..................... Priyanka Chopra Wore sheer dress at the tour 2023 over black bikini video viral - Hindi Filmibeat

एक तरफ घर में चल रहे क्लेश, दूसरी तरफ बिकिनी के ऊपर झिल्ली जैसी ड्रेस पहन पार्टी में पहुंची प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Dress: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना रास्ता तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा आए दिन खबरों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट किया गया और इस दौरान हसीना ने जो कमाल का आउटफिट पहना था, वो चर्चा का विषय बन गया है।

प्रियंका चोपड़ा जहां भी जाती हैं अपने चुलबुले अंदाज से सुर्खियां बटोर लेती हैं। फैशन गेम में भी हसीना कभी पीछे नहीं रहती हैं और हाल ही में एक्ट्रेस को The Tour 23 के इवेंट में हिस्सा लेते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस ने ब्लैक बिकिनी पहनी हुई थी और ऊपर से उन्होंने ट्रांसपैरेंट गाउन पहना हुआ था। एक्ट्रेस के इस आउटफिट का नेक आगे से काफी ओपन था। हसीना ने बालों को खोल रखा था और हील्स में तो जैसे वो कहर ढा रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने जिस इवेंट में शिरकत की थी वो विक्टोरिया सिक्रेट का इवेंट था। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के इस लुक के साथ लोगों के बीच उनके घर के झगड़े भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा के जेठ और जेठानी का घर टूट रहा है।

सोफी टर्नर और जो जोनस शादी के चार साल बाद अलग होने वाले हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। खुद सोफी ने इन खबरों की पुष्टि करने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में लिखा है कि ये बयान हम दोनों की तरफ से है। शादी के चार साल बेहद शानदार रहे और अब हम आपसी सहमति से अपनी शादी को खत्म कर रहे है। ऐसा क्यों हुआ, इसके बारे में भी कई बातें हो रही हैं, लेकिन ये हम दोनों का फैसला है। साथ ही हम बेहद ईमानदारी से उम्मीद करते हैं कि हर कोई हमारे और हमारे बच्चों के लिए प्राइवेसी और हमारी इच्छाओं का सम्मान करेगा।

साल 2016 में दोनों की लवस्टोरी की शुरूआत हुई थी। वहीं, रिलेशन में आने के बाद दोनों ने शादी कर ली और एक-दूजे के हो गए। हालांकि अब शादी के चार साल बाद ये कपल अलग होने जा रहा है। साल 2020 में कपल की विला नाम की एक बेटी हुई थी और साल 2022 में कपल ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया था। हालांकि अपने दूसरे बच्चे के नाम का उन्होंने अभी तक खुलासा नहीं किया है।

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X