Bollywood Highlights: फैंस को पसंद आई शाहरुख खान की जवान, विवादों में फंसी अक्षय कुमार की फिल्म

Bollywood Live Updates:

Bollywood Highlights: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) सिनेमाघरों पर रिलीज हुई हैं। इस फिल्म के साथ पहली बार बड़े पर्दे शाहरुख और नयनतारा की जोड़ी दर्शकों को देखने मिली, साथ ही अभिनेता विजय सेतुपति ने भी स्क्रीन पर अपना जलवा शाहरुख और नयनतारा के साथ दिखाया। फिल्म रिलीज के बाद ट्विटर पर रिव्यू सामने आ गया है। एटली के निर्दशन में बनी फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही हैं, फैंस फिल्म देखकर थिएटर में खुशी से झूम रहे हैं।

पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले अक्षय कुमार स्टारर एक रेस्क्यू थ्रिलर 'मिशन रानीगंज' का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आ चुका है। यह फिल्म "रानीगंज कोलफील्ड" में एक असल जीवन की घटना और दिवंगत श्री जसवंत सिंह गिल के साहसिक काम से प्रेरित है। बता दें, फिल्म का नाम पहले 'द ग्रेट इंडियन रेस्कयू' रखा गया था। लेकिन अब इसे बदल दिया गया है। इसके पीछे की वजह है भारत और इंडिया वाला टॉपिक, जिसको लेकर विवाद लगातार जारी है। अब फिल्म भी इसी विवाद का हिस्सा बन गई है।

इसी तरह की मनोरंजन जगत जुड़ी दिलचस्प, महत्वपूर्ण और मसालेदार खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Sep 7, 2023 7:25 PM

    शाहरुख खान ने कहा थैंक्यू

    तमिल फिल्म निर्माता एटली के साथ शाहरुख खान की पहली फिल्म, जवान को दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से अपार प्यार मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शानदार शुरुआत के बाद, शाहरुख खान ने अपने एक्स पेज पर जाकर अपने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया। एक नोट में, अभिनेता ने इस फिल्म को प्यार दिखाने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "वाह, मुझे समय निकालना होगा और प्रत्येक फैन क्लब और आप सभी को धन्यवाद देना होगा जो सिनेमाघरों में और यहां तक कि बाहर भी इतनी खुशी से गए हैं। इसलिए अभिभूत हूं, जैसे ही मैं अपनी सांसें वापस लूंगा, निश्चित रूप से आवश्यक कदम उठाऊंगा।" एक या दो दिन। उफ़!! #जवान से प्यार करने के लिए लव यू।"

  • Sep 7, 2023 5:45 PM

    KBC को हिट कराने के बावजूद अमिताभ बच्चन को है नौकरी से निकाले जाने का डर, कहा- 'एक दिन मेरी जगह...'

    Amitabh Bachchan In Kaun Banega Crorepati: 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 15 के पिछले एपिसोड में, हमने सीजन का पहला करोड़पति देखा, जो पंजाब के जसकरण सिंह थे। अंतिम 7 करोड़ के सवाल का जवाब देने में असफल रहने के बाद वह 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार लेकर घर लौटे।

    KBC को हिट कराने के बावजूद अमिताभ बच्चन को है नौकरी से निकाले जाने का डर, कहा- 'एक दिन मेरी जगह...'
  • Sep 7, 2023 4:43 PM

    'जवान' का भूत अभी उतरा ही नहीं कि फैंस को मिली एक और खुशखबरी! मिला 'जवान 2' का ये हिंट

    Jawan 2 Update: शाहरुख खान के फैंस उनकी फिल्म 'जवान' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ और एटली निर्देशित फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म ने फैंस के बीच बड़े पैमाने पर उत्साह पैदा किया और खचाखच भरे सिनेमाघरों में 'जिंदा बंदा' पर दिल खोलकर नाचते दर्शकों के वीडियो देखे जा रहे हैं।

    'जवान' का भूत अभी उतरा ही नहीं कि फैंस को मिली एक और खुशखबरी! मिला 'जवान 2' का ये हिंट
  • Sep 7, 2023 4:02 PM

    Jawan देखने के बाद थिएटर्स से नाचते-चिल्लाते हुए बाहर निकली भीड़, सबके मुंह से निकला- 'मजा आ गया'

