शादीशुदा परिणीति ने ससुराल आते ही दिखाया दुल्हनिया लुक, पत्नी की खूबसूरती देख हाथ छोड़ने को तैयार नहीं थे राघव

Raghav Parineeti Video: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी हो चुकी है। दोनों ने शादी के बाद अपनी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया। एक्ट्रेस और राघव साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। शादी के बाद उनके रिसेप्शन की फोटो सामने आई, जिसमें वो पिंक साड़ी में नजर आईं।
राघव और परिणीति आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। उदयपुर में एक भव्य फंक्शन में शादी के बंधन में बंधे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दिल्ली जाते समय पति-पत्नी के रूप में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए। जहां परिणीति नीली डेनिम पैंट और गुलाबी शॉल के साथ गुलाबी टैंक टॉप में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं और राघव काली पैंट के साथ सफेद बंदगला शर्ट में हैंडसम लग रहे थे। परिणीति ने अपना सिन्दूर और चूड़ा दिखाया और कैमरे के सामने पोज़ देते हुए मुस्कुरा रही थीं।
इसके बाद राघव और परिणीति को दिल्ली में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने लाइम ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ था और राघव चड्ढा ब्राउन रंग के कुर्ते, सफेद पयजामे और प्रिंटेड बंदगले जैकेट में नजर आए। ये नया-नवेला जोड़ा एक-दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल दिखा और राघव ने तो परिणीति का हाथ बहुत रोमांटिक अंदाज में पकड़ा हुआ था।
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ चुकी हैं और दोनों साथ में काफी खूबसूरत लग रहे हैं और फैंस इनकी बलाइयां लेने से जरा भी नहीं चूक रहे हैं। आपको बता दें, परिणीति और राघव ने इसी साल 13 मई को सगाई की थी, इस दौरान कपल ने मैचिंग सफेद आउटफिट पहने हुए थे और शादी का थीम भी उन्होंने सफेद ही रखा हुआ था।
इस नवविवाहित कपल की प्रेम कहानी की बात करें तो परिणीति और राघव कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने इंग्लैंड से पढ़ाई की। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की पढ़ाई की है। वहीं राघव लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं। परिणीति और राघव को इंग्लैंड में भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसी इवेंट में दोनों पहली बार मिले थे।


Click it and Unblock the Notifications













