लेकर अब कोर्ट का आदेश आया है। इस आदेश के बाद आलिया को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications











