Rio Kapadia के निधन से सदमे में मनोरंजन जगत, इस फेमस वेब सीरीज में आखिरी बार आए थे नजर

Rio Kapadia Death: बॉलीवुड अभिनेता रियो कपाड़िया का बुधवार, 13 सितंबर को निधन हो गया। अभिनेता को शाहरुख खान की 'चक दे इंडिया' सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में देखा गया था। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके दोस्त फैसल मलिक ने की।
रियो कपाड़िया के निधन की खबर इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। रियो की मौत का कारण अभी भी अज्ञात है और परिवार ने भी इस संबंध में अपना बयान जारी किया है। उन्होंने 14 सितंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे अंतिम सांस ली। परिवार ने बताायच है कि एक्टर का अंतिम संस्कार 15 सितंबर को गोरेगांव के शिव धाम शमशान भूमि में होगा।
रियो काफी फिटनेस फ्रीक इंसान थे। वह अपनी डायट के साथ बॉडी पर भी काफी ध्यान देते थे, 66 साल की उम्र में भी उनकी बॉडी काफी ज्यादा फिट थी। एक्टर को घूमने का भी बहुत शौक था। अक्सर ही वो फैमिली के साथ वेकेशन पर रहते थे। हालांकि वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते थे लेकिन उन्हें स्केचिंग का शौक था और उन्होंने कई स्केच बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे।
रियो कपाड़िया के वर्कफ्रंट की बात करें तो रियो ने आमिर खान, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी जैसे बड़े सितारों संग काम किया है। एक्टर'दिल चाहता है', 'चक दे इंडिया', 'मर्दानी' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी कई फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभा चुके हैं। यही नहीं, उन्होंने स्टार प्लस के पॉपुलर एतिहासिक सीरियल 'महाभारत' में इन्होंने पांडू का किरदार निभाया था। रियो को आखिरी बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई वेब सीरीज 'मेड इन हेवन 2' में देखा गया था। इससे पहले साल 2021 में रियो ने अभिषेक बच्चन संग 'द बिग बुल' में काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications











