अमिताभ बच्चन की नातिन ने दूर गांव में जाकर बनाई है छोटी सी झोपड़ी, शान-ओ-शौकत छोड़ वहां करती हैं ये काम

Amitabh Bachchan Granddaughter Navya Naveli: अमिताभ बच्चन इन दिनों ' कौन बनेगा करोड़पति' में नजर आ रहे हैं। वो आए दिन कोई ना कोई खुलासा करते नजर आते ही हैं। लोगों की निजी जिंदगी के बारे में जानते-जानते, कभी-कभार वो खुद की जिंदगी के बारे में भी कई चीजें बता देते हैं।
अमिताभ बच्चन जिस तरह हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट का मनोरंजन करते हैं, वो लोगों को खूब भाता है। हाल ही में शो में गांव की दो सरपंच ने हॉटसीट पर जगह बनाई। इन कंटेस्टेंट्स का नाम है- छवि राजावत और नीरु यादव। इस एपिसोड का एक प्रोमो भी सामने आया था, जिसमें बिग बी इन दोनों कंटेस्टेंट्स को इंट्रोड्यूस करवा रहे हैं।
अमिताभ बच्चन इस वीडियो में बताते हैं कि ये दोनों महिलाएं किस तरह से अपने गांव को संवारने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं। बिग बी ने उनके काम की तारीफ की। उन्होंने बताया कि नीरू यादव देश की पहली MBA सरपंच हैं और अपने गांव की छवि सुधारने में लगातार मेहनत कर रही हैं। इस पर नीरू यादव कहती हैं कि जब मैं अपने देश की बेटी होकर अपने गांव के लिए कुछ नहीं करूंगी तो मैं कैसे ये अपेक्षा रख सकती हूं कि बाहर से कोई आएगा। वहीं छवि राजावट कहती हैं कि मैं बहू और गृहणी होकर घर संभाल सकती हूं तो मैं पंचायत क्यों नहीं संभाल सकती। इसी मोटिव के साथ मैं गांव के सरपंच के चुनाव में मैं कूद गई।
इसी एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि उनकी नातिन नव्या भी गांव की महिलाओं के जीवन को सुधारने के प्रयास में निरंतर लगी रहती हैं। उन्होंने बताया कि गांव में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान घर से दूर जंगल में जाना पड़ता है और यह बताते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि मेरी नातिन नव्या नवेली भी उन महिलाओं की मदद कर रही हैं। बिग बी ने आगे कहा कि नव्या एक छोटी सी झोपड़ी बनाकर इस अभियान का हिस्सा हैं, जहां ये महिलाएं किसी भी परेशानी में उस कुटिया में आ सकती हैं और रह सकती हैं।
आपको बता दें 25 साल की नव्या एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, पॉडकास्टर हैं और सोशल मीडिया एक्टिविटिस्ट भी हैं। उन्होंने साल 2020 में आरा हेल्थ नाम की कंपनी खोली, जिसकी वो को-फाउंडर और CEO हैं। इसके माध्यम से वो महिलाएं की सेहत और उनकी बेहतरी के लिए काम करती है। वो देश की हेल्थकेयर सिस्टम में बदलाव लाना चाहती हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2020 में ही प्रोजेक्ट नवेली की शुरुआत की थी, जिसके माध्यम से वो महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











