..................... Bollywood Live Updates- जवान का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, विवेक ओबरॉय के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी Bollywood Live Updates- Jawan continues to dominate the box office, fraud with Vivek Oberoi - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- जवान का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, विवेक ओबरॉय के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी

bollywood live updates

Bollywood Highlights- शाहरुख खान की फिल्म जवान का बॉक्स ऑफिस पर जलवा अभी भी जारी है। हालिया रिपोर्ट्स में पता चला है कि फिल्म ने सिर्फ भारत में ही 607 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसका मतलब है कि किंग खान की फिल्म अब सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्मों में से एक है।

हालांकि अभी ये नंबर्स कहां तक जाते हैं इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। कारण ये है कि जवान लगातार थिएटर्स पर चल रही है। कई और फिल्में रिलीज होने के बाद भी जवान को काफी स्क्रीन्स मिली हुईं हैं।

विवेक ओबरॉय इस वक्त चर्चा में है और उनके साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पता चला है कि खुद उनके ही बिजनेस पार्टनर ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। हालांकि इस पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस पूर्व बिजनेस पार्टनर का नाम संजय साहा है जिसके खिलाफ खुद एक्टर ने 1.55 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला पुलिस में दर्ज करवाया था। विवेक ओबरॉय काफी कम खबरों में रहते हैं लेकिन इसको लेकर वो चर्चा का हिस्सा हैं।

इसी तरह की ताजी और चटपटी बॉलीवुड खबरों के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइल पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Oct 3, 2023 8:40 PM

    स्वरा भास्कर के बाद अब ये फेमस एक्ट्रेस बन गई मां, कपिल शर्मा शो से है गहरा कनेक्शन

    Rochelle Rao Keith Sequeira Baby: बिग बॉस में अपने प्यार की छाप छोड़ चुके कीथ सिकेरा और रोशेल राव अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इस कपल का मैटरनिटी फोटोशूट काफी ज्यादा वायरल हुआ था और अब एक्ट्रेस ने अपने अकाउंट पर फैंस को खुशखबरी दे दी है।

    स्वरा भास्कर के बाद अब ये फेमस एक्ट्रेस बन गई मां, कपिल शर्मा शो से है गहरा कनेक्शन
  • Oct 3, 2023 8:33 PM

    महफिल जमाने पहुंचे अंकित तिवारी.. दो लड़कियों ने उजाड़ दिया समां, मारपीट का वीडियो वायरल

    हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर सिंगर अंकित तिवारी (Ankit Tiwari)के कॉन्सर्ट का एक जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकित तिवारी के इस कॉन्सर्ट में पापा की परियों मतलब दो लड़कियों ने हाई बोल्टेज ड्रामा करके माहौल सेट कर दिया है। वीडियो (Video Viral) बिहार के कटिहार का है।

  • Oct 3, 2023 8:02 PM

    Delhi Metro का एक और अतरंगी वीडियो आया सामने, स्टेशन पर साड़ी पहन लड़की ने भोजपुरी गाने पर मटकाई कमरिया

    दिल्ली मेट्रो लोगों को लाने- ले जाने का काम तो करती ही है, लेकिन इसी मेट्रो से कुछ वीडियोज भी वायरल होते रहते हैं जो आए दिन चर्चा का विषय बन जाते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में एक महिला मेट्रो स्टेशन के प्लैटफॉर्म में खड़े होकर डांस कर रही है और इस महिला का ये डांस वीडियो अब वायरल हो गया है।

    Delhi Metro का एक और अतरंगी वीडियो आया सामने, स्टेशन पर साड़ी पहन लड़की ने भोजपुरी गाने पर मटकाई कमरिया
  • Oct 3, 2023 7:41 PM

    मशहूर निर्माता के निधन पर मनोरंजन जगत में पैदा हुई हलचल, लोगों ने जताया दुख

    Tamil Producer VA Durai Dies: मनोरंजन जगत में इस वक्त दुख का माहौल है क्योंकि बीती रात तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता वीए दुरई का अचानक ने निधन हो गया। निर्माता के निधन पर सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और शौक जता रहे हैं।

    मशहूर निर्माता के निधन पर मनोरंजन जगत में पैदा हुई हलचल, लोगों ने जताया दुख
  • Oct 3, 2023 6:57 PM

    हॉटनेस के मामले में बहन के आगे फीकी पड़ीं अनन्या पांडे, शादी के बाद भी फिगर दिखाने से बाज नहीं आ रहीं अलाना!

