Bollywood Highlights- फुकरे 3 ने बॉक्स ऑफिस पर दी तगड़ी ओपनिंग, देवर जी के लिए कैटरीना का पोस्ट

bollywood live updates, fukrey 3, katrina kaif

Bollywood Live Updates 29 September- बॉलीवुड की चटपटी खबर और लेटेस्ट अपडेट लेकर एक बार फिर से हम हाजिर हैं... सबसे पहले बात करेंगे हालिया रिलीज फिल्म फुकरे 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जिसने कमाल की ओपनिंग दी है।

कहा जा रहा है कि इस फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन 8 से 10 करोड़ का हो सकता है और इसका पहला वीकेंड अच्छे नंबर्स पर बंद होगा क्योंकि ये काफी लंबा है। फुकरे फ्रेंचाइजी को लेकर काफी पसंद करते हैं और फिल्म को इसका फायदा मिल रहा है।

उधर कैटरीना कैफ ने अपने देवर यानि विकी कौशल के भाई सनी कौशल के लिए एक स्पेशल पोस्ट लिखा है। दरअसल सनी कौशल का जन्मदिन था और इस मौके पर देसी स्टाइल में कैटरीना कैफ ने लिखा,

''मेरे प्यार देवर जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई।'' इस पर रिएक्ट करते हुए सनी कौशल ने भाभी जी को धन्यवाद कहा है। कैटरीना कैफ का ये पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप दिनभर जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Sep 29, 2023 8:07 PM

    रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी पर्दे पर देंगी किसिंग सीन? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

    राशा थडानी जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में राशा की मां रवीना टंडन से सवाल पूछा गया कि क्या राशा बड़े पर्दे पर किसिंग सीन करेंगी या नहीं। तो इसके जवाब में रवीना ने कहा कि,- ये निर्भर करता है, अगर वह किसी के साथ ऐसा करने में कंफर्टेबल है तो क्यों नहीं। परंतु अगर उनकी मर्जी न हो तो कोई उसे फोर्स नहीं कर सकता है।

    रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी पर्दे पर देंगी किसिंग सीन? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
  • Sep 29, 2023 7:16 PM

    रुबीना दिलैक मैटरनिटी पीरियड में पहन रही एक से बढ़कर एक स्टाइलिश ड्रेस

    अभिनव और रुबीना ने कुछ दिन पहले शेयर किया था कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। तभी से प्रेग्नेंट रुबीना दिलैक एक से बढ़कर एक स्टाइलिश ड्रेस में फोटोज शेयर कर रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस एक्ट्रेस की स्टाइलिश फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं।

  • Sep 29, 2023 6:40 PM

    एक बार फिर लौट रहे हैं 'रॉकी भाई', यश की 'केजीएफ 3' की रिलीज डेट का हुआ खुलासा

    'केजीएफ 3' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है जिसे सुनकर यश के फैंस खुशी से झूम उठेंगे। बताया जा रहा है कि अगले साल तक यश की मचअवेटेड फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी 2024 से शुरू हो जाएगी।

    एक बार फिर लौट रहे हैं 'रॉकी भाई', यश की 'केजीएफ 3' की रिलीज डेट का हुआ खुलासा
  • Sep 29, 2023 6:08 PM

    फैन घर के श्रंद्धाजलि देने पहुंचे सूर्या, फैंस बोले- 'ये है रियल लाइफ हीरो'

    साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अपनी दमदार एक्टिंग के लिए काफी जाने जाते हैं। इसके अलावा अपनी दरियादिली को लेकर भी सूर्या का नाम लाइमलाइट बटोरती है। हाल ही में एक खबर सामने आई थी जिसमें सूर्या के फैन की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। इस बीच अब सूर्या अपने इस फैन को श्रद्धांजलि देने के लिए उसके घर पर पहुंचे हैं।

    फैन घर के श्रंद्धाजलि देने पहुंचे सूर्या, फैंस बोले- 'ये है रियल लाइफ हीरो'
  • Sep 29, 2023 5:55 PM

    राघव को दुल्हे के रुप में देखते ही खुशी से झूमी परिणीति, इंटरनेट पर आया शादी का खुबसूरत वीडियो

    न्यूली मैरिड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, दोनों की शादी के सोशल मीडिया पर कई सारे फोटोज और वीडिया सामने आ रहे हैं। जिनको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब परिणीति चोपड़ा ने खुद इंटरनेट पर शादी का एक खुबसूरत वीडियो शेयर किया है।

  • Sep 29, 2023 5:01 PM

    हल्दी सेरेमनी के दौरान परिणीति राघव एथनिक लुक में दिखे बेहद प्यारे, तस्वीरें पर फैंस ने लुटाया प्यार

    बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद लगातार एक के बाद दूसरी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अभी कपल की हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत फोटो सामने आई हैं, जिसमें कपल बेहद प्यारे लग रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस न्यूली मैरिड कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

