..................... Bollywood Live Updates: Preparations Parineeti engagement begin, Deepika statement on Orange bikini controversy - Hindi Filmibeat

Bollywood Live Highlights: परिणीति की सगाई की तैयारियां शुरु, दीपिका ने दिया ऑरेंज बिकिनी विवाद पर बयान

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 12 may: मनोरंजन जगत को लेकर कई सारी खबरें सामने आ रही है, जिसमें अभी अभी सामने आया है कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग 13 मई को सगाई करने वाली है, सगाई दिल्ली में होगी। अब परिणीति के दिल्ली वाले घर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि सगाई की तैयारियां जोरो शोरो पर शुरु हो गई हैं। फैंस सामने आए वीडियो को देख काफी खुश हैं। दरअसल बॉलीवुड से लेकर राजनैतिक गलियारों और फैंस के बीच लंबे समय से परिणीति और राघव के अफेयर की चर्चा है।

इसके अलावा एक और बड़ी खबर सामने आई है कि, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी शानदार हिट फिल्में और अपनी दूसरी बड़ी उपलब्धियों के साथ साथ अपने विवादों के लिए भी जानी जाती हैं। दीपिका का ऑरेंज बिकिनी विवाद हो या फिर जेएनयू जाने वाली घटना हो, दीपिका सुर्खियों में तो खूब रही हैं परंतु कभी इस सबको लेकर उन्होंने बात नहीं की। अब पहली बार दीपिका पादुकोण ने अपने कई सारे विवादित मुद्दों को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात रखी है।

Recommended Video

Parineeti Chopra और Raghav Chaddha की सगाई के लिए Parineeti का घर कुछ इस तरह जगमगाया, Video Viral!

तो इस तरह की मनोरंजन जगत की मसालेदार और चटपटी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • May 12, 2023 9:04 PM

    श्वेता तिवारी बोल्डनेस देख खुद को नहीं रोक पाई बेटी पलक तिवारी

    श्वेता तिवारी ने एक बार फिर से अपनी बोल्डनेस से तहलका मचा दिया है और हर बार की तरह इस बार भी वो हैरान करती हुईं नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि श्वेता तिवारी 42 साल की हैं और इस उम्र में अपनी अदाओं से हर किसी को घायल करती रहती हैं। टीवी सीरियल के दौरान वो पर्दे पर संस्कारी बहू बनती थीं लेकिन असल जिंदगी में हद से ज्यादा ग्लैमरस हैं। एक बार फिर से वो चौंका रही हैं। आज उन्होने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उनमें वो कमाल की लग रही हैं और व्हाइट ब्रालैट में बोल्ड होती दिख रही हैं। नीचे छोटी से स्कर्ट में कहर ढा रही हैं। खुद उनकी बेटी पलक तिवारी भी इसपर रिएक्ट करने से खुद को नहीं रोक पाई। पलक ने लिखा, ''मॉम।'' इसके साथ उन्होने कई इमोजी भी साझा किए हैं।

  • May 12, 2023 8:48 PM

    परिणीति चोपड़ा की सगाई में आ रही हैं प्रियंका चोपड़ा

    राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की सारी तैयारियां हो चुकी हैं और कहा जा रहा था कि अभी कंफर्म नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा पहुंचेगी। लेकिन अब खबर आ रही है कि सगाई कि दौरान प्रियंका चोपड़ा वहीं पर होंगी।

  • May 12, 2023 8:27 PM

    The Kerala Story के बंगाल में बैन करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

    सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी कर राज्य में विवादास्पद फिल्म 'द केरला स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाने का कारण पूछा। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने कहा कि फिल्म "देश के बाकी हिस्सों में प्रदर्शित की जा रही है, इसकी स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने का कोई कारण नहीं दिखता है"। यह फिल्म के निर्माताओं द्वारा प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिका दायर करने के बाद आया है।

  • May 12, 2023 8:01 PM

    क्या पैपराजी पर भड़क गईं मलाइका अरोड़ा

    मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है और ऐसा लग रहा है कि वो पैपराजी से नाराज हैं। दरअसल एक शख्स उनसे गलती से टकरा गया था और इसके बाद दोनों के बीच किसी तरह की बहस देखने को मिली थी।

  • May 12, 2023 7:24 PM

    चाय पीने के लिए कपड़े उतारने पड़ेंगे... ड्रेस से परेशान उर्फी जावेद से लोग करने लगे ऐसी डिमांड