    Jawan Release: शाहरुख खान ने पर्दे पर एक बार फिर से आग लगा दी है। उनकी 'जवान' अब हर रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। शाहरुख का जादू एक बार फिर से पर्दे पर लौट आया है और इस कमाल के एक्टर ने भारतीय सिनेमा को वो तोहफा दिया है, जिसका इंतजार उसे सालों से था।

    Jawan देखने के बाद थिएटर्स से नाचते-चिल्लाते हुए बाहर निकली भीड़, सबके मुंह से निकला- 'मजा आ गया'
  • Sep 7, 2023 3:13 PM

    एजाज खान को आई 'जवान' के सेट पर किंग खान संग बिताए पलों की याद

    शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म 'जवान' आज यानी 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। साउथ के जाने-माने निर्देशक एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ओपनिंग डे पर 'जवान' कमाई के मामले में कई बड़े फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। शाहरुख की इस फिल्म में 'बिग बॉस' फेम एजाज खान सहायक भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस बीच एक्टर ने एक साक्षात्कार के दौरान सेट पर टीम के साथ शाहरुख के व्यवहार को लेकर बात की है और बताया कि शाहरुख खान हर इंसान को सम्मान और प्यार देते हैं। वह हमेशा ही सबके अच्छा व्यवहार करते हैं। इसी वजह से उनसे सभी प्यार करते हैं।

    एजाज खान को आई 'जवान' के सेट पर किंग खान संग बिताए पलों की याद
  • Sep 7, 2023 3:12 PM

    एक तरफ घर में चल रहे क्लेश, दूसरी तरफ बिकिनी के ऊपर झिल्ली जैसी ड्रेस पहन पार्टी में पहुंची प्रियंका चोपड़ा

    Priyanka Chopra Dress: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना रास्ता तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा आए दिन खबरों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट किया गया और इस दौरान हसीना ने जो कमाल का आउटफिट पहना था, वो चर्चा का विषय बन गया है।

    एक तरफ घर में चल रहे क्लेश, दूसरी तरफ बिकिनी के ऊपर झिल्ली जैसी ड्रेस पहन पार्टी में पहुंची प्रियंका चोपड़ा
  • Sep 7, 2023 3:12 PM

    एजाज खान को आई 'जवान' के सेट पर किंग खान संग बिताए पलों की याद

    शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म 'जवान' आज यानी 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। साउथ के जाने-माने निर्देशक एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ओपनिंग डे पर 'जवान' कमाई के मामले में कई बड़े फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। शाहरुख की इस फिल्म में 'बिग बॉस' फेम एजाज खान सहायक भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस बीच एक्टर ने एक साक्षात्कार के दौरान सेट पर टीम के साथ शाहरुख के व्यवहार को लेकर बात की है और बताया कि शाहरुख खान हर इंसान को सम्मान और प्यार देते हैं। वह हमेशा ही सबके अच्छा व्यवहार करते हैं। इसी वजह से उनसे सभी प्यार करते हैं।

    एजाज खान को आई 'जवान' के सेट पर किंग खान संग बिताए पलों की याद
  • Sep 7, 2023 2:06 PM

    जवान के गाने पर पुलिस ऑफिसर के किलर मूव्स

    इस पुलिसमैन का नाम अमोल कांबले है और वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैँ। अमोल का जो वीडियो वायरल हो रहा हैं उसमें वो जवान एक गाने 'चलेया' पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा, ''कुछ ट्रेंड सेटिंग कदमों के साथ सुर्खियों में आना!'' इस वीडियो में आप अमोल को ऑरेंज कलर की टी-शर्ट में देख सकते हैं।

  • Sep 7, 2023 1:30 PM

    बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी लगाएगी जवान

    शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज हो चुकी है और इस वक्त जो खबर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर आ रही है वो शानदार है। पता चला है कि अपने पहले दिन शाहरुख खान की फिल्म सिर्फ इंडिया में 100 करोड़ का बिजनेस करने वाली है।

