..................... shah rukh khan starrer Jawan movie release broke all records viral video came out - Hindi Filmibeat

Jawan देखने के बाद थिएटर्स से नाचते-चिल्लाते हुए बाहर निकली भीड़, सबके मुंह से निकला- 'मजा आ गया'

jawan

Jawan Release: शाहरुख खान ने पर्दे पर एक बार फिर से आग लगा दी है। उनकी 'जवान' अब हर रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। शाहरुख का जादू एक बार फिर से पर्दे पर लौट आया है और इस कमाल के एक्टर ने भारतीय सिनेमा को वो तोहफा दिया है, जिसका इंतजार उसे सालों से था।

जवान को देखने के लिए लोग भारी मात्रा में थिएटर्स में पहुंच रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें थिएटर्स से लोगों की भीड़ को न निकलते हुए देखा जा रहा है। ये फैंस इतने ज्यादा खुशी से भरे हुए नजर आ रहे हैं, मानो कोई सेलिब्रेशन करके आए हों। इस वीडियो में ये भीड़ चिल्लाते हुए-शोर मचाते हुए नजर आ रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि फिल्म कैसी रही तो सबलोग खुशी से कहने लगे- 'मजा आ गया'

फिल्म की कमाई के बारे में बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन 110 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। सामने आ रहे आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने देश के नॉर्थ रिजन में 70 करोड़ का बिजनेस किया है और साउथ रिजन में 40 करोड़ का बिजनेस किया है। हालांकि, ये आंकड़े अभी तक के हैं और पूरे दिन की कमाई के बारे में सटीक गिनती अभी आनी बाकी है।

'जवान' का पहला शो मुंबई में सुबह 6 बजे रखा गया था, लेकिन शाहरुख को लेकर लोगों के बीच दीवानगी इतनी ज्यादा है कि सुबह 6 बजे लोग बड़ी तादाद में मुंबई के सिनेमाघरों में पहुंचे थे। शाहरुख खान की फिल्म जिस तरह से कमाई कर रही है, उसे देखकर यह तो तय हो गया है, सिनेमा का बुरा दौर अब खत्म हो चुका है और थिएटर्स पर एक बार फिर से लोगों की प्रेम उमड़ने लगा है। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने भी सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी लेकिन अब एक्टर ने अपनी ही पिछली फिल्म का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

एटली की इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, संजीता भट्टाचार्य, लेहर खान, रिद्धि डोगरा, दीपिका पादुकोण समेत कई ऐसे सितारे भी नजर आने वाले हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान की लव इंट्रेस्ट नयनतारा बनी हुई हैं और विजय सेतुपति निगेटिव रोल निभा रहे हैं।

Read more about: jawan shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X