..................... Parineeti Chopra Raghav Chadha to tie the knot soon they stated hunt of wedding venue - Hindi Filmibeat

Parineeti Raghav Wedding: झट से शादी करने के मूड में हैं परिणीति राघव, जोरों-शोरों से ढूंढ़ रहे शादी का वेन्यू

Parineeti Raghav Wedding Venue

Parineeti Raghav Wedding Venue: परिणीति चोपड़ा ने पॉलिटिशियन राघव चड्ढा के साथ सगाई करके सबको हैरान कर दिया। अब सगाई के तुरंत बाद परिणीति और राघव चड्ढा शादी की तैयारियों में लग गए हैं और खबर है कि एक्ट्रेस अपने बहन के नक्शेकदम पर चलने वाली है।

उदयपुर पहुंचीं परिणीति

सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा राजस्थान में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। परिणीति शनिवार सुबह 9.30 बजे उदयपुर पहुंचीं और उदयपुर के लीला पैलेस में ठहरी हुई थीं। साथ ही उनके परिवार के सदस्य उदयविलास होटल में रुके थे। शनिवार सुबह परिणीति ने अपने रिश्तेदारों के साथ उदयविलास में लंच किया। इसके बाद वह होटल लीला पैलेस के लिए रवाना हो गईं।

Recommended Video

Parineeti Chopra और Raghav Chadha Rajasthan में करेंगे शादी, Udaipur में देखे Palaces, Photos Viral!

एक्ट्रेस ने की वेडिंग वेन्यू की जानकारी ली

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा की जोधपुर में शाही शादी हुई थी। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति राजस्थान के उदयपुर या जयपुर में ही शादी कर सकती हैं। परिणीति ने पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना से भी मुलाकात की और उदयपुर की घूमने वाली जगहों और होटलों की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक आप सांसद राघव चड्ढा की पहले उदयपुर पहुंचने की योजना थी, लेकिन वह अब जयपुर आएंगे और वहां वेडिंग वेन्यू का जायजा लेंगे, जबकि परिणीति रविवार तक उदयपुर में रहेंगी, उसके बाद वह जयपुर भी जाएंगी।

झट मंगनी पट ब्याह

आपको बता दें कि 13 मई को परिणीति और राघव चड्ढा ने दिल्ली में सगाई की थी। इस सगाई की कई इनसाइड फोटोज एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फैंस एक्ट्रेस को राघव चड्ढा के साथ खुश देखकर काफी खुश हैं और वो चाहते हैं राघव और परिणीति जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएं और जिस तरह तरह से राघव और परिणीति शादी के वेन्यू की तलाश कर रहे हैं, उसे देखकर यही लग रहा है कि वो भी यही चाहते हैं।

Read more about: parineeti chopra raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X