स्वरा भास्कर के बाद अब ये फेमस एक्ट्रेस बन गई मां, कपिल शर्मा शो से है गहरा कनेक्शन

Rochelle Rao Keith Sequeira Baby: बिग बॉस में अपने प्यार की छाप छोड़ चुके कीथ सिकेरा और रोशेल राव अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इस कपल का मैटरनिटी फोटोशूट काफी ज्यादा वायरल हुआ था और अब एक्ट्रेस ने अपने अकाउंट पर फैंस को खुशखबरी दे दी है।
कीथ और रोशेल अपनी बेटी के गौरवान्वित माता-पिता बन गए हैं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, कपल ने मंगलवार यानी 3 अक्टूबर को घोषणा की कि उन्होंने रविवार, 1 अक्टूबर को अपनी छोटी सी बेटी, "बेबी सिकेरा" का स्वागत किया। जोड़े ने कहा कि वे अपनी बेटी के जन्म के बाद "सातवें आसमान पर" हैं और बेटी के जन्म की घोषणा करने के लिए उन्होंने एक हार्दिक नोट भी लिखा।
कपल ने अपने इस पोस्ट में लिखा, "ईश्वर को हम धन्यवाद दे रहे हैं क्योंकि उन्होंने हमें अब तक का सबसे बड़ा आशीर्वाद दे दिया है, हमारी छोटी सी बेटी, बेबी सिकेरा, जिसका जन्म 1 अक्टूबर 2023 को हुआ। इस अद्भुत जर्नी के माध्यम से आपके अटूट प्यार और समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद।
रोशेल ने आगे लिखा ने मैंने इस बच्चे के लिए प्रार्थना की थी और ऊपरवाले ने मेरी विनती सुन ली है। कपल के दोस्तों और फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपने प्यार और आशीर्वाद की बाढ़ ला दी। एक शख्स ने लिखा, "बच्चे और अपना ख्याल रखें।" एक अन्य ने कहा, "बधाई हो दोस्तों, भगवान भला करे ❤️।" एक व्यक्ति ने लिखा, "@rochellerao हे भगवान आप दोनों को बधाई हो @keithsequeira मुझे पता है कि आप अद्भुत पिता होंगे और रोशेल बहुत प्यारी मां होंगी दिवाली से पहले ही आपके घर में लक्ष्मी आ जाएगी लव यू किड्डो अब से मैं आपका फैन बन जाऊंगा। कृपया अपना ख्याल रखें दोस्तों, आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई हो ❤️❤️❤️।"
कपल ने अगस्त में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में गर्भावस्था की घोषणा की, जिसमें उनके गुलाबी-थीम वाले मैटरनिटी शूट की तस्वीरें शामिल थीं। आपको बता दें, कीथ और रोशेल कथित तौर पर एक चर्च ग्रुप में मिले और डेटिंग शुरू कर दी। हालांकि, उनका रिश्ता तब सुर्खियों में आया जब उन्होंने बिग बॉस 9 में एक साथ भाग लिया। कीथ ने 2018 में रोशेल को प्रपोज किया और इस जोड़े ने मालदीव में जाकर शादी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications