..................... Bollywood Live Updates new Parliament building video with ShahRukh Khan IIFA Award 2023 Winner list - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: संसद भवन के वीडियो में शाहरुख की आवाज, IIFA अवॉर्ड्स के विनर की लिस्ट आई सामने

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates 28 May: मनोरंजन जगत की ऐसी कई खबरें हैं जो हलचल का विषय बन जाती हैं और लोग उनके बारे में सुनना और जानना काफी पसंद करते हैं और अगर आप मनोरंजन की दुनिया से खुद को रूबरू रखना चाहते हैं तो एक नजर डालिए, हमारे इस खास लाइव पर।

संसद भवन के वीडियो में शाहरुख खान की दमदार आवाज

शाहरुख खान ने अपने वॉयसओवर के साथ नए संसद भवन का एक वीडियो साझा किया। वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है और फैंस वीडियो को अपनी शानदार आवाज देने के लिए शाहरुख खान की सराहना कर रहे हैं।

वे इमारत को 140 करोड़ की आबादी के वर्ग, जाति और सामाजिक प्रतिष्ठा के बावजूद एक घर के रूप में बताते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान अपनी आंखों के माध्यम से नए संसद भवन का खुलासा करने में गर्व महसूस करते हैं, जिसके बारे में उनका मानना है कि यह जमीनी स्तर पर हर व्यक्तिगत समस्या पर ध्यान केंद्रित करेगा।

LIVE Feed
  • May 28, 2023 7:07 PM

    कियारा आडवाणी के साथ काम करना चाहते हैं रोहित सुचांती

    टीवी सीरियल 'भाग्य लक्ष्मी' के स्टार रोहित सुचांती बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के बहुत बड़े फैन हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह एक दिन बड़े पर्दे (स्क्रीन) पर उनके साथ रोमांस करते नजर आएंगे। टेलीविजन इंडस्ट्री में कई सालों तक काम करने के बाद, रोहित ने कई अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है। लेकिन अब उनका सपना कियारा आडवाणी के साथ काम करने का है।

  • May 28, 2023 6:07 PM

    वेडिंग डेस्टिनेशन फाइनल करने के लिए परिणीति और राघव जयपुर पहुंचे

    बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा रविवार को जयपुर पहुंचे। राघव और परिणीति राजस्थान में अपनी शादी की जगह तय करने में व्यस्त हैं। रिपोर्ट के अनुसार, लेक सिटी उदयपुर में लोकेशंस देखने के बाद परिणीति और राघव रविवार को जयपुर पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि परिणीति और राघव अपनी ड्रीम वेडिंग के लिए 230 साल पुराने किले को फाइनल कर सकते हैं।

  • May 28, 2023 4:24 PM

    छोटे से टॉप में हसीना ने ऊपर उठा दिया हाथ, अंदर नहीं पहनी थी ब्रा तो दिख गया सब कुछ

    सोशल मीडिया पर अपने फैंस के दिलों के बेताब किए रहने वाली इंफ्लुएंसर सिमरन कौर एक मॉडल, एक्टर हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचाए रहती हैं। वहीं, उनकी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। बार्वी प्रिंटेड क्रॉप टॉप और शॉर्ट स्कर्ट में एक्ट्रेस सिमरन कौर गजब की बला लग रही हैं। ओपन हेयर स्टाइल और मिनिमल मेकअप के साथ सिमरन कौर कहर ढा रही हैं। इस दौरान सिमरन बार्बी लुक में हद से ज्यादा बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही हैं। सिमरन इस दौरान ब्रालैस अंदाज में हैं और उनके छोटे से टॉप में उनके एसेट्स साफ दिखाई दे रहे हैं।

  • May 28, 2023 4:11 PM

    IIFA 2023: ऋतिक रोशन ने 'विक्रम वेधा' के लिए जीता बेस्ट एक्टर अवॉर्ड!

    हाल ही में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स पर ऋतिक रोशन के धमाकेदार प्रदर्शन ने फिर लोगों को इम्प्रेस कर दिया। इस सबसे बड़ी अवॉर्ड नाइट पर एक्टर को उनकी एक्शन-ड्रामा फिल्म 'विक्रम वेधा' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया जोकि वेधा के उनके किरदार के लिए उन्होंने जीता हैं। इस जीत के लिए ऋतिक रोशन ने खूब वाहवाही बटोरी हैं। कुछ लोग तो 'वेधा' को उनके करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस मानते है। आपको बता दें, ऋतिक अपने इस कैरेक्टर में जितने खतरनाक लगे थे

  • May 28, 2023 3:26 PM

    ब्रालैस होकर कान्स में हसीना का बवाल, फोटोग्राफर ने क्लिक की साइड से ऐसी तस्वीर कि...

