Bollywood Live Updates: अपने रिसेप्शन में बेहद प्यारे दिखे परिणीति-राघव, एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे सलमान-शाहरुख

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates: मनोरंजन जगत में आए दिन कुछ ना कुछ चटपटी और मसालेदार खबरें सामने आती रहती हैं, जो कि फैंस को मजेदार लगती हैं। फिलहाल तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के साथ साथ गणपति उत्सव की चहल-पहल हर जगह है।

कल राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने बड़े ही धूम-धाम के शादी कर ली है। शादी की कोई भी फोटोज और वीडियो कपल ने शेयर नहीं की है, इसके लिए फैंस को लंबा इंतजार पड़ रहा है। परंतु कहीं से भी सोशल मीडिया परिणिति-राघव की रिसेप्शन की फोटो लीक हो गई है, जिसमें दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं।

दूसरी खबर शाहरुख और सलमान को लेकर है, दरअसल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीती रात गणपति पूजा का आयोजन अपने घर पर किया जहां कई सारे बॉलीवुड सितारें पहुंचे। इसी पूजा का हिस्सा शाहरुख खान और सलमान खान भी बने, दोनों ने एक साथ फोटोज भी क्लिक कराए।

इसी तरह की महत्वपूर्ण, चटपटी और मसालेदार खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Sep 25, 2023 7:55 PM

    Swara Bhasker के घर में गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

    Swara Bhasker Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर सबको हैरान करने का काम करती हैं। पहले उन्होंने शादी करके लोगों को हैरान किया और फिर प्रेग्नेंसी के ऐलान ने भी सबको भौचक्का कर दिया। अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बेटी को जन्म दिया।

    Swara Bhasker के घर में गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म
  • Sep 25, 2023 7:12 PM

    शादीशुदा परिणीति ने ससुराल आते ही दिखाया दुल्हनिया लुक, पत्नी की खूबसूरती देख हाथ छोड़ने को तैयार नहीं थे राघव

    राघव और परिणीति को दिल्ली में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने लाइम ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ था और राघव चड्ढा ब्राउन रंग के कुर्ते, सफेद पयजामे और प्रिंटेड बंदगले जैकेट में नजर आए। ये नया-नवेला जोड़ा एक-दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल दिखा और राघव ने तो परिणीति का हाथ बहुत रोमांटिक अंदाज में पकड़ा हुआ था।

    शादीशुदा परिणीति ने ससुराल आते ही दिखाया दुल्हनिया लुक, पत्नी की खूबसूरती देख हाथ छोड़ने को तैयार नहीं थे राघव
  • Sep 25, 2023 6:45 PM

    अभिषेक ने कर दी मनीषा पर पैसों की बारिश, एक लाख का फोन और महंगा पर्स देखकर मनीषा रह गईं भौचक्की

    Abhishek Malhan Gifts To Manisha Rani: जब से 'बिग बॉस ओटीटी 2' टेलीकास्ट हुआ है, कई मशहूर हस्तियों ने फैंस का ध्यान आकर्षित किया है और प्रशंसकों के पसंदीदा बन गए हैं। व्लॉगर और पूर्व-बिग बॉस ओटीटी 2 उपविजेता अभिषेक मल्हान को फैंस से बहुत प्यार मिला है। व्लॉगर ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी सबसे अच्छी दोस्त मनीषा रानी के साथ एक नया व्लॉग पोस्ट किया।

    अभिषेक ने कर दी मनीषा पर पैसों की बारिश, एक लाख का फोन और महंगा पर्स देखकर मनीषा रह गईं भौचक्की
  • Sep 25, 2023 6:19 PM

    प्रियंका ने परिणीति के पति राघव का अपने परिवार में स्वागत किया

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर उनकी शादी की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों के साथ, उन्होंने चोपड़ा परिवार में राघव का स्वागत करते हुए एक हार्दिक नोट भी लिखा। अभिनेत्री ने लिखा, “तस्वीर बिल्कुल सही.. नवविवाहितों को उनके खास दिन पर ढेर सारा प्यार भेज रही हूं! चोपड़ा परिवार में आपका स्वागत है @raghavchadha88... आशा है कि आप हमारे साथ पागलपन में डूबने के लिए तैयार हैं। तिशा तुम अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन हो.. हम तुम्हें और राघव को जीवन भर की खुशियों के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं। एक-दूसरे का ख्याल रखें और इस खूबसूरत प्यार की रक्षा करें। लव यू लिटिल वन. @parineetichopra।”

