Bollywood Highlights: अमेरिका में 'जवान' का जादू, सिनेमा में शानदार वापसी के लिए तैयार इमरान खान

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' का जादू हर तरफ देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा पहली बार एक साथ नजर आए हैं परंतु दोनों की जोड़ी ने कमाल कर दिया है। फिल्म बॉक्सऑफिस पर नए नए रिकॉर्ड बना रही हैं। ऐसे में अब भारत के बाद अमेरिका में भी फिल्म ने इतिहास रच दिया है। 'जवान' अमेरिका में वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्मों की लिस्ट के जगह बना ली है। शाहरुख खान की फिल्म इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है।

'जाने तू...या जाने ना' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले आमिर खान के भांजे इमरान खान अचानक से सुर्खियां बटोरने लगे हैं। खबर है कि, आठ साल से फिल्मों से दूर चल रहे इमरान खान अब बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की थी और अब उनके दोस्त प्रतीक बब्बर ने भी मीडिया को उनके कमबैक का हिंट दिया। फैंस अभिनेता इमरान खान की वापसी पर काफी खुश हैं।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी चटपटी, महत्वपूर्ण और दिलचस्प खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Sep 12, 2023 7:22 PM

    बिग बॉस OTT जीतने के बाद एल्विश यादव करेंगे सबसे महंगी एक्ट्रेस संग रोमांस, एक मिनट का लेती हैं एक करोड़

    एल्विश यादव इस म्यूजिक वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ नजर आने वाले हैं। इस म्यूजिक वीडियो का टीजर सामने आ चुका है। जिसमें वो कह रहे हैं कि सिस्टम बताया नहीं जाता, सिस्टम दिखाया जाता है और फिर वो अगले सीन में उर्वशी रौतेला के संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

    बिग बॉस OTT जीतने के बाद एल्विश यादव करेंगे सबसे महंगी एक्ट्रेस संग रोमांस, एक मिनट का लेती हैं एक करोड़
  • Sep 12, 2023 6:25 PM

    तो क्या जल्द ही अनुपमा से होगा पाखी के रोल का सफाया, किडनैपिंग के बाद हो जाएगी अनुपमा की बेटी की मौत?

    Anupamaa Update: क्या 'अनुपमा' में मर जाएगी पाखी? शो में किरदार के मरने की अफवाहें इंटरनेट पर सामने आने के बाद से हर किसी के मन में यही सवाल है। जबकि निर्माता विकास के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं, अब इन खबरों पर खुद पाखी यानी मुस्कान बामने का जवाब आया है।

    तो क्या जल्द ही अनुपमा से होगा पाखी के रोल का सफाया, किडनैपिंग के बाद हो जाएगी अनुपमा की बेटी की मौत?
  • Sep 12, 2023 5:33 PM

    अमिताभ की नातिन ने दूर गांव में जाकर बनाई है छोटी सी झोपड़ी, शान-ओ-शौकत छोड़ वहां करती हैं ये काम

    अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि उनकी नातिन नव्या भी गांव की महिलाओं के जीवन को सुधारने के प्रयास में निरंतर लगी रहती हैं। उन्होंने बताया कि गांव में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान घर से दूर जंगल में जाना पड़ता है और यह बताते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि मेरी नातिन नव्या नवेली भी उन महिलाओं की मदद कर रही हैं। बिग बी ने आगे कहा कि नव्या एक छोटी सी झोपड़ी बनाकर इस अभियान का हिस्सा हैं, जहां ये महिलाएं किसी भी परेशानी में उस कुटिया में आ सकती हैं और रह सकती हैं।

    अमिताभ की नातिन ने दूर गांव में जाकर बनाई है छोटी सी झोपड़ी, शान-ओ-शौकत छोड़ वहां करती हैं ये काम
  • Sep 12, 2023 3:18 PM

    GF से सगाई तोड़ जंगलो में बिना कपड़े घूम रहा है ये सुपरस्टार, बॉडी देख लड़कियां पूछ रही इस जंगल का पता

