Ajay Devgn की 'मैदान' एक बार फिर हुई पोस्टपोन, 9वीं बार बदल चुकी है डेट, गुस्से में फैंस!

ajay-devgn-s-maidaan-postponed-for-the-9th-time-because-of-this-reason-fans-angry-on-boney-kapoor

Ajay Devgn's Maidaan Release date: अजय देवगन ने कुछ साल पहले ही यह कहा था कि वो मैदान को अपने करियर की बेस्ट फिल्मों में मानते हैं और उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनकर गर्व है। जाहिर है लंबे समय से फैंस इस बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। पहले कोविड की वजह से फिल्म पोस्टपोन होती गई, वहीं अब एक बार फिर फिल्म के आगे बढ़ने की खबर आ रही है।

मैदान 23 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अमित शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक बार फिर आगे बढ़ चुकी है।

फिलहाल फिल्म के नए रिलीज डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन फैंस फिल्म के लगातार पोस्टपोन होने की वजह से अब नाराज नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने नाराजगी जाहिर करते हुए फिल्म के मेकर्स को इसे जल्द से जल्द रिलीज करने की सलाह दी है।

9 बार बदल चुकी है रिलीज डेट

बता दें, अजय देवगन स्टारर मैदान की रिलीज़ डेट कई बार बदली जा चुकी है। ये नौवीं बार है, जब इसे आगे बढ़ाया गया है। इसकी पहले रिलीज़ की तारीखें थीं- 27 नवंबर 2020, 11 दिसंबर 2020, 13 अगस्त 2021, 15 अक्टूबर 2021, 3 जून 2022, 17 फरवरी 2022, 12 मई 2022 और फिर 23 जून, 2022..

बता दें, निर्माता बोनी कपूर से लेकर निर्देशक अमित शर्मा तक.. सभी मैदान को अजय देवगन के करियर की बेस्ट फिल्म मानते हैं। अजय देवगन को भी अपनी इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं, लिहाजा वो इसे उचित तारीख पर रिलीज करना चाहते हैं।

फुटबॉल कोच सयैद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं अजय देवगन

इस फिल्म में अजय देवगन प्रसिद्ध फुटबॉल कोच सयैद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं। सैयद अब्दुल रहीम, भारत के सबसे बड़े फुटबॉल कोच में से एक माने जाते हैं, जिन्होंने 1952 से 1962 तक राज किया। सैयद पेशे से टीचर थे। उनमें लोगों को प्रोत्साहित करने की खूबी थी। इसी का फायदा उन्हें मिला और 1943 में उन्हें हैदराबाद सिटी पुलिस की फुटबॅाल टीम के साथ बतौर कोच रखा गया। उनके आने के बाद हैदराबाद टीम ने कई बार कप जीता। कई बार फाइनल में भी पहुंची।

More from Filmibeat

Read more about: maidaan ajay devgn boney kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X