Dipika Kakar की एक्स सास की करीबी का खुलासा, 'पहली शादी से है एक बच्ची, जिसे बोझ समझकर छोड़ दिया'

dipika kakar

Dipika Kakar News: मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपने बेटे रुहान को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने हाल ही में रुहान को जन्म दिया और तभी से वो एक बेहतर मां बनने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन इन सभी के बीच एक्ट्रेस को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

दीपिका कक्कड़ की एक्स सास ने एक्ट्रेस पर कई तरह के इल्जाम लगाए हैं। आपको बता दें, शोएब से पहले दीपिका की शादी 2011 में रौनक सैमसन से हुई थी, लेकिन शादी के 4 साल बाद दोनों अलग हो गए। न्यूज 18 के मुताबिक, अब खुद को उनकी एक्स सास की करीबी बताने वाली एक महिला ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

इस महिला का दावा है कि एक्ट्रेस की पहली शादी से एक बेटी है, जो कि एक स्पेशल चाइल्ड है। वह उसे बोझ समझती थीं। इसलिए उन्होंने उसे छोड़ दिया। दीपिका के छोड़ने के बाद पहले बच्ची का ख्याल उसके ग्रैंड पैरेंट्स ने रखा, लेकिन बाद में उन्होंने उसे गोवा के एक केयर सेंटर में भेज दिया। हालांकि, वह उससे मिलने जाते रहते हैं।

अब तक इस मामले को लेकर दीपिका कक्कड़ का कोई बयान सामने नहीं आया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ एक्ट्रेस बनने से पहले एयर होस्टेस बनना चाहती थी। लेकिन उनको कुछ हेल्थ इश्यूज थे और इसके चलते उन्होंने अपने सपने को छोड़ दिया। बता दें कि उन्होंने साल 2018 में मशहूर टेलीविजन एक्टर शोएब इब्राहिम के साथ में धर्म परिवर्तन कर शादी रचाई। उन्होंने एक्टर से शादी करने के बाद में मुस्लिम धर्म अपना लिया। यहां तक कि शादी करने के बाद में उनका इस्लामिक नाम दीपिका से फिजा रख दिया गया।

अगर हम दीपिका कक्कड़ के टेलीविजन डेब्यू की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2010 में लक्ष्मी के किरदार से एंट्री मारी थी। बाद में वह कलर्स टीवी के सीरियल ससुराल सिमर का से घर-घर में पहचानी जाने लगी। बाद में वह साल 2018 में सलमान खान के सबसे विवादित और रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' की विनर भी बनी।

More from Filmibeat

Read more about: dipika kakar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X