    Urfi Javed Protection Look: फैशन आइकॉन उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने प्रोटेक्शन वाले लुक से खूब चर्चे बटोरे थे। वहीं इस लाठीचार्ज वाली ड्रेस को पहनने के बाद उर्फी को जिस तरीके की दिक्कत का सामना करना पड़ा उसका वीडियो भी हसीना ने खुद अपने फैंस के साथ शेयर किया है। उर्फी जावेद के इस लुक की बात करें तो ये हसीना इस दौरान प्रोटेक्शन पहनकर निकली तो पैपराजी ने इन्हें स्पॉट किया। इस दौरान उर्फी ने बैरिकेड जैसे डिजाइन को पहना हुआ था। बैरिकेड प्रोटेक्शन से अलग उर्फी का बाकि का लुक काफी बोल्ड था। उर्फी ने ब्लैक कपड़े से अपने तन को कवर किया हुआ था।

  • May 12, 2023 7:02 PM

    Vikram Vedha की ओटीटी रिलीज के बाद फिर हुई ऋतिक रोशन की चर्चा

    ऋतिक रोशन स्टारर "विक्रम वेधा" में "वेधा" द्वारा निभाया गया उनका किरदार यकीनन उनके बेस्ट प्रदर्शनों में से एक हैं और 2022 में अब तक का सबसे चर्चित प्रदर्शन भी था। ऐसे में इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि जब ये क्राइम ड्रामा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई, तो क्यों फिल्म को लेकर नेटिजेन्स के बीच एक्साइटेड बातचीत का सिलसिला तेज हो गया। 'विक्रम वेधा' में ऋतिक रोशन के दमदार प्रदर्शन को देखते हुए, सुपरस्टार के फैन्स ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उनकी तारीफ की बाढ़ ला दी है, क्योंकि वो दूसरी बार भी अपना जलवा बिखेरने में कामयाब जो रहे हैं।

  • May 12, 2023 6:33 PM

    Navjot Singh Sidhu ने शेयर किया कैंसर से पीड़ित बीवी का वीडियो, ऐसी दर्दनाक हालत देख कांपा लोगों का कलेजा

    पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू का परिवार इन दिनों लाइफ के मुश्किल दौर का सामना कर रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर कैंसर स्टेज-2 की मरीज हैं और उनका इलाज चल रहा है। नवजोत कौर के कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान पहली कीमोथेरेपी हुई जिसका वीडियो नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडियो पर शेयर किया है। बता दें कि मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में 23 अप्रैल को ऑपरेशन किए जाने के बाद हाल ही में डॉ. नवजोत कौर की पहली कीमोथैरेपी हुई। दोनों पति-पत्नी ने इससे जुड़े अपने एक्सपीरियंस ट्विटर पर साझा किए।

  • May 12, 2023 5:53 PM

    वरुण धवन ने अपनी शर्टलेस फोटो से सोशल मीडिया पर लगाई आग

    वरुण धवन साफ तौर पर अपने फैन्स का दिल जीतने की कला में माहिर हैं। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले अभिनेता ने खुद की एक तस्वीर साझा की जिसमें वह शर्टलेस पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और इसने निस्संदेह इंटरनेट पर आग लगा दी है।

  • May 12, 2023 4:55 PM

    'दोगलापन अपने पास रखो'- अश्नीर ग्रोवर की किताब पर भड़कीं उर्फी जावेद, वीडियो वायरल!

    इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो शार्ट टैंक फेम अश्नीर ग्रोवर को लेकर कुछ कहती नजर आ रही हैं। दरअसल ये बात एक किताब को लेकर हुई है और उन्होने कहा दिया कि, ''दोगलापन अपने पास रखो।'' इस वीडियो की बात करें तो उर्फी जावेद एक कार में बैठी हुई हैं और उनको किसी ने अश्नीर ग्रोवर की किताब दे दी थी। इसके बाद वीडियो में उर्फी जावेद इस किताब को वापस करती हुईं नजर आ रही हैं और कह रही हैं, ''ये दोगनापन अपने पास ही रखो मुझे नहीं चहिए।''

  • May 12, 2023 3:45 PM

    बेरोजगार एक्ट्रेस डेजी शाह को दिया Khatron Ke Khiladi ने मौका, अब हर दिन कमाएंगी लाखों

    मनोरंजन जगत के कई प्रसिद्ध नाम खतरों के खिलाड़ी 13 पर अपने अंदर के 'खिलाड़ी' को प्रसारित करते हुए दिखाई देंगे। उनमें से एक लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री डेज़ी शाह हैं, जो पहली बार एक टीवी शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। समय। डेज़ी पहले कभी न देखे गए अवतार में नज़र आएंगी और प्रशंसक उन्हें देखने के लिए बेताब हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शिव ठाकरे खतरों के खिलाड़ी 13 के हर एपिसोड के लिए मोटी रकम चार्ज कर रहे हैं।

    बेरोजगार एक्ट्रेस डेजी शाह को दिया Khatron Ke Khiladi ने मौका, अब हर दिन कमाएंगी लाखों
  • May 12, 2023 2:21 PM

