..................... Bollywood Live Updates jolly llb 3 face off between akshay kumar arshad warsi adipurush free tickets - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: 'जॉली LLB 3' में आमने सामने होंगे अक्षय-अरशद, मुफ्त बांटे जाएंगे 'आदिपुरुष' के टिकट

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 08 June: मनोरंजन जगत में आए दिन कोई ना खबर चर्चा का विषय बनी रहती है और अगर आप भी मनोरंजन जगत में के बारे में हर जानकारी लेना चाहते हैं तो जुड़े रहिए हमारे इस खास लाइव के साथ, जिसमें आपको मिलेगा हर अपडेट।

अक्षय कुमार और अरशद वारसी होंगे आमने-सामने

जॉली LLB एक ऐसी फिल्म है जिसे हर बार दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। इस फिल्म की अब तक दो किश्त आ चुकी है। Jolly LLB के पहले पार्ट में अरशद वारसी नजर आए थे और उनकी कॉमिक टाइमिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था। इसकी दूसरी किश्त में अक्षय कुमार नजर आए थे और अक्षय की एक्टिंग ने भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी और अब इस फिल्म की तीसरी किश्त आनी है, जिसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों ही नजर आएंगे और इस बार जॉली वर्सेज जॉली की जंग देखने को मिलेगी।

LIVE Feed
  • Jun 8, 2023 7:13 PM

    सचिन-जिगर की 'फिर और क्या चाहिए' बिलबोर्ड इंडिया की सूची में टॉप पर

    विक्की कौशल और सारा अली खान अभिनीत फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का गाना 'फिर और क्या चाहिए' बिलबोर्ड इंडिया की 25 की सूची में टॉप पर है। इस गाने को संगीत निर्देशक जोड़ी सचिन-जिगर ने तैयार किया है, जो 'जीना जीना', 'बाबाजी की बूटी' और हाल ही में 'भेड़िया' के 'अपना बना ले' जैसे हिट गानों के लिए जाने जाते हैं। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सचिन-जिगर ने एक बयान में कहा, हम आभारी हैं और बहुत खुश हैं कि 'फिर और क्या चाहिए' को इतना प्यार दिया गया है। दर्शकों को गीत से रूबरू होते देखना बहुत अच्छा लगता है।

  • Jun 8, 2023 6:51 PM

    रवीना ने 'पाइन कोन' के लिए ओनिर को कशिश रेनबो वॉरियर पुरस्कार से सम्मानित किया

    अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में फिल्मकार ओनिर को उनकी फिल्म 'पाइन कोन' के लिए प्रतिष्ठित कशिश रेनबो वॉरियर पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें 14वें कशिश इंटरनेशनल क्वीर फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में यह पुरस्कार दिया गया। यह आयोजन विविधता, समावेश और सिनेमा की शक्ति को सेलिब्रेट करता है। फिल्म सामाजिक मानदंडों की सीमाओं से आगे जाते हुए समलैंगिक संबंधों की जटिलताओं को दर्शाती है, और एलजीबीटी प्लस समुदाय के अनुभवों पर प्रकाश डालती है।

  • Jun 8, 2023 6:01 PM

    निर्देशक के होटल के कमरे में छापे का केरल फिल्म संस्था ने किया विरोध

    19 फिल्म संगठनों के शीर्ष निकाय एफईएफकेए के पदाधिकारियों ने गुरुवार को निर्देशक नजीम कोया के होटल के कमरे में आबकारी अधिकारियों द्वारा की गई छापेमारी के तरीके पर रोष व्यक्त किया। यह घटना सोमवार रात कोट्टायम जिले के एराटुपेट्टा में उस होटल में हुई, जहां कोया और उनके चालक दल ठहरे हुए थे। एफईएफकेए के महासचिव बी.उन्नीकृष्णन ने यहां मीडिया से कहा कि आबकारी अधिकारियों का व्यवहार बेहद निंदनीय है। उन्नीकृष्णन ने कहा, उन्होंने ऐसा व्यवहार किया जैसे उन्हें कोई इनामी अपराधी मिल गया हो। हमने पहले ही मुख्यमंत्री से शिकायत की है क्योंकि हम किसी भी अनुपालन के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन यह उचित तरीके से होना चाहिए।

  • Jun 8, 2023 4:59 PM

    मोनिका भदौरिया ने बताया, क्यों उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के वर्क कल्चर पर बात की

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया ने शो में वर्क कल्चर को लेकर खुलकर बात करने की वजह बताई है। पहले एक साक्षात्कार में, मोनिका ने बताया था कि कैसे सेट पर होना उनके लिए एक यातना जैसी थी। उन्होंने कहा: मैं बस अपने अनुभव और उस दौरान जो मैंने महसूस किया, उसके बारे में खुलकर बात करना चाहती थी। मैं बस इसे अपने फैंस और मीडिया के साथ साझा करना चाहती थी। इसमें कोई बदले की भावना नहीं है। वह कहती हैं, लेकिन हां, मैं उन सभी गलत कामों को सामने लाना चाहती थी जो उन्होंने मेरे साथ किए थे।

  • Jun 8, 2023 4:05 PM

    रिलीज से पहले विवादों में गदर 2

    दरअसल इस फिल्म में एक सीन है जो कि गुरुद्वारे में फिल्माया गया है। इस सीन को लेकर कई लोगों ने समस्या दर्ज करवाई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इसको लेकर एक ट्वीट किया है जिसके वीडियो में विरोध जाहिर किया जा रहा है।

  • Jun 8, 2023 3:55 PM

    हाथ में गिलास लेकर कपिल शर्मा ने आमिर खान के घर जमा दी महफिल

    कपिल शर्मा हाल ही में पत्नी गिन्नी को लेकर आमिर खान के घर पार्टी में पहुंचे। यहां काफी सारे लोग मौजूद थे और सभी ने एक शानदार महफिल सजाई। ऐसे में कपिल शर्मा ने हाथ में जाम लेकर अपनी आवाज से इस महफिल में जान ही फूंक दी। अर्चना पूरण सिंह ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा है, 'कई दशक बाद राजा हिन्दुस्तानी यानी आमिर से ऐसे मिलना हुआ। गर्मजोशी से गले मिलना और पुराने यादों को ताजा करना ऐसा लगता है कि इतने सालों के गैप को मिटा दिया। इस शानदार शाम के लिए आमिर आपका शुक्रिया, जो हमने आपके घर पर बिताया। अब आप पहले से भी ज्यादा मजेदार हो गए हैं, उस शाम लंबी बातचीत और मजेदार कहानियां भी हुईं।' यहां याद दिला दें कि आमिर खान के साथ अर्चना पूरण सिंह फिल्म 'राज हिन्दुस्तानी' में काम कर चुकी हैं।

  • Jun 8, 2023 3:52 PM

    आदिपुरुष को मिला 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर का समर्थन, प्रोड्यूसर ने किया बड़ा ऐलान

    Adipurush: कृति और प्रभास की मेगाबजट फिल्म आदिपुरुष इस महीने रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स और फैंस दोनों एक्साइटेड हैं। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' को रिलीज से पहले 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर की ओर से तोहफा मिला है, फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर ने बड़ा ऐलान कर दिया है।

  • Jun 8, 2023 1:40 PM

    नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने मिस्ट्री बॉय संग अपने रिश्ते को लेकर दिया बड़ा बयान

    Aaliya Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। आलिया सिद्दीकी इस वक्त सोशल मीडिया पर मिस्ट्री बॉय को लेकर लाइम लाइट में हैं, अपने रिश्ते को लेकर आलिया ने एक बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है।

  • Jun 8, 2023 12:21 PM

    मां काजोल के साथ Nysa Devgan का क्यूट वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा- ओरी को खोज रही हैं शायद

    Nysa Devgan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं, और ट्रोल होने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। यूर्जस के बीच में नीसा काफी फेमस हैं, हर छोटी और बड़ी बात को लेकर लोग नीसा पर निशाना साधते रहते हैं। हाल ही में नीसा देवगन का मां काजोल के साथ एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है जिसको देखकर लोगों ने कह दिया है कि नीसा उस वक्त भी ओरी को खोज रही थी शायद।

  • Jun 8, 2023 11:45 AM

    जरा हटके जरा बचके Day 6 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    सारा अली खान और विक्की कौशल स्टारर फिल्म जरा हटके जरा बचके बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म ने अपने छठे दिन.. यानि की बुधवार को 3.51 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 34.11 करोड़ तक पहुंच चुकी है। बता दें, बॉक्स ऑफिस पर लक्ष्मण उतेकर की फिल्म हिट साबित होने वाली है।