  • Sep 25, 2023 4:54 PM

    Ira Khan Video: परिणीति-राघव की शादी के बाद आमिर की बेटी पर चढ़ा रोमांस का भूत, मंगेतर संग चिपककर की ऐसी हरकत

    Ira Khan Video: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खबर ने फैंस को प्रफुल्लित कर दिया। इस कपल की फोटोज जैसे ही सामने आई, वैसे ही लोग इसे वायरल करने लगे। लोग इनकी फोटोज की तारीफ कर रहे थे कि तभी आमिर खान की बेटी ने एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

    Ira Khan Video: परिणीति-राघव की शादी के बाद आमिर की बेटी पर चढ़ा रोमांस का भूत, मंगेतर संग चिपककर की ऐसी हरकत
  • Sep 25, 2023 4:06 PM

    सलमान खान की भतीजी का बॉलीवुड डेब्यू

    सलमान खान की भतीजी अलिजेह अग्निहोत्री अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में, सलमान ने अलीजेह की पहली फिल्म, 'फर्रे' का टीजर शेयर किया और सोमवार शाम 4 बजे इसकी घोषणा की। ये फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

  • Sep 25, 2023 3:12 PM

    Mission Raniganj: अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'मिशन रानीगंज', दमदार ट्रेलर के साथ किया इंप्रेस

    'मिशन रानीगंज' अपने पहले लुक के साथ ही काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म के टीजर के बाद अब मेकर्स ने ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जो कि काफी दमदार दिख रहा है। फैंस रियल लाइफ कहानी पर आधारित इस दिलस्चप रेस्क्यू थ्रिलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

  • Sep 25, 2023 2:41 PM

    Newly Married: ना साड़ी ना सूट... ना लहंगा, पहली बार पति राघव संग वेस्टर्स लुक में निकली परिणीति, शर्म से रही लाल

    बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बार पहली बार स्पॉट हुए हैं। शादी के बाद ये न्यूली वेड कपल उदयपुर से दिल्ली की ओर निकले पड़े हैं। शादी के बाद जहां हीरोइने पहली अपियरेंस सूट-साड़ी या ट्रेडिशनल लुक में देती हैं तो वहीं परिणीति पहली ही बार वेस्टर्न अंदाज में अपने फैंस का दिल जीतने के लिए निकल पड़ी हैं। वहीं दूसरी और राधव चड्ढा कैजुअल लुक में काफी डैशिंग अंदाज में दिखाई दिए।

  • Sep 25, 2023 1:58 PM

    अजय देवगन ने परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा को दी शादी की बधाई

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्‌ढा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 24 सितंबर को उदयपुर में सात फेरे लिए और कुछ घंटों के बाद सोशल मीडिया पर अपने विवाह की कुछ बेहद खास तस्वीरें पोस्ट करते हुए, खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। फिल्म सुपरस्टार अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर परिणीति को इस खास मौके की शुभकामनाएं दी हैं।

  • Sep 25, 2023 1:28 PM

    वेडिंग लुक को लेकर भयंकर ट्रोल हो गईं परिणीति

    नेटिजन्स का मानना है कि परिणीति चोपड़ा का वेडिंग लुक बिल्कुल ही आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी के वेडिंग लुक जैसा है। तीनों ने ही अपनी शादी के लिए पेस्टर लंहगा चुना और तीनों के ही आउटफिट का डिजाइन लगभग एक जैसा ही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि शादी में एक्ट्रेसस लाल या गहरे रंग का चुनाव क्यों नहीं करतीं? और इसीलिए वो अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की तारीफ कर रहे हैं।

  • Sep 25, 2023 1:04 PM

    Kulhad Pizza Couple का एक और वीडियो हुआ वायरल

    उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जोकि काफी रोमांटिक है। इस वीडियो में नए नए शादी के बंधन में बंधे सहज और गुरप्रीत रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो किसी क्लब का है और इस दौरान दोनों को एक दूसरे की बाहों में खोकर रोमांस करते हुए देखा जा सकता है।

    Kulhad Pizza Couple का एक और वीडियो हुआ वायरल
  • Sep 25, 2023 12:22 PM

    दिल्ली मेट्रो से किसिंग वीडियो वायरल

    दरअसल एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो को OYO रूम में तब्दील कर दिया है। एक यंग जोड़े का वीडियो सामने आया है जिसमें वो सरेआम सबके सामने किस करते हुए नजर आ रहे हैं। लिप लॉक कर रहे इस यंग कपल के बगल में कुछ लोग खड़े हैं जिसमें से एक महिला भी शामिल है।

