TMKOC: असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद जेनिफर का वीडियो आया सामने, कहा- 'चुप्पी को मेरी कमजोरी...'

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Controversy: बीते दिन से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' काफी ज्यादा खबरों में आ गया है। इस शो की एक अहम एक्ट्रेस ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन शोषण और कई बार उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। अब जेनिफर ने हाल ही में एक वीडियो भी पोस्ट किया है।
जेनिफर का वीडियो
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और कल के खुलासे के बाद एक बार फिर से जेनिफर ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने दिल की बात कहती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेसन ने कहा- चुप्पी को मेरी कमजोरी मत समझना, मैं चुप थी क्योंकि सलीका है मुझमें, खुदा गवाह है कि सच क्या है। याद रख उसके घर में कोई फर्क नहीं है तुझमें और मुझमें। इस वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि सच बाहर आएगा और सच्चाई की ही जीत होगी। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग जेनिफर को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।
जेनिफिर ने लगाया असित मोदी पर आरोप
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेनिफर मिस्त्री ने बताया था कि "असित मोदी ने अतीत में कई बार मेरे साथ यौन संबंध बनाए हैं। शुरुआत में, मैंने काम खोने के डर से उनके सभी बयानों को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन अब बहुत हो गया है और मैं इसे और सहन नहीं करूंगी। उन्होंने मुझे जबरदस्ती रोकने की कोशिश की। मैंने एक महीने पहले अधिकारियों को एक शिकायत मेल भेजा था, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। मुझे यकीन है कि वे मामले की तहकीकात कर रहे होंग। मैंने एक वकील को काम पर रखा है और मुझे पता है कि मुझे बहुत जल्द न्याय मिलेगा। मैंने असित कुमार मोदी, सोहेल रमानी (प्रोजेक्ट हेड) और जतिन बजाज (कार्यकारी निर्माता) के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।"
इस मामले को लेकर निर्माता असित कुमार मोदी ने कहा कि वह जेनिफर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा, "हम कानूनी कार्रवाई करेंगे क्योंकि वह मुझे और शो दोनों को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। चूंकि हमने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं, इसलिए वह आधारहीन आरोप लगा रही हैं।"


Click it and Unblock the Notifications