    Parineeti Chopra Engagement:राघव- परिणीति की सगाई की तैयारियां शुरू, थीम से लेकर गेस्ट लिस्ट तक, जानें डिटेल्स

    Parineeti Chopra engagement: वर्तमान समय में मनोरंजन जगत को लेकर जो शोर है वह परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का, बॉलीवुड की पंजाबी कुड़ी परिणीति चोपड़ा 13 मई को आप सांसद राघव चड्ढा के साथ सगाई करने जा रही हैं। मुंबई से लेकर दिल्ली तक परिणीति और राघव की सगाई की तैयारियां चल रही हैं। अब इस सगाई को लेकर सारी डिटेल्स सामने आ गई हैं।

    Parineeti Chopra Engagement:राघव- परिणीति की सगाई की तैयारियां शुरू, थीम से लेकर गेस्ट लिस्ट तक, जानें डिटेल्स
  • May 12, 2023 1:07 PM

    TMKOC: असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद जेनिफर का वीडियो आया सामने, कहा- 'चुप्पी को मेरी कमजोरी...'

    जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और कल के खुलासे के बाद एक बार फिर से जेनिफर ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने दिल की बात कहती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेसन ने कहा- चुप्पी को मेरी कमजोरी मत समझना, मैं चुप थी क्योंकि सलीका है मुझमें, खुदा गवाह है कि सच क्या है। याद रख उसके घर में कोई फर्क नहीं है तुझमें और मुझमें। इस वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि सच बाहर आएगा और सच्चाई की ही जीत होगी। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग जेनिफर को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।

    TMKOC: असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद जेनिफर का वीडियो आया सामने, कहा- 'चुप्पी को मेरी कमजोरी...'
  • May 12, 2023 1:07 PM

    Parineeti Chopra: परिणीति और राघव की सगाई में शामिल होने के लिए जल्द ही दिल्ली आएंगी प्रियंका चोपड़ा!!

    Parineeti Chopra engagement:परिवार में किसी की शादी या सगाई हो और परिवार वाले ही शामिल ना हो ऐसे कैसे हो सकता है। जैसे कि परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। खबरे हैं कि दोनों 13 मई को रॉयल अंदाज में सगाई करने जा रहे हैं, सगाई की तैयारियां भी जोरो शोरो से चल रही हैं। परंतु ऐसे कैसे हो सकता है कि परिणीति की सगाई हो और बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा इसमें शामिल ना हो। तो इसीलिए ऐसी खबर आई है कि जल्द ही प्रियंका परिणीति और राघव की सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली आ सकती हैं।

    Parineeti Chopra: परिणीति और राघव की सगाई में शामिल होने के लिए जल्द ही दिल्ली आएंगी प्रियंका चोपड़ा!!
  • May 12, 2023 12:27 PM

    Mrs Chatterjee vs Norway:ओटीटी पर दस्तक दे रही है रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे, जानें कहां देखें

    Mrs Chatterjee vs Norway: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के साथ लंबे वक्त बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की। फिल्म में उन्होंने एक मां का दमदार किरदार निभाया, जो अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। फिल्म में रानी की परफॉर्मेंस की हर तरह तारीफ हुई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की रिलीज की घोषणा कर दी है।

  • May 12, 2023 11:30 AM

    The Kerala Story Day 7 Box Office: ब्लॉकबस्टर रहा पहला हफ्ता

    सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म ने ब्लॉकबस्टर अंदाज में पहला हफ्ता पूरा किया है। 'द केरल स्टोरी' ने बुधवार की तुलना में गुरुवार को 4.17 प्रतिशत की वृद्धि देखी है। फिल्म ने अपने सातवें दिन 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद पहले हफ्ते में फिल्म की कुल कमाई 81.36 करोड़ तक पहुंच चुकी है। बता दें, 40 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

    The Kerala Story Day 7 Box Office: ब्लॉकबस्टर रहा पहला हफ्ता
  • May 12, 2023 10:26 AM

    Karan Deol: सनी देओल के बेटे करण देओल और बहू द्रशा आचार्य पहली बार दिखे साथ में, फैंस हुए खुश

    Karan Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि करण देओल की सगाई हो गई है और जल्द ही वह शादी करेंगे। इस बीच सबके मन में सवाल था कि आखिर लड़की कौन है और कहां से है। ऐसे में पहली बार सगाई के बाद करण देओल अपनी होने वाली पत्नी द्रशा आर्चाय के साथ स्पॉट हुए।

  • May 12, 2023 10:07 AM

    अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने ग्लैमर की दुनिया में रखा कदम, वीडियो वायरल

