..................... The Kerala Story Day 7 Box Office: ब्लॉकबस्टर रहा पहला हफ्ता, अदा शर्मा ने आलिया- करीना सबको किया पीछे | The Kerala Story Day 7 Box Office collection: Adah Sharma beats Alia, Kareena, enjoys phenomenal week 1, already a blockbuster - Hindi Filmibeat

The Kerala Story Day 7 Box Office: ब्लॉकबस्टर रहा पहला हफ्ता, अदा शर्मा ने आलिया- करीना सबको किया पीछे

the-kerala-story-day-7-box-office-collection-sudipto-sen-film-phenomenal-week-1-already-blockbuster

The Kerala Story Day 7 Box Office collection: सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म ने ब्लॉकबस्टर अंदाज में पहला हफ्ता पूरा किया है। कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म सिनेमाघरों में इतिहास रच रही है। यह शायद पहली बार देखा गया है, जब किसी फिल्म ने सोमवार से मंगलवाल को, मंगलवार से ज्यादा बुधवार और बुधवार से ज्यादा गुरुवार की कमाई की है।

'द केरल स्टोरी' ने बुधवार की तुलना में गुरुवार को 4.17 प्रतिशत की वृद्धि देखी है। फिल्म ने अपने सातवें दिन 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद पहले हफ्ते में फिल्म की कुल कमाई 81.36 करोड़ तक पहुंच चुकी है। बता दें, 40 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी ये फिल्म अपनी विवादास्पद और संवेदनशील विषय के कारण दर्शकों के बीच लहर पैदा कर रही है। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी साफ देखने को मिल रहा है।

फिल्म का day wise कलेक्शन

'द केरल स्टोरी' की कमाई कुछ इस तरह की है- शुक्रवार- 8.03 करोड़, शनिवार- 11.22 करोड़, रविवार- 16.40 करोड़, सोमवार- 10.07 करोड़, मंगलवार- 11.14 करोड़, बुधवार- 12 करोड़, गुरुवार- 12.50 करोड़..

खास बात है कि, अदा शर्मा की 'द केरल स्टोरी' अब फीमेल सेंट्रिक फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनर्स की सूची में है। इस फिल्म ने आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी और कंगना की मणिकर्णिका जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

यहां देंखे महिला केंद्रित फिल्मों के पहले हफ्ते का कलेक्शन-

द केरल स्टोरी- 81.36 करोड़
गंगूबाई काठियावाड़ी - 68.93 करोड़
मणिकर्णिका - 61.15 करोड़
वीरे दी वेडिंग - 56.96 करोड़
राज़ी - 56.59 करोड़
द डर्टी पिक्चर - 52.50 करोड़
डियर जिंदगी - 47 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X