    Alanna Panday Photos: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस की हाल ही में रिलीज फिल्म 'ड्रीमगर्ल 2' ने काफी अच्छा बिजनेस किया और इस फिल्म में एक्ट्रेस के रोल को भी सराहा गया लेकिन बात अगर हॉटनेस की आती है तो वो फेमस एक्ट्रेस अपनी बहन के आगे काफी फीकी पड़ जाती हैं।

    हॉटनेस के मामले में बहन के आगे फीकी पड़ीं अनन्या पांडे, शादी के बाद भी फिगर दिखाने से बाज नहीं आ रहीं अलाना!
  • Oct 3, 2023 6:02 PM

    इम्तियाज अली ने जब वी मेट का सीक्वल बनाने से किया इनकार

    पिछले कुछ दिनों से करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म जब वी मेट के संभावित सीक्वल की अफवाहें फैल रही थीं। अब फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और News18 के साथ एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि, "नहीं, ऐसा नहीं हो रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "जब वी मेट 2 के लिए मेरे पास अभी तक कोई कहानी नहीं है। मैं 'इसके बारे में सुना है और इन रिपोर्टों को पढ़ा है। इन्हें पब्लिश करने से पहले किसी ने मुझसे नहीं पूछा, इसलिए मुझे नहीं पता कि क्या कहूं। लेकिन देखते हैं क्या होता है।"

  • Oct 3, 2023 5:21 PM

    शाहिद और कृति की फिल्म हुई पोस्टपोन

    शाहिद कपूर और कृति सेनन की मुख्य भूमिका वाली आगामी अनाम रोमांटिक ड्रामा फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को फिल्म की नई रिलीज तारीख की घोषणा की। मैडॉक फिल्म्स, प्रोडक्शन हाउस, ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर साझा किया और लिखा, "अपने कैलेंडर पर निशान लगाएं - वेलेंटाइन वीक! - जियो स्टूडियोज और दिनेश विजन पेश करते हैं शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत फिल्म, जो 9 फरवरी 2024 को रिलीज होगी।"

  • Oct 3, 2023 5:19 PM

    'मिशन रानीगंज' का रोमांटिक गाना 'कीमती' हुआ रिलीज, अक्षय - परिणीति की केमिस्ट्री ने जीता सबका दिल

    Mission Raniganj Song: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई हैं। पर्सनल लाइफ को लेकर परिणीति की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही हैं। वहीं प्रोफेशनल लाइफ में परिणीति अपनी फिल्म 'मिशन रानीगंज' की रिलीज को लेकर लाइम लाइट में हैं। फिल्म का पहला गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने में परिणीति और अक्षय कुमार की केमस्ट्री ने सबका दिल जीत लिया है।

  • Oct 3, 2023 3:59 PM

    इम्तियाज अली ने जब वी मेट के सीक्वल से इनकार किया

    पिछले कुछ दिनों से करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म जब वी मेट के सीक्वल की अफवाहें फैल रही थीं। अब फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, "नहीं, ऐसा नहीं हो रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "जब वी मेट 2 के लिए मेरे पास अभी तक कोई कहानी नहीं है। मैंने भी अफवाहें पढ़ीं। लेकिन इन्हें छापने से पहले किसी ने मुझसे नहीं पूछा, इसलिए मुझे नहीं पता कि क्या कहूं।"

  • Oct 3, 2023 3:14 PM

    एक हफ्ते प्रीपोन हो गई कैटरीना कैफ की 'मेरी क्रिसमस'

    कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की रिलीज एक हफ्ते प्रीपोन हो गई है। श्रीराम राघवन निर्देशित ये फिल्म अब 8 दिसंबर को रिलीज होगी। बता दें, इसी दिन सिद्धार्थ मल्होत्री की 'योद्धा' भी आ रही है।

  • Oct 3, 2023 2:14 PM

    विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज

    निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की अगली निर्देशित फिल्म 12वीं फेल का ट्रेलर आज रिलीज हो गया और इसे हर तरफ से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। विक्रांत मैसी स्टारर ये फिल्म 27 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होने के लिए तैयार है।

  • Oct 3, 2023 1:04 PM

    आमिर खान, सनी देओल और राजकुमार संतोषी की फिल्म का धमाकेदार ऐलान

    आमिर खान ने अपने बैनर तले बन रही अगली फिल्म का धमाकेदार ऐलान किया है, और फैंस को शानदार सरप्राइज दिया है। जी हां, फिल्म का नाम है 'लाहौर, 1947', जिसके लिए आमिर ने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और सुपरस्टार सनी देओल के साथ हाथ मिलाया है।