    नव्या नवेली नंदा L'Oréal ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बनी हैं और इसे लेकर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। अमिताभ बच्चन की नातिन ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनके विज्ञापन का वीडियो शेयर किया है और तब से इंटरनेट पर उन्हें काफी अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है। जबकि कुछ लोग उनकी सुंदरता पर निहाल हो रहे हैं और उन्हें अपने दादाजी के नक्शेकदम पर चलने के लिए कह रहे हैं। वहीं, कुछ हैं जो नेपोटिज्म को लेकर उन्हें ताना मार रहे हैं और कह रहे हैं कि सिर्फ बच्चन परिवार से जुड़े होने की वजह से उन्हें ये बड़ा मौका मिला है।

  • May 12, 2023 9:56 AM

    Hema Malini: ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अल्लू अर्जुन की तारीफ करते हुए बॉलीवुड सितारों पर कंसा तंज

    Hema Malini: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मलिनी ने साउथ सुपरस्टार की तारीफ करते हुए कई सारी बातें की और बताया कि उनको अल्लू क्यों पसंद हैं। जाहिर है कि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फिल्मों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही हेमा ने बॉलीवुड सितारों को लेकर भी बड़ी बात कही दी साफ कर दिया कि कलाकार होना कितनी बड़ी बात है।

    Hema Malini: ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अल्लू अर्जुन की तारीफ करते हुए बॉलीवुड सितारों पर कंसा तंज
  • May 12, 2023 8:25 AM

    Shaakuntalam: सामंथा की फिल्म 'शाकुंतलम' ने सिनेमाघरों बाद ओटीटी पर दी दस्तक, जाने कहां देख सकते हैं

    Shaakuntalam: सामंथा रुथ प्रभु की लास्ट रिलीज 'शाकुंतलम' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब थिएटर के बाद यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। पैन इंडिया रिलीज इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सभी भाषाओं में रिलीज किया गया है। सामंथा रुथ प्रभु और देव मोहन की फिल्म 'शाकुंतलम' को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ भाषा में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया।

  • May 12, 2023 8:05 AM

    Jennifer Mistry: जेनिफर मिस्त्री के यौन उत्पीड़न आरोप के बाद, असित मोदी के सपोर्ट में आए भिडें मास्टर

    Jennifer Mistry: सोनी सब टीवी का सबसे चर्चित और लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के इर्द-गिर्द चल रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, इस शो को अलविदा करने वाले कुछ कलाकारों ने सीरियल के प्रोडूसर असित मोदी और उनके टीम पर कई आरोप लगाए हैं। हाल ही में इस सीरियल में रोशन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने प्रोडूसर और प्रोडक्शन टीम के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जैसे ही जेनिफर मिस्त्री ने इस मामले पर अपनी बात रखी तो हर तरफ इसको लेकर हलचल मच गई और सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक इस शो को लेकर बातें होने लगी। अब इस पूरे मामले को लेकर सीरियल में आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार निभाने वाले एक्टर मंदार चांदवडकर ने खुलकर बात की है।

    Jennifer Mistry: जेनिफर मिस्त्री के यौन उत्पीड़न आरोप के बाद, असित मोदी के सपोर्ट में आए भिडें मास्टर
  • May 12, 2023 7:34 AM

    Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ की सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की पूरी हुई शूटिंग, इस खास मौके पर होगी रिलीज

    Sidharth Malhotra: सिद्दार्थ मल्होत्रा के संग सिनेमा जगत के जाने माने निर्देशक रोहित शेट्टी 'इंडियन पुलिस फोर्स' के जरिए अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं। बीते एक वर्ष से इस कॉप थ्रिलर सीरीज की शूटिंग चल रही है। फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इसकी रिलीज से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है। इस सीरीज की शूटिंग पूरी हो गई है। फिलहाल इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल दिवाली पर यह सीरीज रिलीज हो सकती है। गौरतलब है कि सिद्धार्थ के अलावा इस सीरीज में विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी अहम रोल में नजर आएंगे।

  • May 12, 2023 7:26 AM

    Pawan Kalyan:'उस्ताद भगत सिंह' की पहली झलक आई सामने, शानदार अंदाज में दिखे पवन कल्याण

    Pawan Kalyan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण ने की बुहप्रतीक्षित फिल्म उस्ताद भगत सिंह की पहली झलक सामने आ गई है। इस फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। फिल्म की पहली झलक की जानकारी मेकर्स ने खुद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। फिल्म में पवन कल्याण एक बार फिर पुलिस वाले की भूमिका में नजर आने वाले हैं। उस्ताद भगत सिंह के निर्माताओं ने महज 40 सेकंड की एक छोटी सी झलक जारी की जिसमें सुपरस्टार अपने पुलिस वाले स्वैग में नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X