  • Sep 29, 2023 4:25 PM

    Kangana Ranaut:'चंद्रमुखी 2' की शानदार ओपनिंग से खुश हुईं एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर दर्शकों का जताया आभार

    अपने बिंदास अंदाज के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत फिलहाल अपनी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को लेकर खबरों में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म ने शानदार ओपनिंग की है। अब इस फिल्म को लेकर कंगना रनौत से सोशल मीडिया पर दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताई है।

    Kangana Ranaut:'चंद्रमुखी 2' की शानदार ओपनिंग से खुश हुईं एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर दर्शकों का जताया आभार
  • Sep 29, 2023 4:15 PM

    विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना कैफ के गाने कमली पर ठुमके लगाए

    विक्की कौशल अक्सर अपने डांस मूव्स से इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं। हाल ही में, अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें उन्हें कई बॉलीवुड गानों पर थिरकते हुए दिखाया गया है। इन गानों में उनकी पत्नी कैटरीना कैफ का गाना कमली भी शामिल है। वीडियो देखें.

  • Sep 29, 2023 4:05 PM

    'टाइगर के मैसेज' को मिली शानदार प्रतिक्रया पर सलमान खान ने जताई खुशी

    टाइगर 3 के पहले वीडियो- टाइगर का मैसेज - को दुनिया भर के दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं सलमान खान। सुपरस्टार कहते हैं, "मुझे टाइगर फ्रेंचाइजी पर वाकई गर्व है। टाइगर को पिछले 10 सालों से अधिक समय से न केवल मेरे फैंस बल्कि दुनियाभर के दर्शकों से बहुत प्यार मिला है! मैं वास्तव में आभारी हूं कि मेरे किरदार ने विश्व स्तर पर इतने सारे लोगों को प्रभावित किया है।"

    'टाइगर के मैसेज' को मिली शानदार प्रतिक्रया पर सलमान खान ने जताई खुशी
  • Sep 29, 2023 2:53 PM

    सुनील शेट्टी ने किया 'एनिमल' टीज़र का रिव्यू

    जहां सोशल मीडिया एनिमल के लिए दी जा रही प्रतिक्रियाओं से भर चुकी है, वहीं अब अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी टीजर पर अपना रिएक्शन दिया है। सुनील शेट्टी ने लिखा- "अभी #ANIMAL का टीज़र देखा। बहुत बढ़िया लग रहा है !!! इस फिल्म के पीछे की अविश्वसनीय टीम को सलाम, और #RanbirKapoor @अनिलकपूर @iamRashmika की शानदार स्क्रीन उपस्थिति। और बॉबी @thedeol के इस 2.0 वर्जन को बहुत सारा प्यार.. you are killing it. इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।"

  • Sep 29, 2023 2:44 PM

    रणबीर की एक्ट्रेस चली एक्टर की राह पर, लिव-इन रिलेशनशिप में स्टार बॉयफ्रेंड संग रह रहीं हैं रश्मिका मंदाना?

    Rashmika Mandanna Live In Relationship: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की डेटिंग की अफवाहें काफी समय से उड़ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें एक्टर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप की चर्चा हो रही है और फैंस इस बात को जानकर दीवाने हो रहे हैं।

    रणबीर की एक्ट्रेस चली एक्टर की राह पर, लिव-इन रिलेशनशिप में स्टार बॉयफ्रेंड संग रह रहीं हैं रश्मिका मंदाना?
  • Sep 29, 2023 2:02 PM

    कैटरीना कैफ ने हासिल की बहुत बड़ी उपलब्धि

    बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने व्हाट्सएप चैनल पर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। 13 सितंबर, 2023 को शामिल होने के कुछ ही दिनों में, अभिनेत्री 15 मिलियन फॉलोअर्स के साथ मंच पर सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी बन गई है। यह उपलब्धि और भी प्रभावशाली है क्योंकि उन्होंने व्हाट्सएप की मूल कंपनी मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग और गायक/रैपर बैड बन्नी जैसी वैश्विक हस्तियों को पीछे छोड़ दिया है।

    कैटरीना कैफ ने हासिल की बहुत बड़ी उपलब्धि
  • Sep 29, 2023 1:13 PM

    टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' का टीजर हुआ रिलीज

    टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन बहुप्रतीक्षित 'गणपत: ए हीरो इज बॉर्न' के लिए फिर से साथ आने के लिए तैयार हैं। 'गणपथ' की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर चर्चा तेज है और आखिरकार, निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। यह फिल्म जिसमें अमिताभ बच्चन भी हैं, एक्शन से भरपूर होगी।

