फ्री में बांटे जाएंगे Adipurush के दस हजार टिकट, आपको भी मिल सकता है मुफ्त में मूवी देखने का मौका

Adipurush Free Tickets: रामायण पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स भी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, फैंस के दिलों की धड़कन भी तेज होती जा रही है।
10 हजार मुफ्त टिकट
फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर एक चौंकाने वाला अपडेट सामने आ रहा है। 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने फैसला किया है कि वो 'आदिपुरुष' के दस हजार टिकट मुफ्त में बाटेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो ये टिकट कुछ खास लोगों के लिए हैं। ये टिकट्स तेलंगाना में बांटे जाएंगे। इन्हें सरकारी स्कूल से बच्चों, वृद्धाश्रम और अनाथालय में रहने वाले लोगों को दिया जाएगा। अभिषेक के इस कदम की हर ओर सराहना हो रही है।
एक सीट रखी जाएगी खाली
इस फिल्म को लेकर अब तक ऐसे कई चौंकाने वाले ऐलान किए जा चुके हैं। कुछ समय पहले मेकर्स ने यह भी कहा था कि वो थिएटर्स में एक सीट खाली छोड़ेंगे। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर ट्वीट किए गए बयान में कहा गया है कि जहां भी रामायण का पाठ किया जाता है, वहां भगवान हनुमान प्रकट होते हैं। यह हमारा विश्वास है। इस विश्वास का सम्मान करते हुए, प्रभास स्टारर आदिपुरुष की स्क्रीनिंग करने वाले हर थिएटर भगवान हनुमान के लिए एक सीट को खाली रखा जाएगा।
रिलीज से पहले ही कमाए करोड़ों
बता दें, टी सीरीज निर्मित ये फिल्म 500 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हुई है। लेकिन आदिपुरुष ने थियेट्रिकल रिलीज से पहले ही बजट का भारी भरकम हिस्सा रिकवर कर लिया है। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबित, 500 करोड़ के बजट पर बनी 'आदिपुरुष' ने रिलीज से पहले ही 432 करोड़ रुपये कमा लिये हैं। फिल्म ने नॉन-थिएट्रिकल रेवेन्यू सोर्स से 247 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें इसके सैटेलाइट राइट्स, म्यूजिक राइट्स, डिजिटल राइट्स और अन्य सहायक अधिकार शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म ने साउथ में अपने थिएट्रिकल रेवेन्यू से मिनिमम गारंटी के तौर पर 185 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications