..................... Bigg Boss Update Sandiip Sikcand Who gave extra g to bigg boss now can be contestant of the show - Hindi Filmibeat

इस शख्स ने बिग बॉस को दिया एक्सट्रा G, लॉन्च करवाया पहला सीजन... अब खुद बनने जा रहे हैं कंटेस्टेंट

SANDIIP

Bigg Boss Update: बिग बॉस देश का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो माना जाता है। इस शो में खूब लड़ाई-झगड़े होते हैं और लोग इनके झगड़ों को देखकर आनंद उठाते हैं। जल्द ही 'बिग बॉस 17' भी शुरू होने वाला है, जिसके लिए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट तैयार की जा रही है।

बिग बॉस 17 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। माना जा रहा है कि इस बार का थीम कपल बनाम सिंगल होने वाला है और इसके लिए कई कपल को और सिंगल लोगों को अप्रोच किया जा रहा है। लेकिन इस बीच आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शुरू से ही इस शो से जुड़ा हुआ है और अब वो इस शो में बतौर सदस्य एंट्री कर सकता है।

हम बात कर रहे हैं संदीप सिकंद की, जो इस शो के साथ काफी समय से जुड़े हुए थे। वो बिग बॉस के पहले सीजन में मेकर्स और चैनल के साथ मिलकर काम कर चुके हैं। यही नहीं, संदीप ही वो शख्स है जिन्होंने बिग बॉस में एक्स्ट्रा G जोड़ा था। उन्हीं की बदौलत Big Boss का नाम Bigg Boss पड़ा। आपको जानकर हैरानी होगी कि संदीप सिकंड साल 2006 में बिग बॉस के प्रोग्रामिंग हेड थे। उन्हीं की देख-रेख शो का पहला सीजन प्रीमियर हुआ था।

संदीप सिकंद 'बिग बॉस' के कई सीजन में दिख चुके हैं। 'बिग बॉस 16' में वो बतौर मेहमान आए थे और घर के सदस्यों से सवाल पूछे थे। इसके अलावा वो 'बिग बॉस OTT 2' में जजों के पैनल में बैठे हुए थे। ये बात अलग है कि वो कंटेस्टेंट बनकर इस शो में दिखाई नहीं दिए लेकिन इस बार आ रही खबरों की मानें तो संदीप इस बार शो का हिस्सा बन सकते हैं।

संदीप सिकंद, एक लोकप्रिय निर्माता, लेखक और निर्देशक हैं। उन्होंने मास्करेड नामक अपनी थिएटर कंपनी शुरू करके शोबिज़ में अपना करियर शुरू किया। जबकि वह एक अभिनेता बनना चाहते थे, वह एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपनी में एसोसिएट क्रिएटिव हेड के रूप में शामिल हुए और दो महीने के अंदर क्रिएटिव हेड के रूप में पदोन्नत हो गए।

'कहानी घर घर की' की सफलता के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक क्रिएटिव व्यक्ति से लेकर एक क्रिएटिव डायरेक्टर बनने, शो का निर्माण करने, एक चैनल का नेतृत्व करने और अभिनय में हाथ आजमाने तक, संदीप सिकंद ने यह सब किया है।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Read more about: bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X