  • Sep 29, 2023 12:38 PM

    सौतेली बहन ईशा ने बॉबी देओल की कर दी तारीफ

    रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना अभिनीत एनिमल का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था। टीजर ने हर तरफ से तारीफ बटोरी है। ईशा देओल भी उन सेलेब्स की सूची में शामिल हो गईं और उन्होंने अपने भाई बॉबी देओल को बधाई दी और उनके इकलौते दृश्य को एपिक कहा। इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर ईशा देओल ने फिल्म का टीज़र दोबारा शेयर किया और लिखा, "आखिरी शॉट का इंतजार करें (फायर और ओके हैंड इमोजी)...एपिक बॉबी देओल।"

  • Sep 29, 2023 11:57 AM

    जाह्नवी की फोटोज का हुआ पोर्न वेबसाइट्स में इस्तेमाल

    एक इंटरव्यू के दौरान, जान्हवी कपूर ने AI की प्रगति के कारण आज की दुनिया में नकली छवियों की बढ़ती संख्या के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने खुलासा किया कि जब वह छोटी थीं तब उन्होंने अपनी तस्वीरों को पोर्न वेबसाइट्स पर देखा था। इस तरह किसी की फोटो का गलत इस्तेमाल होना जाह्नवी को चिंतित करता है।

  • Sep 29, 2023 11:18 AM

    Dipika Kakar की एक्स सास की करीबी का खुलासा, 'पहली शादी से है एक बच्ची, जिसे बोझ समझकर छोड़ दिया'

    Dipika Kakar News: मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपने बेटे रुहान को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने हाल ही में रुहान को जन्म दिया और तभी से वो एक बेहतर मां बनने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन इन सभी के बीच एक्ट्रेस को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

    Dipika Kakar की एक्स सास की करीबी का खुलासा, 'पहली शादी से है एक बच्ची, जिसे बोझ समझकर छोड़ दिया'
  • Sep 29, 2023 10:47 AM

    सालार की रिलीज डेट का ऐलान

    प्रभास की धमाकेदार और मोस्ट अवेटेड फिल्म सालार की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। बता दें कि फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। इस ऐलान के साथ प्रभास का धमाकेदार लुक भी साझा किया गया है।

  • Sep 29, 2023 10:29 AM

    नोज सर्जरी के बाद भयानक लग रही थी प्रियंका चोपड़ा- अनिल शर्मा

    अनिल शर्मा ने कहा कि, "जब प्रियंका चोपड़ा को सर्जरी के बाद देखा तो वो भयानक लग रही थी, वह बहुत काली थी, उसने खुद के साथ क्या किया था। मैंने उसे तुरंत बुलाया, अगले दिन अपनी मां के साथ आई। वो मेरे ऑफिस में थी और फूट-फूट कर रोने लगीं थी।''

  • Sep 29, 2023 9:42 AM

    फुकरों ने ली दमदार शुरुआत

    बता दें, शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण शर्मा- पुलकित सम्राट स्टारर फुकरे 3 ने गुरुवार को 8-9 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है। जो कि एक बेहतरीन शुरुआत है। फुकरे फ्रैंचाइजी की पिछली दो फिल्में भी हिट रही थीं, लिहाजा इससे भी अच्छी कलेक्शन की उम्मीदें हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो वीकेंड तक फिल्म 35- 40 करोड़ तक की कमाई कर सकती है।

  • Sep 29, 2023 9:10 AM

    Kulhad Pizza Couple की दुकान में महिला ने काटा बवाल

    कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर की मुसीबतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस वक्त एक महिला ने इन दोनों के साथ साथ इनके परिवार के लिए भी मोर्चा खोल दिया है। महिला ने इस दौरान कुल्हड़ पिज्जा दुकान के बाहर जमकर बवाल काटा है और एक ऐसा खुलासा किया है जो कि चौकाने वाला है। विनीत कौर नाम की इस महिला का आरोप है कि सहज अरोड़ा की मां ने 70 प्रतिशत महिलाओं के लिए काफी अभद्र टिप्पणी की है।

    Kulhad Pizza Couple की दुकान में महिला ने काटा बवाल
  • Sep 29, 2023 8:19 AM

    Elvish Yadav को 'आदाब' करना पड़ा भारी

    पता चला है कि एल्विश यादव मुश्किलों में घिरे हैं। इसकी वजह सिर्फ इतनी है कि एक गाने में उन्होने 'आदाब' किया है। दरअसल इस गाने में एल्विश यादव नजर आ रहे हैं और जगह जगह आदाब करते हुए दिख रहे हैं। एल्विश यादव को जब इसके बारे में पता चला तो उन्होने गाने से वो सारे डिलीट करवा दिए। हालांकि कहा जा रहा है कि तब तक काफी देर हो चुकी थी।

  • Sep 29, 2023 7:41 AM

    Anupamaa में आने वाले हैं ये पांच धमाकेदार और इमोशनल ट्विस्ट

    अनुपमा सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में से एक है। कहानी का हालिया ट्रैक समर की मौत पर केंद्रित है। मेकर्स अपने एपिसोड को और दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। समर के आने वाले एपिसोड्स में तूफान आने वाला है। जल्द ही शो में अनुपमा के बेटे समर की मौत होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X