Bollywood Highlights: जवान के मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम, रेखा की खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म आय दिन रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के कुछ घंटे बाद ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई थी और अब भी इसकी क्लिप्स वायरल हो रही हैं। जवान का पायरेटेड कंटेंट अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स और साइट्स पर लीक हो रहा है। ऐसे में रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने व्हाट्सएप और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर जवान की क्लिप्स शेयर या अपलोड करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

दिग्गज अभिनेत्री रेखा हमेशा ही अपनी खूबसूरती को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। जब जब रेखा कहीं बाहर निकलती हैं उनकी अदाएं, उनका स्टाइल, उनकी खूबसूरती और उनका अपना एक खास तरीका लोगों को दीवाना बनाने के लिए काफी होता है। हाल ही में रेखा एक इवेंट में पहुंची जिसकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल मुंबई ग्लोबल स्पा अवॉर्ड्स' का आयोजन हुआ, इसमें रेखा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प, महत्वपूर्ण और चटपटी खबरें पढने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • Sep 14, 2023 6:11 PM

    SRK Mannat Video: 'जवान' की सफलता के बाद मन्नत की छत पर बच्चों के साथ चढ़े शाहरुख खान और किया ये काम

    Shah Rukh Khan Mannat House Video: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों 'जवान' का सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। 7 सितंबर को रिलीज हुई 'जवान' दुनिया भर में तहलका मचा रही है। 75 करोड़ की शानदार ओपनिंग के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। 75 करोड़ की शानदार ओपनिंग के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। वहीं 'जवान' की सक्सेस के बीच किंग खान को अपनी फैमिली संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए गया है। हाल ही में शाहरुख खान के फैन पेज ने मन्नत का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में शाहरुख अपने बड़े बेटे आर्यन खान और बेटी सुहाना खान संग मन्नत के टेरिस पर चिल करते हुए दिखे।

  • Sep 14, 2023 6:01 PM

    बिग बॉस OTT जीतने के बाद एल्विश यादव ने दुबई में खरीदा आलीशान घर, 26 साल के यूट्यूबर की सफलता से जले लोग!

    Elvish Yadav Dubai Property: एल्विश यादव आए दिन चर्चा का विषय बने रहते हैं। अब एक बार फिर से वो खबरों में आ गए हैं। यूट्यूबर, जो बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता के रूप में उभरे, अपने फैंस को प्रभावित करने में कभी असफल नहीं होते। जब भी वह कोई सोशल मीडिया पोस्ट करते हैं, तो वह वेब पर तूफान ला देते हैं। अपने रास्ते में आने वाले सभी प्यार और सफलता के बीच, उन्होंने अपनी उपलब्धि में एक और उपलब्धि जोड़ ली और दुबई में एक शानदार घर खरीदा।

    बिग बॉस OTT जीतने के बाद एल्विश यादव ने दुबई में खरीदा आलीशान घर, 26 साल के यूट्यूबर की सफलता से जले लोग!
  • Sep 14, 2023 5:37 PM

    ताहिरा ने आयुष्मान को किया रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश

    आयुष्मान खुराना गुरुवार को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी पत्नी और फिल्म निर्माता, ताहिरा कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अच्छे नोट के साथ अपने पति को शुभकामनाएं दीं। कुछ इमोशनल फोटोज साझा करते हुए, ताहिरा ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मेरे साथी @आयुष्मान, मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं! तुम एकमात्र व्यक्ति हो जिसके लिए मैं सुबह 4 बजे तक नाच सकती हूं और जो हमने किया! भले ही मेरे पैर लड़खड़ा रहे थे, लेकिन बसंती रुकी नहीं!! आप अपने आस-पास हर किसी के लिए बहुत सारी खुशियां लाते हैं। आपके जैसा कोई नहीं है! हाल-ए-दिल एलान करती हूं मैं तुमसे प्यार करती हूं!तुम्हारी सच्ची प्रेमी लड़की।"

  • Sep 14, 2023 4:43 PM

    Rio Kapadia के निधन से सदमे में मनोरंजन जगत, इस फेमस वेब सीरीज में आखिरी बार आए थे नजर

    Rio Kapadia Death: बॉलीवुड अभिनेता रियो कपाड़िया का बुधवार, 13 सितंबर को निधन हो गया। अभिनेता को शाहरुख खान की 'चक दे इंडिया' सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में देखा गया था। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके दोस्त फैसल मलिक ने की।

    Rio Kapadia के निधन से सदमे में मनोरंजन जगत, इस फेमस वेब सीरीज में आखिरी बार आए थे नजर
  • Sep 14, 2023 3:32 PM

    तब्बू की फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज

    बॉलीवुड की सबसे शानदार जोड़ियों में से एक तब्बू और विशाल भारद्वाज एक और फिल्म 'खुफिया' के साथ वापस आ रहे हैं। वह इस साल की शुरुआत में विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'कुट्टी' में भी नजर आईं। नेटफ्लिक्स इंडिया 5 अक्टूबर को तब्बू स्टारर नवीनतम जासूसी थ्रिलर रिलीज़ करेगा।

  • Sep 14, 2023 2:59 PM

    तलाक के ऐलान के बाद जंगल में घूमती दिखी प्रियंका चोपड़ा की जेठानी, जरा से कपड़ों में सिगरेट पीती हुई आईं नजर

    Priyanka Chopra Jethani Sophie Turner: शादी के चार साल बाद गायक जो जोनस से तलाक की घोषणा के बाद सोफी टर्नर को पहली बार देखा गया। स्पेन से अभिनेता की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो रही हैं। अब लोग उनकी इन फोटोज को तेजी से शेयर कर रही हैं।