    Vidyut Jamwal Video: बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल की फिटनेस से तो सभी वाकिफ हैं। विद्युत जामवाल फिट रहने के लिए ऐसे ऐसे करतब करते दिखाई देते हैं कि खुद उनके फैंस भी उनके वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो देखकर हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो विद्युत का एक बार फिर से सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। विद्युत जामवाल इस वीडियो में बिना कपड़ों के सिर्फ और सिर्फ अंडरवियर पहने जंगलों में प्रकृति के बीच ऐसा बैलेंसिंग कारमाना करती दिखाई दे रही हैं कि हर कोई हैरान हो रहा है। इस वीडियो में विद्युत टूटे पेड़ की लड़की पर खड़े दिखाई दे रहा है और उनकी मस्कुलर बॉडी और शानदार बैलेंस पर हर किसी की नजरे टिकी कि टिकी ही रह गई हैं।

  • Sep 12, 2023 2:37 PM

    किसी भी वक्त हो सकती है दिशा परमार की डिलिवरी, उधर इतने बड़े बेबी बंप के साथ रोमांटिक हुए राहुल

    Disha Parmar Baby Bump: टेलीविजन स्टार कपल दिशा परमार और राहुल वैद्य बहुत जल्द अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं। दिशा इन दिनों प्रेग्नेंसी की आखिरी फेज में हैं और किसी भी वक्त अब उनकी डिलिवरी हो सकती है। ऐसे में बेबी शावर के बाद अब एक बार फिर से दिशा मे फुल ग्रोन बेबी बंप में राहुल के साथ अपना नया वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Sep 12, 2023 2:00 PM

    रवीना टंडन ने शेयर की डिलिवरी रूम की तस्वीरें, नाती को खास अंदाज में किया विश

    रवीना टंडन के इस लेटेस्ट पोस्ट की बात करें तो ये हसीना इस दौरान एक नन्हे से बच्चे के साथ दिखाई दे रही है। रवीना टंडन ने अपने नाती को बर्थडे के मौके पर विश किया है और उसकी काफी सारी क्यूट तस्वीरें शेयर की है। इसमें सबसे ज्यादा वायरल उनकी बेटी की डिलिवरी के बाद अस्पताल के डिलिवरी रूम की तस्वीर हो रही है। इस तस्वीर में रवीना नवजात बच्चे और अपने बेटी के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं।

  • Sep 12, 2023 1:41 PM

    Harshvadhan Kapoor ने ब्रांडेड जूतों पर दिया ऐसा ज्ञान, बुरी तरह ट्रोल

    हर्षवर्धन कपूर ने लिखा है, 'ये पता नहीं कि किसको ये बात सुनने की जरूरत है, लेकिन नकली जूते पहनना बंद कर दें। बजट अगर कम भी है तो आपके लिए काफी अच्छे ऑप्शन हैं। अगर कोई आपको गिफ्ट देता है, तो अलग बात है। इसके पहनने में खुशी तो होगी लेकिन, आप खुद अगर खरीददारी करते हैं तो ऐसा ना करें। भरोसेमंद ब्रांड्स के जूते ही खरीदें।'

  • Sep 12, 2023 1:02 PM

    रवीना टंडन ने शेयर की डिलिवरी रूम की तस्वीरें

    रवीना टंडन के इस लेटेस्ट पोस्ट की बात करें तो ये हसीना इस दौरान एक नन्हे से बच्चे के साथ दिखाई दे रही है। रवीना टंडन ने अपने नाती को बर्थडे के मौके पर विश किया है और उसकी काफी सारी क्यूट तस्वीरें शेयर की है। इसमें सबसे ज्यादा वायरल उनकी बेटी की डिलिवरी के बाद अस्पताल के डिलिवरी रूम की तस्वीर हो रही है। इस तस्वीर में रवीना नवजात बच्चे और अपने बेटी के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं।

  • Sep 12, 2023 12:33 PM

    शहनाज गिल के सामने ये क्या बोल गए नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी कहते हैं, "डांस तो मेरे को खैर नहीं आता पर हिला लेते हैं थोड़ा बहुत।" इसपर सबसे पहले तो शहनाज गिल का ही एक्सप्रेशन देखने लायक है। इसके बाद बाकि सब भी जोर से हंसते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन भी पूरा का पूरा मजेदार रिएक्शन से पटा दिखाई दे रहा है।

  • Sep 12, 2023 11:59 AM

    बेडरूम से रुबीना दिलैक का प्राइवेट वीडियो वायरल

    रुबीना दिलैक इस वक्त अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अभिनेत्री ने खुद ही पोस्ट किया है। साफ नजर आ रहा है कि ये बेडरूम है और रूबीना दिलैक कुछ ऐसा कर रही हैं जो कि हैरान करने वाला है। वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि रुबीना किसी के लिए मस्त होकर डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होने जींस और शॉर्ट टीशर्ट पहनी हुई है। कैमरे में आपको दिखेगा कि कोई चश्मा देता है और दूसरा शख्स उसको पकड़ता है।

