IIFA Award Winners: IIFA अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट आई सामने, 'ब्रह्मास्त्र' का रहा बोलबाला और बाबिल का दिखा दम

IIFA Award Winners 2023: भारतीय मनोरंजन जगत का सबसे फेमस और नामचीन अवॉर्ड, जिसका ख्वाब हर मनोरंजन जगत की शख्सियत देखती है, उसकी इस साल के विजाताओं की लिस्ट सामने आ गई है। कई सेलेब ने दुबई जाकर इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स में शो की शान बढ़ाई।
कई शानदार प्रदर्शन के साथ विक्की के साथ अभिषेक बच्चन ने मेजबानी की जिम्मेदारी भी संभाली । और साथ ही, अवॉर्ड पाने वाले एक्टर्स को बुलाकर सम्मान भी दिया। IIFA अवॉर्ड्स 2023 के विनर्स की पूरी लिस्ट सामने आ चुकी है, जिसमें भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र का जलवा देखने को मिल रहा है।
Recommended Video
IIFA Rocks 2023: Alia Bhatt की Gangubai Kathiawadi ने अपने नाम किए सबसे ज्यादा Technical Awards
- बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड ऋतिक रोशन ने अपने नाम किया, उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म 'विक्रम वेधा' के लिए मिला।
- बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी की वजह से मिला।
- बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में दृश्यम 2 के लिए भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक को अवॉर्ड मिला है।
- बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से द नंबी इफेक्ट के लिए आर माधवन को सम्मानित किया गया।
- बेस्ट सॉन्ग के लिए ब्रह्मास्त्र के केसरिया के लिए अमिताभ भट्टाचार्य का अवॉर्ड दिया गया।
- ब्रह्मास्त्र के लिए 'रसिया' गाने की वजह श्रेया घोषाल को बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड मिला।
- ब्रह्मास्त्र में बेहतरीन म्यूजिक देने के लिए प्रीतम को बेस्ट म्यूजिक के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए अनिल कपूर को अवॉर्ड दिया गया, उन्हें यह अवॉर्ड 'जुग-जुग जीयो' के लिए मिला।
- बेस्ट फीमेल सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए मौनी रॉय को ब्रह्मास्त्र में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए दिया गया।
- आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन रीजनल सिनेमा के लिए रितेश देशमुख और जेनालिया डिसूजा को चुना गया।
- इस बार दो एक्टर्स को बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड मिला। पहला शांतनु माहेश्वरी जो गंगुबाई काठियावाड़ी में नजर आए थे और दूसरे इरफान खान के बेटे बाबिल खान, जिन्होंने कला से अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया।
- बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड खुशाली कुमार ने फिल्म धोखा: राउंड डी कॉर्नर के लिए प्राप्त किया।
- भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए कमल हासन को सम्मानित किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