  • Sep 7, 2023 12:34 PM

    पाखी को किडनैप कर लेगा अधिक

    आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा कहेगी कि उसे अगर घर पर नहीं आना है तो ना आए। वो अपने भाइयों को राखी बांधकर कोई एहसान नहीं कर रही है। अनुपमा कहती है कि पाखी के लिए सिर्फ उसका पति मायने रखता है तो वो उसी के साथ रहे और फिर वो छोटी और अनुज के साथ शाह हाउस के लिए निकल जाती है। Powered By

  • Sep 7, 2023 12:06 PM

    ड्रेस की वजह से शर्मिंदा हुईं एकता कपूर

    दरअसल एकता ड्रीम गर्ल 2 के एक इवेंट पर पहुंची थीं और हॉट दिखने के चक्कर में उन्होने एक ड्रेस पहन ली। हालांकि बाद में उनको एहसास हुआ कि उनके द्वारा गलती हो गई और इस ड्रेस में वो थोड़ा अजीब लग रही हैं। एकता कपूर को इस दौरान काफी अलग व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है।

  • Sep 7, 2023 11:20 AM

    अपनी कसम दे देकर फैंस को थिएटर बुला रहे है शाहरुख खान

    शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ''बेकरार हो गए अब तो आ ही जाइए....घर वालों को भी साथ लाइए। आपको हमारी कसम....!!! आप सभी के लिए हमारे प्यार की पेशकश के साथ तैयार हूं। आशा है आप सभी का मनोरंजन हुआ होगा!!!''

  • Sep 7, 2023 10:28 AM

    गदर 2 के विवाद के बीच अनिल शर्मा का बयान,- "मुसलमान हमारी सबसे बड़ी ऑडियंस हैं..."

    बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने खुब सुर्खियां बटोरी। फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला और साथ ही लोगों ने फिल्म के गाने से लेकर, फिल्म की स्टोरी और डायलॉग की जमकर तारीफ की। इसी सबके बीच में कुछ लोगों ने फिल्म को मुस्लिम और एंटी पाकिस्तान का मुद्दा बनाकर कई सारी बातें की थी। इसको लेकर अब फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने बयान जारी किया और कहा कि मुसलमान हमारी सबसे बड़ी ऑडियंस हैं तो गलत भवनाएं ना फैसले हमने फिल्म में ऐसा कुछ नहीं दिखाया है।

    गदर 2 के विवाद के बीच अनिल शर्मा का बयान,-
  • Sep 7, 2023 10:03 AM

    पहला शो खत्म होते ही ऑनलाइन लीक हुई जवान

    जवान फिल्म टोरेंट वेबसाइटों, तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और मूवीरुलज़ पर लीक कर दी गई है यहां पर ये एचडी में उपलब्ध है। रिलीज के कुछ घंटों के बाद ही इन वेबसाइट्स ने फिल्म को ऑनलाइन लीक कर दिया है।

  • Sep 7, 2023 9:39 AM

    शाहरुख खान की दीवानगी ने उड़ाए सबके होश!

    शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज के बाद धमाका करने वाली थी इसको लेकर हर किसी को उम्मीद थी। लेकिन फैंस वास्तव में इतने पागल हैं ये किसी ने नहीं सोचा होगा। इस वक्त जो वीडियो थिएटर्स से सामने आ रहे हैं वो आपको हिला देने के लिए काफी हैं।

  • Sep 7, 2023 8:45 AM

    शाहरुख खान की फिल्म देखने के बाद फैंस ने मनाया जश्न, वीडियो हुआ वायरल

    Video Viral: शाहरुख खान और विजय सेतुपति की फिल्म जवान देखने के बाद फैंस की बीच अलग ही खुशी का माहौल है। लोग फिल्म को देखने के बाद जमकर जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं।

  • Sep 7, 2023 8:27 AM

    प्रियंका चौधरी ने पहनी हद से ज्यादा छोटी ड्रेस,हुश्न का हुआ दीदार

    सलमान खान के रियालिटी शो बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी मनोरंजन जगत का एक फेमस चेहरा हैं। प्रियंका चाहर चौधरी हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में आ जाती हैं। फिलहाल तो अंकित गुप्ता की खास दोस्त प्रियंका (Priyanka Chahar Chaudhary) अपने बोल्ड अवतार को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की बेहद प्यारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

    प्रियंका चौधरी ने पहनी हद से ज्यादा छोटी ड्रेस,हुश्न का हुआ दीदार

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X