बिग बॉस OTT जीतने के बाद एल्विश यादव करेंगे सबसे महंगी एक्ट्रेस संग रोमांस, एक मिनट का लेती हैं एक करोड़

Elvish Yadav

Elvish Yadav Music Video: 'बिग बॉस OTT 2' में अपनी जीत का इतिहास दर्ज करने वाले एल्विश यादव जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। एल्विश यादव के फैंस उनके म्यूजिक वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एल्विश यादव इस म्यूजिक वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ नजर आने वाले हैं। इस म्यूजिक वीडियो का टीजर सामने आ चुका है। जिसमें वो कह रहे हैं कि सिस्टम बताया नहीं जाता, सिस्टम दिखाया जाता है और फिर वो अगले सीन में उर्वशी रौतेला के संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें, उर्वशी रौतेला का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें रिपोर्टर का यह दावा कि उर्वशी देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं। रिपोर्टर के मुताबिक, उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों के लिए प्रति 1 मिनट के 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। उर्वशी रौतेला ने दावे को खारिज नहीं किया और कहा कि वह प्रार्थना करती हैं कि हर स्व-निर्मित अभिनेता उनकी तरह सफल हो।

इसके अलावा एल्विश यादव के हाथ एक फिल्म भी लगी है। अपने व्लॉग वीडियो में एल्विश ने कहा,'हम फिल्म शूट के लिए दूसरे देश जा रहे हैं।' वीडियो में एल्विश अपना एयरपोर्ट लुक भी फ्लॉन्ट करते नजर आते हैं। एल्विश किस फिल्म के लिए गए हैं, इसे लेकर भी अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

इससे पहले व्लॉग में एल्विश यादव ने खुलासा किया था कि बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने उन्हें गाली दी है। उन्होंने अपने व्लॉग में बताया कि "एक मस्त चीज आ गई तो। नाम नहीं लूंगा में, लेकिन बिग बॉस के कुछ एक्स-कंटेस्टेंट जिनकी मार्केट में बहुत इज्जत है, हमारे नजरों में भी है या थी। भाई का टाइम चला गया, भाई अब मिडिल फिंगर वगैरह दिखा रहा है। वो पहले का वीडियो है, एक दो दिन हो चुका है शायद, मुझे नहीं पता, मेरेको आज किसी ने भेजी।"

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

More from Filmibeat

Read more about: elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X