    तलाक के ऐलान के बाद जंगल में घूमती दिखी प्रियंका चोपड़ा की जेठानी, जरा से कपड़ों में सिगरेट पीती हुई आईं नजर
  • Sep 14, 2023 2:26 PM

    इस शख्स ने बिग बॉस को दिया एक्सट्रा G, लॉन्च करवाया पहला सीजन... अब खुद बनने जा रहे हैं कंटेस्टेंट

    Bigg Boss Update: बिग बॉस देश का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो माना जाता है। इस शो में खूब लड़ाई-झगड़े होते हैं और लोग इनके झगड़ों को देखकर आनंद उठाते हैं। जल्द ही 'बिग बॉस 17' भी शुरू होने वाला है, जिसके लिए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट तैयार की जा रही है।

    इस शख्स ने बिग बॉस को दिया एक्सट्रा G, लॉन्च करवाया पहला सीजन... अब खुद बनने जा रहे हैं कंटेस्टेंट
  • Sep 14, 2023 1:52 PM

    धड़कन 2 पर क्या बोले निर्देशक, बन सकती है फिल्म?

    निर्देशक का कहना था कि प्रोड्यूसर रतन जैन की तरफ से उनको धड़कन 2 की पेशकश की गई है। इस तरह की पेशकश वो काफी समय से कर रहे हैं। निर्देशक ने कहा, "जब से वो सीक्वल ऑफर कर रहे हैं तब से मैं इसका विरोध कर रहा हूं क्योंकि मुझे इसको लेकर यकीन नहीं है।

  • Sep 14, 2023 12:50 PM

    दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल भी हुए 'जवान' के फैन

    अमृतसर दौरे पर केजरीवाल ने लोगों से पूछा कि क्या आप लोगों ने जवान फिल्म देखी है। मैंने सुना है कि बहुत अच्छी है। उसमें शाहरुख खान कहते हैं कि कोई वोट मांगने आए तो धर्म के नाम पर वोट मत देना। जाति के नाम पर वोट मत देना। कोई वोट मांगने आए तो उससे पूछना कि क्या मेरे बच्चों को अच्छी शिक्षा दोगे? मेरे परिवार के लिए अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था दोगे?

  • Sep 14, 2023 12:10 PM

    नीता अंबानी ने दीपिका पादुकोण के इस गाने पर किया डांस

    उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में नीता अंबानी का डांस की रिहर्सल करते हुए देखा जा सकता है। दीपिका पादुकोण के गाने 'नगाड़े संग ढोल बाजे' पर नीता अंबानी अपनी फ्रेंड्स के साथ धमाकेदार डांस करती हुईं नजर आ रही हैं।

  • Sep 14, 2023 11:35 AM

    वेलकम 3 पर बोले अनीस बज्मी

    वेलकम 3 पर अनीस बज्मी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होने कहा, वो फिल्म कर रहे होते तो मेरे लिए नाना पाटेकर और अनिल कपूर के बिना यह फिल्म बनाना संभव नहीं होता। दोनों ही किरदार आइकॉनिक रहे हैं। आज भी सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी कुछ न कुछ वीडियोज देखने को मिल ही जाते हैं।

  • Sep 14, 2023 10:56 AM

    Rekha ने सेल्फी मांगने पर फैन को जड़ा थप्पड़?

    जब आप वायरल वीडियो देखेंगे तो रेखा इसमें काफी जल्दी में नजर आ रही हैं और तभी एक फैन सेल्फी की गुजारिश करता है। इसके बाद रेखा रुक जाती हैं और सेल्फी क्लिक करवाती हैं। हालांकि जाते जाते वो इस फैन के गाल पर हल्के से हाथ मारती हैं और हंसते हुए निकल जाती हैं।

    Rekha ने सेल्फी मांगने पर फैन को जड़ा थप्पड़?
  • Sep 14, 2023 10:14 AM

    बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं जरीन खान

    जरीन खान इस वक्त किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बन रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर उनके लुक्स वायरल होते रहते हैँ। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं हैं और लोग उनकी बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

    बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं जरीन खान
  • Sep 14, 2023 9:10 AM

    सुपरस्टार आमिर खान के घर भी अब जल्द बजेंगी शहनाइयां, आ गया शादी का शुभ मुहूर्त

    Ira Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान भले ही फिल्मों में नजर नहीं आई हो परंतु खबरों में हमेशा ही रहती हैं। इरा खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों बटोरती रहती हैं। अब खबर है कि आमिर खान के घर जल्द ही शाहनाइयों की धुन सुनाई देंगी क्योंकि इरा खान अपने मंगेतर नुपुर शिखरे संग शादी करने वाली हैं।

    सुपरस्टार आमिर खान के घर भी अब जल्द बजेंगी शहनाइयां, आ गया शादी का शुभ मुहूर्त
  • Sep 14, 2023 8:41 AM

    Parineeti-Raghav Wedding: शादी को लेकर सामने आई सारी जानकारी, इस दिन होंगे फेरे और इस दिन होगी विदाई...

    Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों लगातार अपनी शादी को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का कार्ड वायरल हो गया, जिसके बाद शादी की सारी जानकारी सामने आ गई है। फैंस दोनों के लिए काफी खुश हैं।

    Parineeti-Raghav Wedding: शादी को लेकर सामने आई सारी जानकारी, इस दिन होंगे फेरे और इस दिन होगी विदाई...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X