  • Jun 8, 2023 11:34 AM

    एकता कपूर पहुंची सिद्धिविनायक मंदिर

    जन्मदिन को लेकर चर्चा में चल रहीं एकता कपूर इस की एक तस्वीर इस वक्त वायरल हो रही है। वो हाल ही में सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। जैसे ही लोगों ने उनकी तस्वीर देखी वो लगातार मुबारकबाद पा रही हैं। कई सितारों ने भी जन्मदिन के मौके पर उनको बधाई दी है।

  • Jun 8, 2023 11:08 AM

    'किसी का भाई किसी की जान' को फ्लॉप कहने पर राघव जुयाल ने दिया करारा जवाब

    राघव ने कहा, “मैं करोड़ों की चिंता करने के लिए लीग में नहीं हूं। मेरे लिए सौ करोड़ की फिल्म करना ही काफी है। मुझे नहीं पता कि सलमान खान इसके बारे में क्या सोचते हैं। लेकिन मेरे लिए यह अच्छा रहा है। आप अपने पिछले रिलीज जितने अच्छे हैं। जो भी था मेरे लिए बहुत अच्छा था। रेट बढ़ा गए, अब और कितने ईमानदारी से बोलू।''

    'किसी का भाई किसी की जान' को फ्लॉप कहने पर राघव जुयाल ने दिया करारा जवाब
  • Jun 8, 2023 10:33 AM

    अजय देवगन की 'मैदान' एक बार फिर हुई पोस्टपोन- कंफर्म

    अजय देवगन स्टारर बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। पहले कोविड की वजह से फिल्म पोस्टपोन होती गई, वहीं अब एक बार फिर फिल्म के आगे बढ़ने की खबर आ रही है। मैदान 23 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अमित शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म नौवीं बार पोस्टपोन हो चुकी है। फिलहाल फिल्म के नए रिलीज डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

    अजय देवगन की 'मैदान' एक बार फिर हुई पोस्टपोन- कंफर्म
  • Jun 8, 2023 10:31 AM

    दिशा पाटनी ने किया रैंप वाक

    दिशा पाटनी इस वक्त फिर से चर्चा में है और इसका कारण है उनका रैंप वाक जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस दौरान दिशा पाटनी ने आर पार दिखने वाली ड्रे पहनी थी जो कि साइड से पूरी तरह कटी हुई थी। ब्रालेस होकर रैंप पर उतरीं दिखा पाटनी का वीडियो वायरल हो रहा है और इस दौरान वो अपनी टांगे तक नहीं छुपा पाईं थीं।

    दिशा पाटनी ने किया रैंप वाक
  • Jun 8, 2023 9:39 AM

    फ्री में बांटे जाएंगे Adipurush के दस हजार टिकट, आपको भी मिल सकता है मुफ्त में मूवी देखने का मौका

    फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर एक चौंकाने वाला अपडेट सामने आ रहा है। 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने फैसला किया है कि वो 'आदिपुरुष' के दस हजार टिकट मुफ्त में बाटेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो ये टिकट कुछ खास लोगों के लिए हैं। ये टिकट्स तेलंगाना में बांटे जाएंगे। इन्हें सरकारी स्कूल से बच्चों, वृद्धाश्रम और अनाथालय में रहने वाले लोगों को दिया जाएगा। अभिषेक के इस कदम की हर ओर सराहना हो रही है।

    फ्री में बांटे जाएंगे Adipurush के दस हजार टिकट, आपको भी मिल सकता है मुफ्त में मूवी देखने का मौका
  • Jun 8, 2023 9:31 AM

    साक्षी मलिक ने फिर पोस्ट की तस्वीरें

    सेक्सी टांगे दिखाने के चक्कर में उन्होने कभी अपना पैर ऊपर की तरफ उठाया तो कभी बैठकर पोज देते हुए वो नजर आ रही थीँ। कलरफुल ड्रेस में बेहद हॉट लग रहीं साक्षी मलिक ने इन तस्वीरें के साथ लिखा, ''सुनहरा ऑवर मूड जब मौसम हर मिनट बदल रहा है।''

    साक्षी मलिक ने फिर पोस्ट की तस्वीरें

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X