  • Sep 12, 2023 11:13 AM

    शुभमन गिल के साथ साथ आपको भी दीवाना बनाने के लिए काफी है सारा तेंदुलकर की एक स्माइल, देखे वीडियो

    Viral Video: भारतीय किक्रेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। सारा कोई एक्ट्रेस या मॉडल नहीं हैं परंतु फिर भी सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फ्लॉइंग है और वह हमेशा ही अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बनाती रहती हैं। हाल ही में सारा तेंदुलकर अपनी मां अंजली तेंदुलकर के साथ डिनर डेट पर गई जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फैंस उनकी अदाओ को देखकर तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

  • Sep 12, 2023 11:12 AM

    'सनातन धर्म डेंगू की तरह है'- प्रकाश राज के बयान से मचा बवाल

    दरअसल प्रकाश राज ने सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु के मंत्री और सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि द्वारा दिए गए विवादित बयान को दोहरा दिया है और ये उनके लिए काफी मुसीबत को लेकर आया है। प्रकाश राज का भी कहना है कि सनातन धर्म रुकना चाहिए क्योंकि ये डेंगू बुखार की तरह है।

  • Sep 12, 2023 10:30 AM

    Akshay Kumar भी हुए शाहरुख खान के मुरीद

    अक्षय कुमार ने लिखा था, "कितनी बड़ी सफलता! मेरे जवान पठान को बधाई @iamsrk हमारी फिल्में वापस आ गई हैं और कैसे।" जैसे ही अक्षय कुमार ने ये पोस्ट किया किंग खान ने तुरंत जवाब दिया है। उन्होने लिखा, "आपने दुआ मांगी ना हम सब के लिए तो कैसे खाली जाएगी। शुभकामनाएं और बने रहें, हेल्दी खिलाड़ी! तुमसे प्यार है।" इसके बाद लोग इनके इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं। काफी देखा जाता है कि अक्षय कुमार किसी दूसरे स्टार की फिल्म को लेकर ट्वीट करते हैं।

  • Sep 12, 2023 9:59 AM

    हड़तालियों लेखकों और अभिनेताओं समर्थन में निर्देशक स्टीवेन स्पीलबर्ग और उनकी पत्नी

    हॉलीवुड के ए-लिस्ट एक्टर्स और राइटर्स हड़ताल पर हैं। बता दें कि हॉलीवुड में पहली बार डबल स्ट्राइक चल रही है, जिसमें राइटर्स और डायरेक्टर्स शामिल हैं।अब स्टीवेन स्पीलबर्ग और पत्नी केट कैपशॉ ने हड़ताली लेखकों और अभिनेताओं का समर्थन किया है। उन्होंने काम रुकने से प्रभावित हो रहे अन्य लोगों के समर्थन में 1.5 मिलियन डॉलर का दान दिया है।

    हड़तालियों लेखकों और अभिनेताओं समर्थन में निर्देशक स्टीवेन स्पीलबर्ग और उनकी पत्नी
  • Sep 12, 2023 8:41 AM

    पाकिस्तान के खिलाफ किक्रेटर KL Rahul ने जड़ा शतक तो पत्नी Athiya Shetty ने जमकर लुटाया पति पर प्यार

    KL Rahul-Athiya Shetty: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul)और विराट कोहली ने शतक जड़ दिए ऐसे में देश में खुशी का माहौल है। वहीं के एल राहलु की पत्नी आथिया शेट्टी भी अपने पति के इस काम के लिए काफी खुश है।

  • Sep 12, 2023 8:40 AM

    अर्जुन की गर्लफ्रेंड Malaika Arora का बोल्ड अवतार देख फैंस से नहीं हो रहा कंट्रोल

    Malaika Arora: अर्जुन कपूर की गर्लफ्रंड मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपनी कातिल अदाओ से फैंस को दीवाना बनाने में कामयाब होती हैं। हाल ही में ब्लू कलर की ड्रेस में मलाइका ने एक बार फिर सबको अपने बोल्ड अवतार से घायल कर दिया है।

    अर्जुन की गर्लफ्रेंड Malaika Arora का बोल्ड अवतार देख फैंस से नहीं हो रहा कंट्रोल

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X