    दिल्ली मेट्रो से किसिंग वीडियो वायरल
  • Sep 25, 2023 11:56 AM

    सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म से पहला धमाका रेडी

    वाईआरएफ के स्थापना दिवस पर, आदित्य चोपड़ा 'टाइगर' फैंस को एक बड़ी सरप्राइज देने का प्लान कर रहे हैं। पिछले कई महीनों से फैंस फिल्म की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। बता दें अब 27 सितंबर को 'टाइगर का मैसेज' जारी किया जाएगा। एक वीडियो जो टाइगर 3 की पहली झलक देगा। इस वीडियो के साथ सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म का प्रमोशन शुरु कर दिया जाएगा।

  • Sep 25, 2023 11:26 AM

    Parineeti Chopra की शादी में इसलिए नहीं आईं Priyanka Chopra

    प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा पहले ही जश्न में अपने परिवार के साथ शामिल हो चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा इस वजह से लगातार ट्रोल हो रही हैं। बता दें कि अब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा सामने आई हैं और उन्होने खुलासा किया है कि क्योंकि प्रियंका चोपड़ा इस शादी का हिस्सा नहीं बन पाईं। मधु ने मीडिया को बताया कि, ''वो काम कर रही है इसलिए नहीं आई।'' इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों के कई तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

  • Sep 25, 2023 10:57 AM

    भाग्यश्री का राजस्थानी डांसरों के साथ जमकर डांस

    इस वीडियो में ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि मैने प्यार किया फेम भाग्यश्री हैं। सलमान खान की इस एक्ट्रेस का वीडियो लीक होने के बाद काफी तेजी से वायरल हो रहा है। भाग्यश्री को इस तरह के अंदाज में काफी कम देखा जाता हैं। उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और लोग लगातार साझा कर रहे हैं।

    भाग्यश्री का राजस्थानी डांसरों के साथ जमकर डांस
  • Sep 25, 2023 10:19 AM

    राघव-परिणीति की तस्वीरें आईं सामने, दुल्हन बनी हसीना सफेद लिबास लगीं खूबसूरत

    Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Updates: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है। फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। साथ ही पति-पत्नी के रूप में इनकी पहली तस्वीरों को भी फैंस देखना चाहते थे तो अब कपल की बहुत ही प्यारी सी तस्वीरें सामने आ गई है, जिसमें परिणीति और राघव बहुत खूबसूरत दिख रहे हैं।

  • Sep 25, 2023 9:10 AM

    फिल्म रिलीज से पहले शहनाज गिल ने लिया बप्पा का आशीर्वाद, सामने आया एक्ट्रेस का वीडियो

    फैंस के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल ने आज लालबागचा राजा मंदिर जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान एक्ट्रेस एथनिक लुक में दिखाई दे रही थीं। एक्ट्रेस का यह वीडियो उनके फैंस को भी खूब पसंद आया है और वो इस पर दिल खोल कर अपना प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं।

  • Sep 25, 2023 8:41 AM

    'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली के बेटे ने छुए एकनाथ शिंदे के पैर, मुख्यमंत्री ने बच्चे को लगाया गले

    Rupali Ganguly: गणपति बप्पा की पूजा के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पर कई सारे टीवी और बॉलीवुड जगत के सितारें पहुंचे, जिनके वीडियोज और फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच जो वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है वह है टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के बेटे का, जिसमें वह मुख्यमंत्री से प्यार से मिल रहे हैं। इस खास उत्सव में रुपाली गांगुली अपने बेटे के साथ पहुंची थी।

  • Sep 25, 2023 8:39 AM

    करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भारती सिंह ने निभाया था कैमियो रोल, नहीं लिया एक भी रुपया

    कॉमेडियन भारती सिंह यूट्यूब पर खासी एक्टिव रहती हैं, वो अपने व्लॉग के जरिए फैंस को अपडेट्स देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फैजल शेख संग एक टॉक शो के लिए Collaborated किया। इस दौरान भारती ने बताया कि उन्होंने फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए कोई भी पैसा नहीं लिया था।

    करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भारती सिंह ने निभाया था कैमियो रोल, नहीं लिया एक भी रुपया

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X