  • Oct 3, 2023 12:04 PM

    अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 अब ओटीटी रिलीज के लिए तैयार

    अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपने कंटेंट के दम पर बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल की। 150 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म सुपरहिट रही। वहीं, अब यह ओटीटी रिलीज के लिये तैयार है। जी हां, ओएमजी 2 अब 8 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। अमित राय द्वारा निर्देशित ये फिल्म स्कूलों में यौन शिक्षा की जागरूकता पर बात करती है।

  • Oct 3, 2023 11:09 AM

    सलमान खान का एक डांस वीडियो वायरल, हालत देख फैंस निराश

    बीते दिन सलमान खान नई दिल्ली में एक इवेंट में डांस परफॉर्मेंस देते दिखे। इस इवेंट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसे देखकर फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो गए हैं। क्लिप में, बॉलीवुड के भाईजान को अपने लोकप्रिय गाने 'हमका पीनी है पीनी है' पर परफॉमेंस देते देखा जा सकता है। लेकिन फैंस का कहना है कि सलमान 'अनफिट' और 'थके हुए' लग रहे हैं।

  • Oct 3, 2023 10:22 AM

    मराठी में बात करती दिखीं श्रद्धा कपूर

    श्रद्धा कपूर का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो मराठी भाषा में बात करती हुईं नजर आ रही हैं। उनके इस अंदाज को महाराष्ट्रियन लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर अक्सर किसी ना किसी तरह से लोगों का दिल जीतती रहती हैं।

  • Oct 3, 2023 9:49 AM

    रणबीर कपूर और बॉबी देओल के अलावा एनिमल से पूरी स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक आउट हो चुके हैं। इस वक्त बॉबी देओल की एक शर्टलेस तस्वीर सामने आई है जो कि एनिमल लुक की है। इसमें बॉबी देओल इतने खतरनाक लग रहे हैं कि धर्मेंद्र तक चौंक गए हैँ। जी हां, धरम पाजी ने बेटे की इस हालत को देखकर एक पोस्ट किया है जो कि चर्चा में है। उन्होने बॉबी देओल की तस्वीर के साथ लिखा, ''एनिमल में मेरा मासूम बेटा........''

  • Oct 3, 2023 9:21 AM

    लेटेस्ट विज्ञापन को लेकर मुश्किल में फंसे अमिताभ बच्चन

    AIMRA ने लिखा, "ये विज्ञापन झूठे और भ्रामक बयानों से कस्टमर्स के बाइंग बिहेवियर को प्रभावित कर रहे हैं, जैसे कि मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के एंडोर्समेंट के साथ फ्लिपकार्ट का एक प्रमोशनल ऐड है। इसमें वे कह रहे हैं- ये डील्स और ऑफर्स दुकान पर नहीं मिलने वाले।"

  • Oct 3, 2023 8:41 AM

    सलमान खान मेरे साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे

    सोमी अली का दावा है कि संगीता बिजलानी ने शादी के कार्ड्स छपने के बाद सलमान खान उनके साथ कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया था। जिसके बाद संगीता बिजलानी भड़क गईं थीं और सलमान खान से शादी नहीं की। सोमी ने कहा कि सलमान खान संगीता बिजलानी को मेरे लिए धोखा दे रहे थे।

  • Oct 3, 2023 8:14 AM

    मंडे टेस्ट में फेल हुई द वैक्सीन वार

    सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'द वैक्सीन वॉर' ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को 1.50 करोड़ रुपयों की कमाई की है। इससे इतना तय है कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म कमाई के मामले में काफी जल्दी पीछे होने वाली है। यही हाल रहा तो फिल्म जल्द ही थिएटर्स से गायब हो जाएगी।

  • Oct 3, 2023 7:22 AM

    बेटी के साथ खूबसूरत पल बितातीं बिपाशा

    बिपाशा बासु ने एक बूमरैंग क्लिप पोस्ट की जिसमें वो बेटी देवी के साथ बैठी और उनके साथ खेलती हुई दिखाई दे रही है। अपने मज़ेदार समय के बारे में अधिक जानकारी साझा करते हुए, बासु ने लिखा, “मुझे अपनी छोटी उंगली दिखाते हुए और टोकते हुए! बेबी चैटरबॉक्स, बिल्कुल माँ की तरह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X