    Cannes 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल की तस्वीरें और हसीनाओं के लुक्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। अब अमेरिकी अभिनेत्री, निर्माता और निर्देशक ईवा लोंगोरिया का कान्स रेड कार्पेट लुक सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। ईवा लोंगोरिया कान्स फिल्म फेस्टिवल का जाना माना चेहरा हैं और हर साल की उनके लुक्स का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में ईवा लोंगोरिया ने इस साल भी अपने लुक से फैंस का दिल खुश कर दिया है। दरअसल, इस ईवा इस बार कान्स में बेहद खूबसूरत आउटफिट्स में शिरकत करने के लिए पहुंची हैं।

  • May 28, 2023 2:58 PM

    द केरल स्टोरी पर क्या बोल गए कमल हासन?

    जी हां, कमल हासन इस दौरान मीडिया से बात कर रहे थे और किसी ने उनसे कहा था कि वो द केरल स्टोरी को लेकर क्या कहना चाहेंगे। इस पर कमल हासन ने कहा कि, 'मैं प्रचार फिल्मों के खिलाफ हूं'। अबू धाबी में आईफा संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए हासन ने कहा, 'लोगो के रूप में अगर आप नीचे 'सच्ची कहानी' लिखते हैं तो यह काफी नहीं है।' जैसे ही उनका ये बयान सामने आया लोग इसपर बात कर रहे हैं और कई तरह के रिएक्शन्स मिल रहे हैँ।

  • May 28, 2023 2:26 PM

    अवनीत कौर अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरों से लोगों का दिल जीतती रहती हैं और एक बार फिर से उनकी कुछ दिलकश तस्वीरें सामने आईं हैं जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। उनके फैंस इन तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं और उनका कहना है कि वो कातिलाना लग रही हैं।

  • May 28, 2023 1:51 PM

    बाबिल की मुस्कान और हरकतों ने लोगों को दिलाई इरफान खान की याद

    आईफा 2023 इस बार अबू धाबी के यास आईलैंड पर हुआ। बीती रात फिल्मी सितारों से सजी थी और इन्हीं सितारों में से कुछ विजेता भी थे और उन विजेताओं में से एक बबील खान थे। उन्होंने फिल्म कला के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू मेल का अवॉर्ड अपने नाम किया। बाबिल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बाबिल की मुस्कान और उनका विनम्र स्वभाव देखकर हैरान हैं।

  • May 28, 2023 1:26 PM

    शार्क टैंक के बाद अब इस शो में आ रहे हैं Ashneer Grover, लोगों की फिर से बजाएंगे बैंड

    Ashneer Grover New Show: शार्क टैंक इंडिया में जब से अश्नीर ग्रोवर आए हैं, उनकी प्रसिद्धि में इजाफा ही हुआ है। वो आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा का विषय बने ही रहते हैं। अश्नीर ग्रोवर के बारे में आज हर कोई जानने को उत्सुक है और अब तो वो एक और शो का हिस्सा बनने वाले हैं।

    शार्क टैंक के बाद अब इस शो में आ रहे हैं Ashneer Grover, लोगों की फिर से बजाएंगे बैंड
  • May 28, 2023 1:12 PM

    भारी भीड़ के बीच दादा एनटीआर की 100वीं बर्थ एनिवर्सिरी पर पहुंचे Jr NTR

    जूनियर एनटीआर का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसमें वो भारी भीड़ के बीच अपने दादा एनटीआर की 100वीं बर्थ एनिवर्सिरी पर पहुंचे थे। इस दौरान उनको काफी भीड़ ने घेर रखा था जिससे समाधि तक पहुंचने में उनको काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। अब इसका वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और वो काफी दुखी लग रहे हैं।

  • May 28, 2023 12:58 PM

    झट से शादी करने के मूड में हैं परिणीति राघव, जोरों-शोरों से ढूंढ़ रहे शादी का वेन्यू

    Parineeti Raghav Wedding Venue: परिणीति चोपड़ा ने पॉलिटिशियन राघव चड्ढा के साथ सगाई करके सबको हैरान कर दिया। अब सगाई के तुरंत बाद परिणीति और राघव चड्ढा शादी की तैयारियों में लग गए हैं और खबर है कि एक्ट्रेस अपने बहन के नक्शेकदम पर चलने वाली है।

