रणबीर की एक्ट्रेस चली एक्टर की राह पर, लिव-इन रिलेशनशिप में स्टार बॉयफ्रेंड संग रह रहीं हैं रश्मिका मंदाना?

Rashmika Mandanna Live In Relationship: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की डेटिंग की अफवाहें काफी समय से उड़ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें एक्टर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप की चर्चा हो रही है और फैंस इस बात को जानकर दीवाने हो रहे हैं।
बुधवार को, एक Reddit यूजर ने दो तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें से एक में विजय देवरकोंडा अपने बंगले की छत पर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में उसी बैकग्राउंड के साथ तस्वीर के लिए पोज देती हुईं रश्मिका मंदाना दिख रही हैं। रश्मिका को पीली साड़ी में अपनी मुस्कान बिखरते हुए देखा जा सकता है। यह पोस्ट वायरल हो गई और फैंस ने अनुमान लगाया कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।
हाल ही में, अपनी फिल्म कुशी के ट्रेलर लॉन्च पर, विजय देवरकोंडा ने कहा कि वो शादी में यकीन करते हैं और जल्द ही वह खुद को एक विवाहित व्यक्ति के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं इस विचार के साथ सहज हो गया हूं। शादी पहले एक ऐसा शब्द था, जिसे मेरे आस-पास किसी को बोलने की इजाजत नहीं थी। अब, मैं इसके बारे में बातचीत कर रहा हूं। मैं अपने दोस्तों को शादी करते हुए देखने का आनंद ले रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरी अपनी शादीशुदा जिंदगी होगी और यह जीवन का एक ऐसा अध्याय है जिसे हर किसी को अनुभव करना चाहिए।'
आपको बता दें, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है। इन दोनों फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। विजय देवरकोंडा की बात करें तो एक्टर इस वक्त अपनी हालिया रिलीज 'कुशी' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। शिव निर्वाण द्वारा निर्देशित, फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु भी हैं और इसे दर्शकों से अपार प्यार और प्रशंसा मिल रही है।
दूसरी ओर, रश्मिका मंदाना रणबीर कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' की रिलीज के लिए तैयारी कर रही हैं। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा है जो 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का टीजर आ चुका है और फैंस ने इस टीजर पर अपना खूब प्यार लुटाया है।
Rashmika and Vijay Deverakonda unofficially confirming that they're living together 🤫
byu/kokkachi13 inBollyBlindsNGossip


Click it and Unblock the Notifications











