..................... Delhi Metro Viral Video woman dancing on bhojpuri song on delhi metro train platform - Hindi Filmibeat

Delhi Metro का एक और अतरंगी वीडियो आया सामने, स्टेशन पर साड़ी पहन लड़की ने भोजपुरी गाने पर मटकाई कमरिया

Delhi Metro

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो एक ऐसा यातायात का संसाधन है जो लाखों लोगों को रोज अपनी मंजिल तक पहुंचाता है। चाहे घर से ऑफिस जाना हो या फिर ऑफिस से घर, हर कोई मेट्रो में सफर करना ज्यादा पसंद करता है क्योंकि इससे समय की बचत होती है।

दिल्ली मेट्रो लोगों को लाने- ले जाने का काम तो करती ही है, लेकिन इसी मेट्रो से कुछ वीडियोज भी वायरल होते रहते हैं जो आए दिन चर्चा का विषय बन जाते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में एक महिला मेट्रो स्टेशन के प्लैटफॉर्म में खड़े होकर डांस कर रही है और इस महिला का ये डांस वीडियो अब वायरल हो गया है।

दिल्ली मेट्रो से जो वीडियो सामने आया है, उसमें महिला ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। हाथों में भर-भरकर चूड़ियां पहनी हुई है। यहां तक कि गले में हार भी पहना है। महिला ने अपने बालों को खुला रखा है और फिर वो भोजपुरी गाने पर अपने डांस मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं।

दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की लाइफलाइन भी कहा जाता है। इस मेट्रो ने ही पूरी दिल्ली को जोड़कर रखा हुआ है। दिल्ली के अंदर अलग-अलग हिस्सों को जोड़ते हुए दिल्ली मेट्रो नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अंतिम छोड़ तक भी कनेक्टिविटी देती है। लेकिन शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाली इस मेट्रो के पिछले काफी दिनों से कई वीडियोज सामने आए हैं, जो कि चर्चा का विषय बन गए।

दिल्ली मेट्रो में कभी बेहद कम कपड़े पहनकर महिला घूमती हुई नजर आई, तो कभी एक शख्स हस्तमैथुन करता हुआ दिखा और आंटियों को तो अक्सर एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते हुए तो देखा ही गया है। इनके भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। लेकिन ऐसा करना आपके लिए महंगा पड़ सकता है। जी हां, गलत हरकतों की वजह से आपको खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि डीएमआरसी ने इस तरह की कई घटनाओं पर एक्शन लिया है। कुछ समय पहले कपल्स और एक शख्स पर केस दर्ज किए हैं और बदतमीजी वाले मामले सामने आए हैं। डीएमआरसी ने गाइडलाइन्स जारी करते हुए कहा था कि इस तरह का कोई भी कृत्य बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X