    झट से शादी करने के मूड में हैं परिणीति राघव, जोरों-शोरों से ढूंढ़ रहे शादी का वेन्यू
  • May 28, 2023 12:35 PM

    दिशा पाटनी ने कैजुअल लुक में किया धमाका

    दिशा पाटनी अक्सर एयरपोर्ट लुक से सबको चौंकाती हैं और इस वक्त भी कुछ ऐसा ही सामने आया है। कैजुअल लुक में कमाल लग रहीं दिशा पाटनी को जिसने भी देखा वो देखता रह गया है। एक्ट्रेस अक्सर किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा रहती हैं।

  • May 28, 2023 11:40 AM

    अथिया शेट्टी स्ट्रिप क्लब जाने को लेकर दी सफाई

    उन्होने लिखा, 'मैं आमतौर पर चुप रहना पसंद करती हूं और जवाब नहीं देती, लेकिन कभी-कभी अपने लिए खड़ा होना जरूरी होता है। राहुल, मैं और हमारे दोस्त एक जगह पर गए थे, जैसा कि कोई भी करता है। चीजों को संदर्भ से बाहर करना बंद करें, और पहले अपने तथ्यों की जांच करें। शांति और प्यार।' इसके बाद उनका ये पोस्ट खबरों का हिस्सा है और लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

  • May 28, 2023 10:55 AM

    देर रात पार्टी करके बाहर निकलीं करिश्मा कपूर की बेटी

    स्टारकिड्स को लेकर चर्चा होती रहती है और एक के बार एक कई वीडियो वायरल होते हैं जो कि हैरान कर देते हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो करिश्मा कपूर की बेटी समायरा का सामने आ रहा है जो कि आपको हैरान कर देगा। जी हां, समायरा कपूर अपनी गर्ग गैंग के साथ स्पॉट हुईं हैं और इस दौरान वो देर रात पार्टी करके बाहर निकलीं थीं। उनके साथ चंकी पांडे की बेटी के अलावा दूसरे लोग भी थे जो कि वीडियो में साफ नजर आ रहे हैं।

  • May 28, 2023 10:27 AM

    राशि खन्ना का बोल्ड लुक देख हैरान हैं लोग

    IIFA 2023 में साउथ लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक के सितारे पहुंचे हैं और इस मौके पर कुछ अभिनेत्रियों ने अपना जलवा कायम रखा है। इस वक्त लगातार वायरल हो रहे लुक्स में सबसे ज्यादा बात अभिनेत्री राशि खन्ना की हो रही है जो कि बेहद बोल्ड ड्रेस पहनकर धमाका करतीं नजर हैं।

    राशि खन्ना का बोल्ड लुक देख हैरान हैं लोग
  • May 28, 2023 9:57 AM

    योगा को लेकर ये क्या बोल गईं हिना खान?

    हिना खान ने योगा को लेकर पैपराजी से कहा है कि, योगा वाले अच्छे होते हैं, तुम भी करो। अब ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। हिना खान इस दौरान एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं थीं।

  • May 28, 2023 9:42 AM

    आईफा 2023 में छाईं ये अभिनेत्रियां

    आईफा 2023 की धूम है और इस दौरान कई अभिनेत्रियां और अभिनाओं के लुक्स सामने आ रहे हैं लेकिन हर बार की तरह एक्ट्रेसेस अपने लुक्स से भारी पड़ती नजर आ रही हैं। इस दौरान हसीनाओं ने अपनी कातिल अदाओं के साथ जो फोटोशूट करवाए हैं वो धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं और आपकी नजर उनसे हटेगी नहीं।

    आईफा 2023 में छाईं ये अभिनेत्रियां
  • May 28, 2023 9:16 AM

    IIFA अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट आई सामने, 'ब्रह्मास्त्र' का रहा बोलबाला और बाबिल का दिखा दम

    IIFA Award Winners 2023: भारतीय मनोरंजन जगत का सबसे फेमस और नामचीन अवॉर्ड, जिसका ख्वाब हर मनोरंजन जगत की शख्सियत देखती है, उसकी इस साल के विजाताओं की लिस्ट सामने आ गई है। कई सेलेब ने दुबई जाकर इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स में शो की शान बढ़ाई।

    IIFA अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट आई सामने, 'ब्रह्मास्त्र' का रहा बोलबाला और बाबिल का दिखा दम

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X